रामायण का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, पुष्पा 2 को पछाड़ बनी चौथी सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

Kaushiki | Updated:
Share
पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़कर चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी रामायण<br>
पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़कर चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी रामायण

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी है। रिलीज के तीन हफ्ते बाद भी फिल्म दुनियाभर में करोड़ों रुपए का कारोबार कर रही है। अब फिल्म ने कमाई के मामले में अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण ने महज 21 दिनों में दुनियाभर में 1,755.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

इसके साथ ही यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। अब फिल्म के सामने बाहुबली 2, धुरंधर 2 और दंगल का रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती है। हालांकि, इन शानदार आंकड़ों के बीच फिल्म की रोजाना कमाई में गिरावट भी देखने को मिली है। आइए जानें रामायण के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लेकर इसके हिट होने तक का पूरा गणित।

21वें दिन रामायण ने कमाए 9.60 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस के आंकड़े जारी करने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, रामायण ने रिलीज के 21वें दिन भारत में 9.60 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। बुधवार को देशभर में फिल्म के करीब 15 हजार 700 शो चलाए गए। इनमें सबसे ज्यादा कमाई हिंदी वर्जन से हुई। विदेशों में भी फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। फिल्म ने 21वें दिन विदेशी बाजार में छह करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की विदेशों में कुल कमाई 582 करोड़ रुपए पहुंच गई है।

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने मचाया धमाल: 5वें दिन 80 करोड़ पार, कुल कमाई 319 करोड़ से अधिक! | Ranbir Kapoor's 'Ramayana' Creates a Sensation: Crosses 80 Crores on 5th Day, Total Collection Over 319 Crores!
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पांचवें दिन दिखाया दम, शाम 7 बजे तक 80 करोड़ से ज्यादा कमाई का आंकड़ा
09 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
<b>MUMBAI.</b> रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं। शुरुआती चार दिनों में फिल्म ने 238.85 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। अब पांचवें दिन यानी सोमवार 9 अक्टूबर को भी फिल्म की कमाई में तेजी देखने को मिली है।

किस भाषा में रामायण ने कितनी कमाई की

भाषा21वें दिन का नेट कलेक्शन
हिंदी6.75 करोड़ रुपए
मलयालम1.10 करोड़ रुपए
कन्नड़75 लाख रुपए
तमिल70 लाख रुपए
तेलुगु30 लाख रुपए
कुल कमाई9.60 करोड़ रुपए

पुष्पा 2 को पछाड़ा, अब बाहुबली 2 के रिकॉर्ड पर नजर

रामायण ने 1,755.60 करोड़ रुपए के Worldwide Collection के साथ अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पुष्पा 2 ने दुनियाभर में 1,742.10 करोड़ रुपए का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। अब रामायण को प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल 32.46 करोड़ रुपए और कमाने होंगे। बाहुबली 2 ने दुनियाभर में 1,788.06 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। वहीं, धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,813.39 करोड़ रुपए है।
रामायण बॉक्स ऑफिस: रणबीर-यश की फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड, 850 करोड़ पार, पुष्पा 2 और धुरंधर 2 को दी टक्कर | Ramayana Box Office: Ranbir-Yash's film breaks records, crosses 850 crore, challenges Pushpa 2 and Dhurandhar 2
Ramayana Box Office Collection: रणबीर-यश की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पुष्पा 2 और धुरंधर 2 के रिकॉर्ड को दी चुनौती
12 Nov 2026 ,
By Kaushiki
<b>Ramayana Box Office Collection:</b> रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अपने पहले सोमवार को 107.50 करोड़ रुपए कमाकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। मंगलवार को भी इसकी कमाई 94.10 करोड़ रुपए रही।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 भारतीय फिल्में

रैंकफिल्म का नामवर्ल्डवाइड कलेक्शन
1दंगल2,070 करोड़ रुपए
2धुरंधर 21,813.39 करोड़ रुपए
3बाहुबली 21,788.06 करोड़ रुपए
4रामायण1,755.60 करोड़ रुपए
5पुष्पा 21,742.10 करोड़ रुपए
आंकड़े Sacnilk Report के बेस पर हैं।

लगातार 20 दिनों तक की डबल डिजिट में कमाई

रामायण ने रिलीज के बाद लगातार 20 दिनों तक भारत में प्रतिदिन 10 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा का नेट कलेक्शन किया। हालांकि, 21वें दिन यह सिलसिला टूट गया। फिल्म की कमाई पहली बार 10 करोड़ रुपए से नीचे पहुंची।

मंगलवार को फिल्म ने 17.50 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि बुधवार को इसका कलेक्शन घटकर 9.60 करोड़ रुपए रह गया। इस तरह फिल्म की एक दिन की कमाई में 45.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

21 दिनों में रामायण की कुल कमाई

कलेक्शनकुल कमाई
इंडिया नेट कलेक्शन982.55 करोड़ रुपए
इंडिया ग्रॉस कलेक्शन1,173.60 करोड़ रुपए
ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन582 करोड़ रुपए
वर्ल्डवाइड कलेक्शन1,755.60 करोड़ रुपए
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने मचाया धमाल: 5वें दिन 80 करोड़ पार, कुल कमाई 319 करोड़ से अधिक! | Ranbir Kapoor's 'Ramayana' Creates a Sensation: Crosses 80 Crores on 5th Day, Total Collection Over 319 Crores!
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पांचवें दिन दिखाया दम, शाम 7 बजे तक 80 करोड़ से ज्यादा कमाई का आंकड़ा
09 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
<b>MUMBAI.</b> रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं। शुरुआती चार दिनों में फिल्म ने 238.85 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। अब पांचवें दिन यानी सोमवार 9 अक्टूबर को भी फिल्म की कमाई में तेजी देखने को मिली है।
<b>MUMBAI.</b> रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं। शुरुआती चार दिनों में फिल्म ने 238.85 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। अब पांचवें दिन यानी सोमवार 9 अक्टूबर को भी फिल्म की कमाई में तेजी देखने को मिली है।

इतनी कमाई के बावजूद क्या रामायण हिट हुई?

