इन छात्रों को हर साल मिलेगी 50 हजार की स्कॉलरशिप, ऐसे करें अप्लाई

Anjali Dwivedi | Nov 26, 2025, 17:16 IST
Share
scholarship
scholarship

Foundation For Excellence (FFE) ने 2025 के लिए स्कॉलरशिप शुरू की है। इंजीनियरिंग, MBBS, और 5-साल के लॉ कोर्स के छात्रों को 50 हजार हर साल मिलेंगे। परिवार की एनुअल इनकम 3 लाख से कम होनी चाहिए। साथ ही स्किलिंग और प्लेसमेंट सपोर्ट भी मिलेगा।

अगर आप पढ़ाई में अच्छे हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण आगे पढ़ना मुश्किल हो रहा है। तब यह खबर आपके लिए बेहद उपयोगी है। Foundation For Excellence (FFE) India Trust ने एक नई पहल की है। उन्होंने 'Foundation For Excellence Scholarship for Technical Courses 2025 शुरू की है।

यह स्कॉलरशिप क्यों है खास

इस योजना का मुख्य मकसद मेधावी छात्रों को आगे बढ़ाना है। यह ऐसे छात्रों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। वे अब प्रोफेशनल फील्ड में हायर एजुकेशन (HIGHER EDUCATION) ले सकेंगे। इसमें इंजीनियरिंग, इंटीग्रेटेड M.Tech, MBBS, और 5-साल के लॉ प्रोग्राम शामिल हैं।

चुने गए छात्रों को हर साल 50 हजार की स्कॉलरशिप मिलेगी। यह मदद उनके कोर्स की पूरी अवधि तक मिलेगी। पैसों की मदद के साथ कई और फायदे भी हैं। FFE स्कॉलर्स को स्किलिंग प्रोग्राम का लाभ मिलेगा। उन्हें मेंटरशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट भी दिया जाएगा। यह सब उन्हें जॉब के लिए तैयार करेगा।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें.





FFE संस्था के बारे में

Foundation For Excellence (FFE) एक रजिस्टर्ड चैरिटेबल ट्रस्ट है। यह योग्य छात्रों को सशक्त बनाने के लिए काम करता है। FFE ऐसे छात्रों पर फोकस करता है जो वंचित बैकग्राउंड से आते हैं।

उनका मकसद टैलेंट को बढ़ावा देना है। साथ ही सबको बराबर मौके देना भी है। FFE इंजीनियरिंग, मेडिसिन और लॉ जैसे टेक्निकल फील्ड में सपोर्ट देता है।

कौन कर सकता है आवेदन

'Foundation For Excellence Scholarship' के लिए कुछ शर्तें हैं।

  • कौन सी क्लास: छात्र 2025-26 एकेडमिक साल में 1st ईयर में होना चाहिए।
  • कोर्स: BE/B.Tech, 5-साल इंटीग्रेटेड M.Tech, MBBS, या 5-साल लॉ प्रोग्राम में एडमिशन लिया हो।
  • मार्क्स: 12वीं/इंटरमीडिएट में कम से कम 70% मार्क्स होने चाहिए।
  • पासिंग ईयर: 12वीं की परीक्षा 2022 या उसके बाद पास की हो।
  • एडमिशन: एडमिशन स्टेट या नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम से हुआ हो। यानी जनरल/ओपन मेरिट रैंक के जरिए एडमिशन लिया हो।
  • पारिवारिक आय: परिवार की सालाना इनकम तीन लाख से ज्यादा न हो।
ध्यान दें: स्कॉलरशिप हर साल रिन्यू होगी। इसके लिए अच्छे नंबर और नियमों का पालन करना जरूरी है। यह पैसा सिर्फ पढ़ाई के खर्चों के लिए ही इस्तेमाल होना चाहिए। जैसे ट्यूशन फीस, हॉस्टल या मेस का चार्ज।

राजस्थान सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें.



जरूरी डॉक्यूमेंट्स

इस स्कॉलरशिप स्कीम मेंआवेदन के लिए आपको ये डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे-

प्राइमरी डॉक्यूमेंट्स:

  • 12 वीं की मार्कशीट।
  • रैंक सर्टिफिकेट या एंट्रेंस एग्जाम स्कोरकार्ड।
  • सीट अलॉटमेंट के लिए काउंसलिंग लेटर।
  • फैमिली इनकम सर्टिफिकेट या सैलरी स्लिप (पिछले 3 महीने)।
  • ट्यूशन, हॉस्टल और मेस फीस की रसीदें।
  • e-Aadhaar या आधार की स्कैन कॉपी।
सेकेंडरी डॉक्यूमेंट्स:

  • कॉलेज से बोनाफाइड सर्टिफिकेट।
  • कॉलेज से अनुमानित खर्चों का स्टेटमेंट।
  • बैंक पासबुक की कॉपी (खाता चेक करने के लिए)।
सीजी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें



ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले 'Apply Now' बटन पर क्लिक करें।
  • अपनी रजिस्टर्ड ID से Buddy4Study पर लॉग इन करें। अगर ID नहीं है तो ईमेल या मोबाइल से रजिस्टर करें।
  • अब आप सीधे स्कॉलरशिप के एप्लीकेशन फॉर्म पेज पर जाएंगे।
  • 'Start Application' बटन पर क्लिक करके फॉर्म भरना शुरू करें।
  • ऑनलाइन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरें।
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • 'Terms and Conditions' को एक्सेप्ट करें।
  • 'Preview' पर क्लिक करके अपनी डिटेल्स चेक करें।
  • अगर सब कुछ सही है तो 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  • शॉर्टलिस्ट होने पर आपको ईमेल या फोन से बताया जाएगा।
ये खबरें भी पढ़ें...

IBPS Clerk Prelims 2025 का स्कोरकार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CBSE Board Exam 2026 डेट शीट जारी, 17 फरवरी से शुरू होगी 10th-12th की परीक्षा

बोर्ड एग्जाम टॉपर कैसे बनें! यहां जानें 10 आसान स्टडी टिप्स जो आपको बनाएंगे क्लास का टॉपर

छात्रों के लिए जरूरी खबर, CBSE 2026 Practical Exam Guidelines जारी, जानें क्या होंगे बदलाव

Tags:
  • scholarship
  • MBBS
  • इंजीनियरिंग
  • HIGHER EDUCATION
  • technical
  • स्कॉलरशिप स्कीम
  • Foundation For Excellence Scholarship
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच