UPTET Notification Out, प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में मिलेगी जॉब, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Mar 21, 2026, 22:45 IST
Share
UPTET Notification Out
UPTET Notification Out

यूपी में सरकारी टीचर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खबर! UPESSC ने UPTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में भर्ती के लिए यह परीक्षा जरूरी है।

UP Teacher Bharti.उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने बहुप्रतीक्षित शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP Primary Teacher Eligibility Test) के लिए आधिकारिक नोटिपिकेशन जारी कर दी है। यह परीक्षा राज्य के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक (Primary) और उच्च प्राथमिक (Upper Primary) स्तर पर सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए एक जरूरी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया है।

क्या है UPTET 2026 परीक्षा

UPTET परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाती है। लेवल 1 (Level 1) उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि लेवल 2 (Level 2) उन अभ्यर्थियों के लिए है जो कक्षा 6ठी से 8वीं तक के छात्रों को शिक्षा देना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 27 तारीख से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विवरणविवरण जानकारी
आयोजक संस्थाउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)
परीक्षा का नामउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (Online)
नकारात्मक अंकननहीं (No Negative Marking)
आधिकारिक वेबसाइटupessc.gov.in

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

लेवल 1 के लिए (कक्षा 1 से 5वीं तक)

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor's Degree) की डिग्री।
  • डी.एल.एड (D.El.Ed) उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष के छात्र।
  • अथवा 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट और 4 साल का बी.एल.एड (B.El.Ed) कोर्स।

लेवल 2 के लिए (कक्षा 6ठी से 8वीं तक)

  • स्नातक या स्नातकोत्तर (Master's Degree) में न्यूनतम 50% अंक और बी.एड (B.Ed) या विशेष शिक्षा में बी.एड।
  • अथवा 2 वर्षीय बीटीसी (BTC) प्रशिक्षण।
  • अथवा इंटरमीडिएट में 50% अंकों के साथ 4 साल का इंटीग्रेटेड बी.एल.एड या बी.एससी.एड (B.Sc.Ed)।

आवेदन शुल्क

UPTET परीक्षा के लिए श्रेणीवार शुल्क निर्धारित किया गया है। यदि कोई उम्मीदवार दोनों पेपर (लेवल 1 और 2) देना चाहता है, तो उसे अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा।

श्रेणी (Category)पेपर 1 (INR)पेपर 2 (INR)
सामान्य / EWS / OBC10001000
SC / ST500500
दिव्यांग (PH)300300

एग्जाम पैटर्न और सिलेबस

UPTET की परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) आधारित होती है। इसमें 150 मिनट (2.5 घंटे) का समय दिया जाता है, जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है और सबसे अच्छी बात यह है कि इस में कोई नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) नहीं है।

पेपर 1 का पाठ्यक्रम (Syllabus for Paper 1)

  1. बाल विकास एवं शिक्षण विधि (Child Development & Teaching Method): 30 प्रश्न
  2. भाषा-1 (अनिवार्य हिंदी): 30 प्रश्न
  3. भाषा-2 (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत में से कोई एक): 30 प्रश्न
  4. गणित (Mathematics): 30 प्रश्न
  5. पर्यावरणीय अध्ययन (Environmental Studies): 30 प्रश्न

पेपर 2 का पाठ्यक्रम (Syllabus for Paper 2)

  1. बाल विकास एवं शिक्षण विधि: 30 प्रश्न
  2. भाषा-1 (हिंदी): 30 प्रश्न
  3. भाषा-2 (विकल्प आधारित): 30 प्रश्न
  4. विषय विशेषज्ञता (Subject Specialization): 60 प्रश्न (गणित/विज्ञान या सामाजिक विज्ञान)
महत्वपूर्ण नोट: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विषय विशेषज्ञता का चुनाव बहुत सोच-समझकर करें क्योंकि इसी के आधार पर उनकी विषयगत योग्यता जांची जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल upessc.gov.in पर लॉग इन करें।
  • One Time Registration' लिंक पर क्लिक करें और अपनी वैध जानकारी दर्ज करें।
  • अपनी फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी योग्यता के अनुसार पेपर 1, पेपर 2 या दोनों का चयन करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
ये खबरें भी पढ़ें...

रिजल्ट में पास, क्रेडिट में फेल: अब सिबिल स्कोर से सरकारी बैैंक सरकारी नौकरी होगी पक्की

Gwalior ABV IIITM में पोस्ट-डॉक्टरल फेलो पदों के लिए मौका, ऐसे करें आवेदन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 275 पदों पर भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?

IAS और IFS में क्या है फर्क? जानें किसके पास हैं ज्यादा अधिकार

Tags:
  • teacher eligibility test
  • Primary Teacher Eligibility Test
  • up teacher bharti
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच