Winny Sun Scholarship में जरूरतमंद छात्राओं को पढ़ाई के लिए 65 हजार तक की मदद, ऐसे करें आवेदन

Anjali Dwivedi | Nov 28, 2025, 13:50 IST
Share
GIRLS SCHOLARSHIP
GIRLS SCHOLARSHIP

विन्नी सन स्कॉलरशिप 2025–26 लोटस पेटल फाउंडेशन आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं के लिए है। यह स्कॉलरशिप इंजीनियरिंग, MBBS, नर्सिंग, BDS और फार्मेसी जैसे प्रोफेशनल कोर्स करने वाली महिलाओं की मदद करती है।

विन्नी सन स्कॉलरशिप 2025–26 लोटस पेटल फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को दी जाती है। इसका उद्देश्य महिलाओं को हायर एजुकेशन (HIGHER EDUCATION) जारी रखने में फाइनेंशियल मदद देना है। यह स्कॉलरशिप इंजीनियरिंग, MBBS, नर्सिंग, BDS और फार्मेसी जैसे प्रोफेशनल कोर्सेस के लिए उपलब्ध है।

यह मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप आर्थिक रूप से कमजोर और योग्य महिलाओं को समर्थन देती है। फाउंडेशन सभी छात्रों को समान अवसर देकर उनकी शैक्षिक क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य रखता है।

विन्नी सन स्कॉलरशिप 2025–26 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • राष्ट्रीयता: भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • लिंग: केवल महिला छात्राएं पात्र हैं।
  • प्रवेश: छात्र को B.Tech, MBBS, नर्सिंग, BDS, या B.Pharm कोर्स में भारत के किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी कॉलेज में 2025-26 एकेडमिक सेशन में प्रवेश प्राप्त होना चाहिए।

शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification):

सामान्य श्रेणी के छात्रों को कक्षा 10 और कक्षा 12 में कम से कम 70% अंक प्राप्त होने चाहिए।

  • SC/ST/OBC श्रेणी के छात्रों के लिए कम से कम 60% अंक।
  • कुल फैमिली एनुअल इनकम पांच लाख से कम होनी चाहिए।
  • प्रवेश की स्थिति: केवल वे छात्राएं जिनका 2025-26 में नया प्रवेश हुआ हो, वे आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • कक्षा 10 की मार्क शीट
  • कक्षा 12 की मार्क शीट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड/रिजल्ट
  • कॉलेज प्रवेश कन्फर्मेशन लेटर या फीस स्लिप
  • आय प्रमाण पत्र / वेतन प्रमाण पत्र / आयकर रिटर्न / शपथ पत्र

स्कॉलरशिप के लाभ

विन्नी सन स्कॉलरशिप से चयनित छात्रों को कई लाभ प्राप्त होते हैं:

  • वित्तीय सहायता: हर साल 65 हजार तक, जो ट्यूशन फीस, रहने की खर्च, किताबों और शैक्षिक लागत को कवर करती है।
  • अधिकतम स्कॉलरशिप राशि: पूरे पाठ्यक्रम के लिए 2 लाख 60 हजार तक।
  • प्रत्यक्ष भुगतान: ट्यूशन फीस सीधे संस्था को भुगतान की जाएगी।
  • मासिक रिफंड सहायता अनुमोदित खर्चों के लिए।
  • फुल कोर्स ड्यूरेशन के लिए समर्थन जारी रहेगा, जब तक पात्रता बनी रहती है।

विन्नी सन स्कॉलरशिप 2025–26 के लिए आवेदन प्रक्रिया

इस स्कॉलरशिप स्कीमके लिए आवेदन करने के लिए इन स्टेप का पालन करें:

  • आधिकारिक स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाएं।
  • सभी शर्तों और नियमों को ध्यान से पढ़ें।
  • वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।
  • आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षिक और वित्तीय विवरण भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिट करें।
  • आवेदन के बाद आवेदन स्थिति को ट्रैक करें।
  • नोट: अधूरे आवेदन पत्रों को अस्वीकृत किया जाएगा।

सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

  • डॉक्यूमेंट्स और एलिजिबिलिटी वेरिफिकेशन।
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार छात्र और उसके अभिभावक/संरक्षक के साथ (ऑनलाइन या ऑफलाइन)।
  • यदि जरूरी हो, तो बैकग्राउंड वेरिफिकेशन तीसरे पक्ष से।
  • लास्ट सिलेक्शन: मेरिट, वित्तीय स्थिति, और इंटरव्यू प्रदर्शन के आधार पर।
  • सहमति पत्र पर सिग्नेचर माता-पिता/गार्डियनऔर लोटस पेटल फाउंडेशन के बीच।
  • स्कॉलरशिप कॉलेज फीस शेड्यूल के अनुसार दी जाएगी।

कांटेक्ट डिटेल्स

स्कॉलरशिप के संबंध में किसी भी क्वेश्चन के लिए संपर्क करें:

ईमेल: connect @lotuspetalfoundation.org

संपर्क नंबर: +91-7669917201 | +91-124-4238591

Apply Link...

ये खबरें भी पढ़ें...

एआई और मशीन लर्निंग सीखने वाले उम्मीदवारों के लिए IBM दे रहा है 10 फ्री AI कोर्स, तुरंत करें एनरोल

Board Exam में सफलता कैसे पाएं, यहां जानें बेहतरीन नोट्स बनाने के 9 असरदार तरीके

इन छात्रों को हर साल मिलेगी 50 हजार की स्कॉलरशिप, ऐसे करें अप्लाई

बोर्ड एग्जाम टॉपर कैसे बनें! यहां जानें 10 आसान स्टडी टिप्स जो आपको बनाएंगे क्लास का टॉपर

Tags:
  • scholarship
  • MBBS
  • BDS
  • इंजीनियरिंग
  • HIGHER EDUCATION
  • स्कॉलरशिप स्कीम
  • विन्नी सन स्कॉलरशिप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती