रणवीर की धुरंधर के आगे फीकी पड़ी हॉलीवुड की अवतार फायर एंड ऐश, जानें Box Office Report
Kaushiki | Published:
dhurandhar-box-office-collection-day-20-avatar-3-akhanda-2-report
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बुधवार को 17.75 करोड़ कमाकर धमाका कर दिया। अवतार 3 और अखंडा 2 की बॉक्स ऑफिस रेस भी काफी रोमांचक हो गई है। आइए जानें...
सिनेमाघरों में इन दिनों केवल रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का ही जलवा है। फिल्म ने अपने तीसरे वेडनेसडे को भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बनाए रखी है। धुरंधर के आगे हॉलीवुड की बड़ी फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश भी पस्त दिखी।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 20वें दिन 17.75 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया। अब फिल्म की कुल भारतीय कमाई 637.05 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है। ये फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।
ये खबर भी पढ़ें....Film Box Office Report: रणवीर सिंह की धुरंधर ने लूटी महफिल, अखंडा 2 और तेरे इश्क में की हालत पस्त
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' इस समय बॉक्स ऑफिस की असली सुल्तान बनी हुई है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी इस फिल्म का जादू कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
हॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म 'अवतार 3' Avatar 3भारतीय सिनेमाघरों में 'धुरंधर' को कड़ी चुनौती दे रही है। बुधवार को इसकी कमाई में शानदार उछाल देखा गया।
साउथ सुपरस्टार बालकृष्ण की फिल्म 'अखंडा 2' की शुरुआत तो धमाकेदार रही थी। लेकिन अब इसकी रफ्तार काफी धीमी हो गई है।
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की इस फिल्म को 'धुरंधर' और 'अवतार' जैसी बड़ी फिल्मों की भीड़ का सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है।
क्रिसमस डे पर देखें सांता क्लॉस से जुड़ी ये 10 शानदार फिल्में
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 20वें दिन 17.75 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया। अब फिल्म की कुल भारतीय कमाई 637.05 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है। ये फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।
ये खबर भी पढ़ें....Film Box Office Report: रणवीर सिंह की धुरंधर ने लूटी महफिल, अखंडा 2 और तेरे इश्क में की हालत पस्त
धुरंधर
- बुधवार की कमाई: 17.75 करोड़ रुपए।
- कुल 20 दिनों का कलेक्शन: 637.05 करोड़ रुपए।
- खास बात: फिल्म ने पहले हफ्ते में 218 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 261.5 करोड़ की ऐतिहासिक कमाई की थी। ये मूवी एक हजार करोड़ के क्लब में शामिल हो गया है।
अवतार: फायर एंड ऐश
- बुधवार की कमाई: 10.25 करोड़ रुपए।
- कुल 6 दिनों का कलेक्शन: 95.75 करोड़ रुपए।
- खास बात: ये फिल्म बहुत जल्द भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है।
अखंडा 2
- बुधवार की कमाई: 1.10 करोड़ रुपए।
- कुल 13 दिनों का कलेक्शन: 87.60 करोड़ रुपए।
- खास बात: दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते ही फिल्म की कमाई अब 1 से 2 करोड़ के बीच सिमट गई है।
किस किसको प्यार करूं 2
- बुधवार की कमाई: 18 लाख रुपए।
- कुल 13 दिनों का कलेक्शन: 12.27 करोड़ रुपए।
- खास बात: कड़ी कॉम्पटीशन के कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है।
क्रिसमस डे पर देखें सांता क्लॉस से जुड़ी ये 10 शानदार फिल्में
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari