गहना वशिष्ठ ने फैजान और पूनम पर लगाए आरोप, बोलीं- चोर-चोर मौसेरे भाई

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
gahna vashishth
गहना वशिष्ठ ने फैजान अंसारी और पूनम पांडे पर आरोप लगाए।

गहना वशिष्ठ ने फैजान अंसारी और पूनम पांडे पर आरोप लगाते हुए दो टूक कहा कि देखिए ये फैजान भी चोर है और पूनम पांडे भी, दोनों चोर-चोर मौसेरे भाई हैं। जो पूनम ने किया वो पूरी तरह गलत था, अनैथिकल था। वहीं फैजान ने हमारी निकाह की झूठी खबर फैलाई थी। मनोरंजन

अमिताभ बुधौलिया, MUMBAI. सर्वाइकल कैंसर से अपनी फर्जी मौत से विवादों में घिरीं पूनम पांडे के खिलाफ फैजान अंसारी ने 100 करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस भेजा था। अब नोटिस वाले सोशल मीडिया इन्फ्लूएसर फैजान अंसारी को लेकर एक्ट्रेस और मॉडल गहना वशिष्ठ ने बड़ा खुलासा किया है। गहना ने फैजान को एक नंबर का झूठा और धोखेबाज करार दिया है। गहना ने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि फैजान मीडिया में सुर्खियां बंटोरकर BiGG BoSS के शो में एंट्री पाना चाहता है। बता दें कि जून, 2023 में फैजान अंसारी और गहना भी 'फर्जी निकाह कांड' से विवादों में घिरे थे।

पूनम पांडे पर तो FIR होनी चाहिएः गहना वशिष्ठ


गहना ने दो टूक कहा, देखिए ये फैजान भी चोर है और पूनम पांडे भी, दोनों चोर-चोर मौसेरे भाई हैं। जो पूनम ने किया वो तो पूरी तरह से गलत था, अनैथिकल था। क्योंकि आपको पब्लिसिटी चाहिए, उसके लिए आप किसी बीमारी का मजाक उड़ा रहे हैं। उससे जो लोग एक्चुअली आहत हैं, आप उनके सेंटिमेंट के साथ खेल रहे हैं। पूनम कहती है कि उसने ये सब इसके लिए किया, उसके लिए किया, यह सबको पता है कि ये सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट था। एक्चुअली में उसकी एंटायर यूनिट चाहे वो उसकी पीआर हो, सब पर केस होना चाहिए। ये तो जरूरी है, लेकिन इस तरीके से नहीं होना चाहिए कि आप उस पर मानहानि का केस करें। पूनम पांडे पर तो सीरियसली FIR होनी चाहिए। वैसे, फैजान का तो ये हमेशा से ही ड्रामा रहा है। वो एक नंबर का झूठा है।

MP के इस छोटे से गांव में क्यों पहुंचीं आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव

मिशन मोदी के लिए हर दो लोकसभा सीटों पर तैनात होंगे शाह के एक सिपहसालार

मिशन मोदी के लिए हर दो लोकसभा सीटों पर तैनात होंगे शाह के एक सिपहसलार

रायबरेली वालों के लिए सोनिया ने लिखी चिट्ठी, जानिए क्या लिखा ?

फैजान के पास एक फालतू का एडवोकेट है


फैजान कभी बिग बॉस के किसी कंटेस्टेंट पर मानहानि का ढोंग करता है, तो कभी कुछ। उसके पास एक फालतू का एडवोकेट है, जो यह सब करता रहता है। पहली बात न तो इन केसेज पर कोई एफआईआर है और न कोई सीरियस एक्शन। ये लोग सिर्फ एक पेपर बनाते हैं और उसे पुलिस थाने में जाकर अटैच्ड करवाते हैं, फिर उसको लेकर मीडिया में दिखाना शुरू कर देते हैं कि हमने ये किया, हमने वो किया। ये पेपर कोई भी प्रॉपर एफआईआर कॉपी नहीं हैं। दूसरी बात, ये एक ऐसा मैटर है, जिस पर प्रॉपर एफआईआर हो। तो मैं कहूंगी कि ये तो होना ही चाहिए, लेकिन सीरियसली होना चाहिए।

