फिर विवादों में फंसे यूट्यूबर एल्विश यादव, अब इस मामले में समन जारी

Kaushiki | Published:
Share
elvish yadav
elvish yadav

यूट्यूबर एल्विश यादव ने चुम दरांग पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे विवाद बढ़ गया। NCW ने इस पर सख्त कदम उठाते हुए समन जारी किया। जानें क्या है ये पूरा मामला...

यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने बिग बॉस 18 फेम चुम दरांग पर एक पॉडकास्ट के दौरान नस्लीय टिप्पणी की थी, जिसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने उन्हें समन भेजा है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें 17 फरवरी को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

बता दें कि, अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग (APSCW) ने इस टिप्पणी को पूर्वोत्तर (नोर्थईस्ट) की महिलाओं के लिए अपमानजनक बताया और कड़ी निंदा की। चुम दरांग ने भी इस टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए इसे न केवल जातीय अपमान, बल्कि उनके करियर पर सीधा हमला बताया। विवाद बढ़ने के बाद एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर सफाई दी, लेकिन उनकी मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

बढ़ीं एल्विश की परेशानियां

यूट्यूबर एल्विश यादव अपने कंट्रोवर्शियल बयानों के कारण एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने पॉडकास्ट में बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट अभिनेत्री चुम दरांग के नाम, जातीयता और उनके काम को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की, जिसके बाद विवाद गहरा गया। उनकी इस टिप्पणी को नस्लीय और भद्दा करार देते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने उन्हें समन जारी किया है।

NCW ने की कड़ी निंदा

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने एल्विश यादव के खिलाफ ऑफिशइयल शिकायत दर्ज कर उन्हें समन भेजा है। आयोग ने ये साफ किया है कि, 17 फरवरी 2025 को उन्हें पेश होना होगा। इस मामले में NCW ने कहा कि चुम दरांग के खिलाफ नस्लीय और अपमानजनक टिप्पणी महिला गरिमा के खिलाफ है और इसे सहन नहीं किया जाएगा। आयोग ने कानूनी रूप से उचित कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

APSCW की कड़ी प्रतिक्रिया

वहीं उनके इस बयान की अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग (APSCW) ने भी निंदा की है। APSCW की अध्यक्ष केंजुम पाकम ने कहा कि, ये कमेंट सिर्फ चुम दरांग का नहीं, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर भारत की महिलाओं का अपमान है। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर एल्विश की कड़ी आलोचना

एल्विश का ये कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, जिसके बाद कई यूजर्स और सोशल एक्टिविस्ट्स ने उनकी आलोचना की। यूजर्स ने इसे न केवल भेदभावपूर्ण बल्कि महिलाओं के प्रति अपमानजनक करार दिया। कुछ लोगों का मानना है कि, ये फेमस होने के लिए एल्विश यादव जानबूझकर कंट्रोवर्शियल बयान देते हैं, लेकिन इस बार मामला गंभीर हो चुका है। सोशल मीडिया पर #BoycottElvishYadav ट्रेंड करने लगा।

ये खबर भी पढ़ें..

क्या कहा था एल्विश ने

एल्विश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वो कहते दिख रहे हैं कि, "करण वीर को पक्का कोविड था, क्योंकि चुम किसको पसंद आती है भाई...। इतना टेस्ट किसका खराब होता है...! और चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है। नाम चुम और काम गंगूबाई काठियावाड़ी में किया है।" ये कमेंट सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी कड़ी आलोचना की और इसे भेदभावपूर्ण, अपमानजनक और महिलाओं के प्रति असंवेदनशील करार दिया। बता दें कि, ये पहली बार नहीं है जब एल्विश किसी विवाद में फंसे हैं। इससे पहले भी उन पर महिलाओं और अन्य हस्तियों पर विवादास्पद टिप्पणियां करने के आरोप लग चुके हैं। हाल ही में स्नेक चार्मिंग मामले में भी उनका नाम उछला था, जहां उन पर गैरकानूनी रूप से सांपों के इस्तेमाल का आरोप लगा था।

चुम दरांग ने क्या बोला

वहीं इस कमेंट पर चुम दरांग ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ये न केवल उनकी जातीयता बल्कि उनके करियर पर भी हमला है। उन्होंने कहा कि एल्विश की टिप्पणियां हास्य और नफरत के बीच की रेखा को पार कर चुकी हैं। चुम ने इस तरह की टिप्पणियों से होने वाले मानसिक और सामाजिक नुकसान पर भी जोर दिया।

ये खबर भी पढ़ें..

क्या होगी आगे की कार्रवाई

अगर एल्विश के खिलाफ आरोप साबित होते हैं, तो उनके ऊपर मानहानि, लैंगिक भेदभाव, साइबर बुलिंग और नस्लीय टिप्पणी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज हो सकता है। इस विवाद को देखते हुए संभावना है कि एल्विश को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ सकती है या फिर उन पर कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एल्विश यादव
  • YouTuber Elvish Yadav
  • यूट्यूबर एल्विश यादव
  • Arunachal Pradesh
  • Elvish Yadav
  • Entertainment
  • मनोरंजन न्यूज
  • ELVISH YADAV CONTROVERSY
  • बिग बॉस OTT 2  विनर एल्विश यादव का कंट्रोवर्सी
  • elvish yadav news
  • ncw
  • चुम दरांग
टाइगर रिजर्व के अफसर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, घर से कैश-जेवर और होटल के डॉक्यूमेंट मिले

By Arohi Raj

टाइगर रिजर्व के अफसर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, घर से कैश-जेवर और होटल के डॉक्यूमेंट मिले
कोटा में 28 दिनों में 7 मातृ मृत्यु, चार जांच समितियों के बाद भी नहीं थमा सिलसिला; सरकार ने फिर दिए जांच के आदेश

By Jageshwar Prasad

कोटा में 28 दिनों में 7 मातृ मृत्यु, चार जांच समितियों के बाद भी नहीं थमा सिलसिला; सरकार ने फिर दिए जांच के आदेश
एक पेनड्राइव से पुलिस के कंप्यूटर पर साइबर हमला! फाइलें लॉक, MP-CERT ने ऐसे किया रिकवर

By Amresh Kushwaha

एक पेनड्राइव से पुलिस के कंप्यूटर पर साइबर हमला! फाइलें लॉक, MP-CERT ने ऐसे किया रिकवर
राजस्थान में बोर्ड परीक्षाओं पर जनगणना का संकट, पहले चुनाव और अब जनगणना में शिक्षक; 16 फरवरी से परीक्षा कराने पर संशय

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में बोर्ड परीक्षाओं पर जनगणना का संकट, पहले चुनाव और अब जनगणना में शिक्षक; 16 फरवरी से परीक्षा कराने पर संशय
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले सरकार और पटवारी आमने-सामने, महादेव केस में CBI की नई दबिश, शराब घोटाले का सुब्बू दुबई में गिरफ्तार

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले सरकार और पटवारी आमने-सामने, महादेव केस में CBI की नई दबिश, शराब घोटाले का सुब्बू दुबई में गिरफ्तार
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 7.17 करोड़ की टिकट बिकी, 61 लाख टैक्स जमा

By Sanjay Gupta

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 7.17 करोड़ की टिकट बिकी, 61 लाख टैक्स जमा
FMGE रिजल्ट: 31 हजार से ज्यादा विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट 150 अंक की दहलीज पार नहीं कर सके, 77% फेल

By Jageshwar Prasad

FMGE रिजल्ट: 31 हजार से ज्यादा विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट 150 अंक की दहलीज पार नहीं कर सके, 77% फेल