रामायण की कमाई के आंकड़े भले ही शानदार नजर आ रहे हों, लेकिन फिल्म का भारी-भरकम बजट भी चर्चा में है। खबर के मुताबिक, फिल्म के निर्माताओं ने हाईकोर्ट में इसके पहले भाग का बजट दो हजार करोड़ रुपए बताया है।

फिल्म और ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल के मुताबिक, किसी फिल्म के हिट या फ्लॉप होने का फैसला उसके Distributor Share के आधार पर किया जाता है। उनके मुताबिक, रामायण को हिट होने के लिए हिंदी में कम से कम 1,100 करोड़ रुपए और दुनियाभर में 2,800 करोड़ रुपए का कलेक्शन करना होगा। यह ट्रेड एक्सपर्ट का आकलन है।

नई फिल्मों से मिलेगी रामायण को टक्कर

रामायण के सामने अब सिनेमाघरों में नई फिल्मों की चुनौती भी होगी। इमरान हाशमी की गनमास्टर G9 और आयुष्मान खुराना की 'ये प्रेम मोल लिया' इस सप्ताह रामायण को टक्कर देंगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि नई फिल्मों की रिलीज का रामायण की कमाई पर कितना असर पड़ता है। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आए हैं।

बता दें कि फिल्म का दूसरा भाग साल 2028 में दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकता है। दूसरे भाग में सनी देओल की एंट्री होगी। इसके अलावा राम और रावण के बीच युद्ध, हनुमान द्वारा लंका दहन और 14 साल का वनवास पूरा होने के बाद राम-सीता की अयोध्या वापसी जैसे इम्पोर्टेन्ट एपिसोड दिखाए जाएंगे।

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका! 10 दिनों में 1200 करोड़ पार, 'जवान' और 'KGF 2' को छोड़ा पीछे | Ranbir Kapoor's 'Ramayana' Creates a Sensation at the Box Office! Crosses 1200 Crores in 10 Days, Leaves 'Jawan' and 'KGF 2' Behind
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने रचा इतिहास! 10 दिनों में 1200 करोड़ पार, भारत में 819 करोड़ रुपए का कलेक्शन
15 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 का ऐसा जलवा देखने को मिल रहा है कि एक के बाद एक बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। महज 10 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 1228 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर तहलका मचा दिया है। भारत में भी फिल्म की ग्रॉस कमाई 819.50 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

Tags:
  • नितेश तिवारी
  • Ramayana Box Office Collection
  • रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
  • Nitesh Tiwari Ramayana
  • Ranbir Kapoor Ramayana
  • रणबीर कपूर
  • साई पल्लवी
  • यश
  • Ramayana Day 21 Collection
  • Ramayana Worldwide Collection
CEC ज्ञानेश कुमार के साथ फोटो विवाद पर घिरे कांग्रेस विधायक अजय सिंह, बोले- मैं पहचानता नहीं था

By Arohi Raj

CEC ज्ञानेश कुमार के साथ फोटो विवाद पर घिरे कांग्रेस विधायक अजय सिंह, बोले- मैं पहचानता नहीं था
एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना की विदाई परेड के लिए गया पुलिस बल लौटाया, जानें क्या है कारण

By Sanjay Gupta

एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना की विदाई परेड के लिए गया पुलिस बल लौटाया, जानें क्या है कारण
नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में बोनस अंकों पर हाईकोर्ट सख्त, 8 विशेषज्ञ तय करेंगे अभ्यर्थियों की पात्रता

By Mukesh Sharma

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में बोनस अंकों पर हाईकोर्ट सख्त, 8 विशेषज्ञ तय करेंगे अभ्यर्थियों की पात्रता
MPPSC ने राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा और विशेष परीक्षा का पैटर्न-सिलेबस किया जारी, यह रहेंगे नियम

By Sanjay Gupta

MPPSC ने राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा और विशेष परीक्षा का पैटर्न-सिलेबस किया जारी, यह रहेंगे नियम
दलबदल कानून नहीं होने से राजस्थान की पंचायतों में बढ़ी जोड़-तोड़, 81 समितियों में निर्दलीय, RLP और BAP बने किंगमेकर

By Jageshwar Prasad

दलबदल कानून नहीं होने से राजस्थान की पंचायतों में बढ़ी जोड़-तोड़, 81 समितियों में निर्दलीय, RLP और BAP बने किंगमेकर
पत्नी को जिला प्रमुख नहीं बनवा पाए तो पति ने मांगी माफी, 13 साल की नौकरी छोड़कर लड़ा था चुनाव

By Ashish Bhardwaj

पत्नी को जिला प्रमुख नहीं बनवा पाए तो पति ने मांगी माफी, 13 साल की नौकरी छोड़कर लड़ा था चुनाव
पीओएस से जुड़ने से पहले ही बांट दिए करोड़ों रुपए, राजस्थान के राशन मशीन प्रोजेक्ट की जांच में खुली गड़बड़ियों की परतें

By Jageshwar Prasad

पीओएस से जुड़ने से पहले ही बांट दिए करोड़ों रुपए, राजस्थान के राशन मशीन प्रोजेक्ट की जांच में खुली गड़बड़ियों की परतें