फैजान ने मेरे साथ भी निकाह की झूठी खबर फैलाई थी


गहना ने ये भी कहा कि फैजान ने हमारी निकाह की झूठी न्यूज भी फैलाई थी। फैजान का काम ही यही है। फैजान को तो मीडिया से वॉकआउट ही कर देना चाहिए। इसने सबसे पहले मुझे मैन्युपुलेट करके निकाह वाला ढोंग किया। उसके तुरंत बाद सुपरस्टार पुनीत के साथ ढोंग किया। फैजान ने पुनीत के फैंस पर उन्हें जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया था। बेसिकली ये बिग बॉस में जाने के लिए सारे ढोंग कर रहा है। इसका कुछ भी वजूद नहीं है। न तो इसे कोई नॉलेज है और न ही बहुत ज्यादा पढ़ा लिखा है। यहां तक कि उसने अपने इंस्टाग्राम पर जो लिख रखा है कि वो दुबई से है, दरअसल वो कहीं से नहीं है। मीरा रोड (मुंबई) की किसी छोटी-सी चॉल में रहता है। वो ये सब ढोंग इसलिए कर रहा है, ताकि कोई तो रियलिटी शो हाथ में लग जाए। हालांकि, वो एकदम नॉन डिजर्विंग कैंडिडेट है।

मेरे साथ किया था धोखा


फैजान ने मुझसे कहा था कि उसकी एक परिचित हैं, जिससे मेट्रोमोनियल साइट पर आर्टिकल निकलवाते हैं, लेकिन मैंने मना कर दिया था कि इन सब चक्करों में नहीं पड़ना है। वो जहां-जहां हाथ-पैर मार सकता है, हर जगह मारता है। हालांकि, मेरा उससे कोई विवाद नहीं हुआ। मैं तो उसे अच्छे से जानती तक नहीं हूं। जिस रोज फैजान और हमारी शादी वाली न्यूज आई थी, उसके कुछ दिन पहले हमारे एक APP की लॉचिंग पार्टी थी। वहां पर यह असिस्टेंट पीआर था। उसने ही निकाह के फोटो शूट करने का आइडिया दिया था। लेकिन बाद में पब्लिसिटी के लिए इसने मीडिया में फोटो रन करवा दिए। संयोग से अगले ही दिन मैं मथुरा निकल गई। मुझे बांके बिहारी के दर्शन करने थे। तब मेरी फिल्म Marriage.com का शूट था, इसलिए मीडिया को जवाब नहीं दे पाई। हालांकि, बाद में मैंने मीडिया को लिखकर दिया कि मेरी निकाह की खबरें झूठी हैं, इसे सीरियसली न लें। मुझे तो पता भी नहीं है कि फैजान का पूरा नाम क्या है, ये कहां से आया है? जब इससे दोस्ती ही नहीं थी, सो विवाद वाला तो कोई मुद़्दा ही नहीं है।

पूनम और मेरी कोई टसल नहीं है


गहना आगे कहती हैं कि पूनम और मेरी कोई टसल नहीं है। पूनम ने राज कुंद्रा के खिलाफ केस किया था, जबकि मैं उनके सपोर्ट में थी। इसलिए जब भी कोई आपके दोस्त को गाली देता है, तो आप नेचुरली स्टैंड लेते हो। अगर आप मुसीबत में दोस्त की मदद नहीं करते हैं, तो आपकी दोस्ती शर्मसार है। मैंने तो राज कुंद्रा की दोस्त के नाते मदद की थी। पूनम से मेरा कोई मुद्दा नहीं है, लेकिन पूनम ने अभी जो किया, वो गलत है।

Tags:
  • पूनम पांडे
  • गहना वशिष्ठ
  • फैजान अंसारी
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?