अजय देवगन नहीं बनना चाहते थे एक्टर, जानें क्या थी उनकी दिले ख्वाहिश

Amresh Kushwaha | Jul 04, 2024, 07:25 IST
Share
अजय देवगन
अजय देवगन

तब्बू ने बताया कि अजय देवगन एक्टर नहीं बनना चाहते थे। उनकी बचपन से कुछ और ही बनने की दिले ख्वाहिश थी। इस खबर में आज हम जानेंगे कि अजय देवगन की दिले ख्वाहिश है।

तब्बू और अजय देवगन, बॉलीवुड की ऐसी जोड़ी हैं जिन्हें 90s के दौर से ही बड़े पर्दे पर जनता का खूब प्यार मिला है। आपको बता दें कि जल्द ही रिलीज होने जा रही 'औरों में कहां दम था' इन दोनो की एक और फिल्म। इन दोनो के साथ की यह 10वीं फिल्म है। इस बीच तब्बू ने बताया है कि कैसे अजय के साथ उनकी ऐसी दमदार ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री क्रिएट हुई।

ये खबर भी पढ़िए...हाथरस हादसे के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने कर दी ये बड़ी घोषणा

तब्बू ने बताया कि अजय के अलावा उन्होंने जितने भी मेल-कोस्टार्स के साथ काम किया है, उनके साथ वैसी केमिस्ट्री नहीं है। अजय के साथ उनका एक डिफरेंट रिलेशनशिप है।

अजय मेरे भाई के दोस्त है

मैं अजय को तबसे जानती हूं जब हम दोनो 12 साल के थे। वो मेरे भाई के बचपन के दोस्त हैं। तो हम लगभग एक साथ ही बड़े हुए है इसलिए मैं उन्हें फिल्मों से नहीं बल्कि बहुत पहले से जानती हूं।

ये खबर भी पढ़िए...कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 की शूटिंग एमपी के इस शहर में होगी

जानें टीनेज में अजय कैसे थे ?

तब्बू ने बताया कि, वो बचपन से ऐसे ही हैं। उनमें कुछ ज्यादा बदलाव नहीं आया है सिवाय इसके कि उनकी शादी हो गई है और अब उनके बच्चे हैं। मुझे उनमें बहुत बदलाव नहीं दिखता। वो सिनेमा को लेकर बहुत पैशनेट हैं।

ये खबर भी पढ़िए...नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा खुद को बदसूरत

बचपन से डायरेक्टर बनना चाहते थे अजय

तब्बू ने बताया कि अजय हमेशा से एक डायरेक्टर बनना चाहते थे, एक्टर नहीं। वो वीडियो पर शॉर्ट फिल्म्स बनाते थे। तो मुझे वो ऐसे याद हैं। मुझे लगता है कि उनके साथ मेरा ये कम्फर्ट और सहजता इसलिए है क्योंकि हम एक्टिंग में आने के काफी पहले से एक दूसरे को जानते हैं। ये हमारे रिलेशनशिप का आधार है।

ये खबर भी पढ़िए...4 दिन में 'कल्कि 2898 AD' से पिछड़ीं साल की बड़ी बॉलीवुड हिट्स फिल्में

तब्बू बताती हैं कि बहुत बार प्रोड्यूसर या फिल्ममेकर के साथ जब उनकी कोई दिक्कत होती है तो वो अजय को कॉल करके शिकायत करने लगते हैं। लेकिन अजय उन्हें यही कहते है कि फिल्म की शूटिंग या प्रमोशन से तब्बू इनकार कर रही हैं, तो उन्हें बात भी उन्हीं से करनी चाहिए। तब्बू ने कहा, मैं उनकी इस बात की तारीफ करती हूं और सम्मान भी करती हूं कि वो मेरे फैसलों के रास्ते में नहीं आते या मुझे इन्फ्लुएंस करने की कोशिश नहीं करते।

Tags:
  • अजय देवगन
  • अजय देवगन और तब्बू फिल्म
  • तब्बू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा