सलमान खान की 'सिकंदर' का धमाकेदार टीजर रिलीज, बम्पर ओपनिंग की उम्मीद

Kaushiki | Mar 01, 2025, 16:35 IST
Share
SIKANDAR TEASER
SIKANDAR TEASER

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' का टीजर रिलीज हो चुका है। इसमें उनके 'एंग्री यंग मैन' अवतार ने दर्शकों को आकर्षित किया है। फिल्म ईद पर रिलीज होने की उम्मीद है...

Sikandar Teaser: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म का ये टीजर लंबे समय से फैन्स के इंतजार में था। सलमान खान के इस टीजर में उनके 'एंग्री यंग मैन' अवतार ने दर्शकों को आकर्षित किया है। फिल्म की रिलीज ईद पर हो रही है और दर्शकों को इससे भारी उम्मीदें हैं, खासकर सलमान के साथ रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री के बाद।

ये खबर भी पढ़ें... Blockbuster Movies : बिना स्टारडम के भी ब्लॉकबस्टर बन गई ये 10 फिल्में

सलमान का दमदार अवतार

बता दें कि, टीजर में सलमान खान का एक्शन और डायलॉग डिलीवरी दर्शकों को झकझोरने वाली है। फिल्म के 1 मिनट 21 सेकंड के टीजर में सलमान अपने दुश्मनों को धूल चटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। टीजर की शुरुआत सलमान के दमदार डायलॉग से होती है, जिसमें वे कहते हैं, "नानी ने नाम सिकंदर रखा था, दादा ने संजय और प्रजा ने राजा साहब।" ये डायलॉग फिल्म के एक्शन को और रोमांचक बनाता है।

बम्पर ओपनिंग की उम्मीद

सलमान के फैन्स की तरफ से टीजर रिलीज होते ही जबर्दस्त रिएक्शन्स आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये फिल्म इस साल की बम्पर ओपनिंग देने वाली है, जिसे अब तक किसी फिल्म ने हासिल नहीं किया। इस फिल्म के लिए सलमान के फैन्स काफी उत्साहित हैं और उनका जोश इस टीजर को देखकर और भी बढ़ गया है। फिल्म की सफलता का अनुमान अब ही लगाना मुश्किल नहीं है।

'एंग्री यंग मैन' अवतार में सलमान

फिल्म में सलमान खान का जो अवतार दिखाया गया है, वो पूरी तरह से 'ऐंग्री यंग मैन' के रूप में है। इस अवतार में वे अपनी गलतियों का हिसाब चुकता करते दिखाई देंगे। फिल्म में भरपूर ड्रामा, एक्शन और इमोशंस होंगे, जो दर्शकों के दिल को छूने का काम करेंगे। इस फिल्म का उद्देश्य न सिर्फ मनोरंजन करना है, बल्कि ये सोशल मैसेज भी देती है।

ये खबर भी पढ़ें... MP में फिल्म 'छावा' होगी टैक्स फ्री, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा

सलमान और रश्मिका की केमिस्ट्री

सलमान के साथ रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री भी दर्शकों को अत्त्रक्टेड कर रही है। 'सिकंदर' में रश्मिका की भूमिका एक अहम हिस्सा है और उनकी जोड़ी सलमान के साथ पूरी फिल्म में शानदार दिख रही है। इस फिल्म में सलमान और रश्मिका के बीच के रिश्ते को बहुत अच्छे से दिखाया गया है, जो दर्शकों को जोड़े रखेगा।

ये खबर भी पढ़ें... OTT की 5 जबरदस्त सस्पेंस थ्रिलर फिल्में, जो आपको आखिरी तक चौंकाएंगी

एडवांस बुकिंग और रिलीज डेट

फिल्म 'सिकंदर' के लिए विदेशों में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी तक ऑफिसियल घोषणा नहीं की गई है। लेकिन खबरों के मुताबिक, इसे 30 मार्च को रिलीज किया जा सकता है, क्योंकि इस साल ईद 30 या 31 मार्च को मनाई जाएगी। बता दें कि, सलमान के बर्थडे के मौके पर इस फिल्म का प्रोमो भी जारी किया गया था और ये पहले ही 6 करोड़ से अधिक व्यूज हासिल कर चुका है।

ये खबर भी पढ़ें... इन 10 बॉलीवुड फिल्मों में देखिए भारत का गौरवशाली अतीत

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bollywood News
  • Salman Khan
  • सलमान खान
  • साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना
  • मनोरंजन न्यूज
  • sikandar movie
  • सलमान खान सिकंदर फिल्म
  • सिकंदर फिल्म
  • सिकंदर टीजर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज