पाकिस्तान में बैन हुईं बॉलीवुड की ये फिल्में, जानें इन पर बैन लगाने के कारण

Kaushiki | Published:
Share
pakistan banned film
pakistan banned film

कुछ बॉलीवुड फिल्मों को पाकिस्तान में पॉलिटिकल, धार्मिक या सामाजिक कारणों से बैन किया गया है। ये बैन उन फिल्मों में दिखाए गए विवादित मुद्दों या धार्मिक भावनाओं के उल्लंघन के कारण लगाए गए हैं। आइए जानें

बॉलीवुड फिल्में हमेशा से दर्शकों के दिलों को जीतने का काम करती रही हैं। हालांकि, कुछ फिल्में ऐसी भी रही हैं जिन्हें पाकिस्तान में बैन किया गया है। ये बैन पॉलिटिकल, धार्मिक या सामाजिक कारणों से लगाए गए हैं।

हाल ही में भारत में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की बॉलीवुड फिल्म 'अबीर गुलाल' पर बैन लगाया गया। यह बैन कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) नेलगाया गया था।

इन फिल्मों में दिखाए गए कुछ मुद्दों, जैसे कि धार्मिक भावनाओं का उल्लंघन या राजनीतिक विवाद, ने पाकिस्तान में उन्हें रिलीज होने से रोक दिया।

आज हम आपको वो मेजर बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें पाकिस्तान में बैन किया गया और इसके पीछे क्या कारण थे। आइए जानते हैं, ये कौन सी फिल्में हैं और क्यों हुईं ये बैन।

ये खबर भी पढ़ें... सैफ अली खान का नया चैलेंज, थ्रिलर फिल्म में पहली बार ब्लाइंड करैक्टर में नजर आएंगे सैफ

रईस (Raees)

शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने अभिनय किया था। हालांकि, पाकिस्तान में इस फिल्म को बैन किया गया था। पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने फिल्म में मुसलमानों को नकारात्मक रूप में दिखाए जाने का विरोध किया था और इसे धार्मिक रूप से अपमानजनक माना।

दंगल (Dangal)

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने दुनियाभर में तहलका मचाया, लेकिन पाकिस्तान में इसे एक अजीब कारण से बैन किया गया। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने फिल्म के उस हिस्से को हटाने की मांग की थी जिसमें भारतीय ध्वज और राष्ट्रगान दिखाए गए थे। हालांकि, आमिर खान ने सेंसर बोर्ड की मांग को ठुकरा दिया।

हैदर (Haider)

शाहिद कपूर की फिल्म 'हैदर' की कहानी कश्मीर उग्रवाद पर आधारित थी, जो पाकिस्तान में बैन हो गई। फिल्म में कश्मीर की राजनीतिक स्थिति और संघर्ष को दर्शाया गया था, जिसके कारण पाकिस्तान में इसे रिलीज नहीं किया गया।

ये खबर भी पढ़ें...Bollywood Flop Movies 2025: 2025 की 5 फ्लॉप्स बॉलीवुड फिल्में, जानिए इनके फ्लॉप होने के कारण

उड़ता पंजाब (Udta Punjab)

'उड़ता पंजाब' ने पंजाब में ड्रग्स की समस्या को उजागर किया था। पाकिस्तान में इस फिल्म को बैन किया गया क्योंकि इसमें ड्रग्स के फैलाव के लिए पाकिस्तान का नाम लिया गया था, जिसे पाकिस्तान ने आपत्ति जताई थी।

राजी (Raazi)

आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' ने पाकिस्तान में एक भारतीय लड़की की कहानी दिखाई, जो पाकिस्तान में शादी करके वहां के सैनिकों की जासूसी करती है। पाकिस्तान में इसे बैन कर दिया गया क्योंकि फिल्म में भारत की ओर से पाकिस्तान को एक दुश्मन देश के रूप में दिखाया गया था।

ऐ दिल है मुश्किल (Ae Dil Hai Mushkil)

करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान थे। हालांकि, उरी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ा, और पाकिस्तान ने इस फिल्म को बैन कर दिया। फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार के होने की वजह से यह विवादित हो गई।

ये खबर भी पढ़ें...

कोई एक्टर नहीं, कोई क्रू नहीं, AI से बनी भारत की पहली फिल्म Love You

एक फिल्म के लिए इतनी बड़ी रकम चार्ज करती हैं Samantha Ruth Prabhu

दंगल फिल्म | Ban | पहलगाम में हादसा | पहलगाम में आतंकी हमला | Pahalgam | pahalgam attack | Pahalgam Terror Attack | Bollywood News

Tags:
  • Bollywood News
  • बॉलीवुड
  • दंगल फिल्म
  • Ministry of Information and Broadcasting
  • Pahalgam
  • पहलगाम में हादसा
  • Ban
  • दंगल
  • ऐ दिल है मुश्किल
  • पहलगाम में आतंकी हमला
  • pahalgam attack
  • पहलगाम आतंकी हमले
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर