UGC ने 22 फर्जी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी की, कहीं आपकी डिग्री भी बेकार तो नहीं?

Anjali Dwivedi | Oct 31, 2025, 14:12 IST
Share
ugc
ugc

UGC ने 22 फर्जी यूनिवर्सिटीज को फेक घोषित किया है। ये इंस्टीट्यूट बिना मान्यता के चल रहे थे और इनकी डिग्रियां मान्य नहीं होंगी। चेक करें पूरी लिस्ट, खासकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश की यूनिवर्सिटीज।

Education news:यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने एक बड़ा और जरूरी अलर्ट जारी किया है। UGC ने देश भर के 22 इंस्टीट्यूट्स को फर्जी यानी 'Fake' घोषित किया है। ये इंस्टीट्यूट बिना किसी सरकारी मान्यता (Recognition) के लंबे समय से चल रहे थे और खुद को लीगल यूनिवर्सिटी बताकर स्टूडेंट्स को बेवकूफ बना रहे थे।

UGC के एक्ट 1956 के अनुसार, ये फर्जी इंस्टीट्यूट किसी भी तरह की डिग्री नहीं दे सकते हैं। अगर आपने इन संस्थानों से कोई डिग्री ली है, तो वह नौकरी (Job) या आगे के एडमिशन के लिए मान्य नहीं होगी।

UGC को क्यों लेना पड़ा ये एक्शन?

हाल ही में, दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग, कोटला मुबारकपुर का मामला सामने आया। UGC ने साफ किया कि यह इंस्टीट्यूट न तो केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त है। UGC के सेक्शन 2(f) और 3 के तहत यह इंस्टीट्यूट अमान्य है। इसलिए, इसकी इंजीनियरिंग डिग्री कहीं भी इस्तेमाल नहीं हो सकती।

स्टूडेंट्स को फ्राड (Fraud) से बचाने के लिए UGC ने यह कदम उठाया है और सभी से अपील की है कि UGC 22 Fake Universities से दूर रहें।

ये खबरें भी पढ़ें...

10वीं के बाद पढ़ाई का खर्च उठाएगी Post Matric Scholarship, ऐसे करें अप्लाई

बोर्ड एग्जाम टॉपर कैसे बनें! यहां जानें 10 आसान स्टडी टिप्स जो आपको बनाएंगे क्लास का टॉपर

राज्यवार फर्जी यूनिवर्सिटीज की पूरी लिस्ट

आप ध्यान से चेक करें कि कहीं इनमें से कोई नाम आपके या आपके किसी जानने वाले की डिग्री से जुड़ा तो नहीं है-

दिल्ली (Delhi): 10 फर्जी इंस्टीट्यूट

  • ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज
  • कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
  • यूनाइडेट नेशन्स यूनिवर्सिटी
  • वोकेशनल यूनिवर्सिटी
  • ADR- सेंट्रिक ज्यूरिडिशियल यूनिवर्सिटी
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
  • विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एम्प्लायमेंट
  • आध्यात्मिक विश्विद्यालय, रिठाला, रोहिणी
  • वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी (WPUNU), पीतमपुरा
  • इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग, कोटला मुबारकपुर

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh): 4 फर्जी इंस्टीट्यूट

  • गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग, इलाहाबाद
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अचलताल, अलीगढ़
  • भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ
  • महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, नोएडा

आंध्र प्रदेश: 2 फर्जी इंस्टीट्यूट

  • क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी
  • बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापट्टनम

पश्चिम बंगाल (West Bengal): 2 फर्जी इंस्टीट्यूट

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑलटरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
  • इंस्टीट्यूट ऑफ ऑलटरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, डायमंड हार्बर रोड

महाराष्ट्र (Maharashtra): 1 फर्जी इंस्टीट्यूट

  • राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर

पुडुचेरी (Puducherry): 1 फर्जी इंस्टीट्यूट

  • श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन

FAQ

  1. फर्जी यूनिवर्सिटीज से ली गई डिग्री का क्या होगा?
    इन फर्जी संस्थानों से ली गई डिग्रियां मान्य नहीं मानी जाएंगी और नौकरी या एडमिशन के लिए इस्तेमाल नहीं हो सकती।
  2. फर्जी यूनिवर्सिटी क्यों घोषित करता है?
    UGC इन्हें इसलिए फ़ेक घोषित करता है ताकि ये UGC एक्ट 1956 का उल्लंघन न करें और स्टूडेंट्स फर्जीवाड़ा का शिकार न हों।
  3. कोई इंस्टीट्यूट लीगल है या नहीं, यह कैसे पता करें?
    किसी भी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने से पहले आपको UGC की आधिकारिक वेबसाइट पर उसकी मान्यता (Recognition) जरूर चेक करनी चाहिए।
ये खबरें भी पढ़ें...

NEP 2020 में बड़ा बदलाव: अब 22 भाषाओं में होगी पढ़ाई, NCERT और IIT मद्रास लेंगे AI का सहारा

RRB JE Notification 2025 जारी, 2500 से ज्यादा पोस्ट पर होगी भर्ती, 35 हजार तक मिलेगी सैलरी

Tags:
  • Delhi
  • Education news
  • यूनिवर्सिटी
  • UGC
  • UGC 22 Fake Universities
  • फर्जी यूनिवर्सिटीज
एम्स भोपाल में पहली बार ट्रांसजेंडर सर्जरी: 8 घंटे चला ऑपरेशन, 5 और मरीज इलाज के लिए पहुंचे

By Arohi Raj

एम्स भोपाल में पहली बार ट्रांसजेंडर सर्जरी: 8 घंटे चला ऑपरेशन, 5 और मरीज इलाज के लिए पहुंचे
इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

By Sanjay Gupta

इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त
गहलोत बोले- तीन बार CM बनना कम है क्या, चौथी बार के नारे मत लगाओ; पंचायत चुनाव से पहले फिर दी नसीहत

By Saurabh Mishra

गहलोत बोले- तीन बार CM बनना कम है क्या, चौथी बार के नारे मत लगाओ; पंचायत चुनाव से पहले फिर दी नसीहत
रायपुर में रवि किशन का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं

By Harrison Masih

रायपुर में रवि किशन का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं
छत्तीसगढ़ में SI भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक तय था CGPSC का शेड्यूल, नए तारीख पर अभ्यर्थियों को रखनी होगी नजर

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में SI भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक तय था CGPSC का शेड्यूल, नए तारीख पर अभ्यर्थियों को रखनी होगी नजर
दिवाली पर ट्रेन में सीट मिलने की बढ़ेगी उम्मीद, 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेन चलेगी; 824 फेरे होंगे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दिवाली पर ट्रेन में सीट मिलने की बढ़ेगी उम्मीद, 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेन चलेगी; 824 फेरे होंगे
झालावाड़ में तस्करी के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, 14 लाख रुपए नकद मिले

By Ashish Bhardwaj

झालावाड़ में तस्करी के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, 14 लाख रुपए नकद मिले