जून 2025 में रिलीज होंगी ये 6 बड़ी बॉलीवुड फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी तहलका

Kaushiki | May 21, 2025, 17:43 IST
Share
june box office 2025
june box office 2025

2025 के जून महीने में बॉलीवुड में छह बड़ी फिल्मों की रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचने वाला है। इनमें कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ से लेकर काजोल की ‘मां’ और आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ शामिल हैं।

2025 का पहला क्वार्टर बॉक्स ऑफिस पर शानदार रहा, लेकिन दूसरी क्वार्टर की शुरुआत धीमी रही। मई में केवल अजय देवगन की ‘रेड 2’ रिलीज हुई।

हालांकि, जून का महीना बॉलीवुड के लिए शानदार साबित होगा क्योंकि छह बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जो दर्शकों के बीच भौकाल मचाने को तैयार हैं।

ये खबर भी पढ़ें... किस अपकमिंग फिल्म पर काम कर रहे सलमान खान, जल्द शुरू हो सकती है शूटिंग

ठग लाइफ

जून की शुरुआत कमल हासन की मल्टीस्टारर गैंगस्टर एक्शन फिल्म 'ठग लाइफ' से होगी। इस फिल्म को मणि रत्नम ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में कमल हासन के अलावा सिलाम्बरासन, तृषा कृष्णन, अभिरामी और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे सितारे हैं। यह फिल्म वर्ल्डवाइड IMAX में भी रिलीज होगी और हिंदी भाषा में भी उपलब्ध होगी।

हाउसफुल 5

6 जून को अक्षय कुमार की मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल 5’ रिलीज होगी, जिसमें 17 बड़े सितारे नजर आएंगे। इस बार कहानी और क्रूज पर खूनी खेल की थ्रिल दर्शकों को मजा देगी।

ये खबर भी पढ़ें...मई 2025 में OTT प्लेटफॉर्म्स पर धमाल मचाने आ रही ये टॉप फिल्में और सीरीज

सितारे जमीन पर

20 जून को आमिर खान और जेनेलिया डीसूजा की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज होगी। आमिर खान की यह फिल्म उनके फैंस के लिए 3 साल बाद एक बेहतरीन तोहफा होगी।

कुबेरा

‘सितारे जमीन पर’ के साथ ही 20 जून को शेखर कम्मुला की सोशल थ्रिलर फिल्म ‘कुबेरा’ भी रिलीज होगी। इस फिल्म में धनुष, नागार्जुन, रश्मिका मंदाना और जिम सराब मेन रोल्स में हैं। यह हिंदी में भी रिलीज होगी।

ये खबर भी पढ़ें...आमिर खान की सितारे जमीन पर का ट्रेलर रिलीज, सोशल मैसेज और ह्यूमर से भरपूर है फिल्म की स्टोरी

मां

27 जून को काजोल स्टारर फिल्म ‘मां’ रिलीज होगी, जिसमें काजोल के साथ इंद्रनील सेन और रोनित रॉय मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म देवगन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है।

ज्ञानवापी फाइल्स

27 जून को ही एक और फिल्म ‘ज्ञानवापी फाइल्स’ भी रिलीज होगी, जो 2022 में राजस्थान के उदयपुर में हुई एक असली हत्या की घटना पर आधारित है। इस फिल्म में विजयराज, प्रीति झंगियानी और मुस्ताख खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...टैक्स फ्री नहीं हुई फिल्म 'फुले' तो कांग्रेस ने रखी फ्री स्क्रीनिंग

आमिर खान की फिल्म | Bollywood News | Bollywood | Aamir Khan | new films

Tags:
  • Aamir Khan
  • Bollywood News
  • आमिर खान
  • ज्ञानवापी
  • Bollywood
  • काजोल
  • आमिर खान की फिल्म
  • new films
  • हाउसफुल 5
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा