बॉक्स ऑफिस पर जारी है The Kerala Story 2 का दबदबा, 12वें दिन भी करोड़ों में खेल रही फिल्म

Kaushiki | Mar 11, 2026, 14:35 IST
Share
the-kerala-story-2
the-kerala-story-2

द केरल स्टोरी 2 ने 12वें दिन 2.12 करोड़ रुपए कमाकर कुल 36.97 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म ने इक्कीस का रिकॉर्ड तोड़ते हुए साल की चौथी बड़ी फिल्म का खिताब जीता है।

Movie The Kerala Story:बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ही फिल्म का नाम गूंज रहा है और वो है द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड। तमाम विवादों और कानूनी लड़ाइयों के बाद ये फिल्म 27 फरवरी, 2026 को रिलीज हुई थी। लेकिन ऑडियंस के प्यार ने फिल्म को ऑफिशियली सक्सेसफुल बना दिया है। फिल्म ने न केवल अपना बजट वसूल लिया है, बल्कि अब ये तगड़ा मुनाफा भी कमा रही है।

केरल स्टोरी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: विवादों के बीच फिल्म छाप छोड़ने में  नाकाम रही, रिलीज के बाद 12.8 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया - मनोरंजन ...
केरल स्टोरी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: विवादों के बीच फिल्म छाप छोड़ने में नाकाम रही, रिलीज के बाद 12.8 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया - मनोरंजन ...

12वें दिन की कमाई ने सबको किया हैरान

रिलीज के दूसरे मंगलवार यानी 12वें दिन फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत रखी। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 12वें दिन करीब 2.12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म हर दिन एक करोड़ रुपए से ज्यादा बटोर रही है। अगर हम फिल्म के अब तक के सफर पर नजर डालें:

  • पहला हफ्ता: 22.34 करोड़ रुपए की सॉलिड ओपनिंग।
  • दूसरे हफ्ते की रफ्तार: 8वें दिन 2.70 करोड़ रुपए और 10वें दिन 3.30 करोड़ रुपए।
  • कुल नेट कलेक्शन: 12 दिनों में भारत में कुल 36.97 करोड़ रुपए।
  • ग्रॉस कलेक्शन: फिल्म अब तक कुल 43.22 करोड़ रुपए का ग्रॉस बिजनेस कर चुकी है।

तोड़ डाला अस्सी का रिकॉर्ड

फिल्म ने 12वें दिन एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है। इसने अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस के लाइफटाइम कलेक्शन (36.25 करोड़ रुपए) को भी पीछे छोड़ दिया है।

इसी के साथ द केरल स्टोरी 2 साल 2026 की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। ये फिल्म सनी देओल की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर 2 के बाद इस साल की दूसरी सबसे सफल फिल्म मानी जा रही है।

the kerala story (10)
the kerala story (10)

क्यों पसंद आ रही है ऑडियंस को फिल्म

कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी बॉक्स ऑफिस हिटये फिल्म तीन लड़कियों की कहानी है। उल्का गुप्ता ने इसमें एक IAS उम्मीदवार सुरेखा का रोल निभाया है। अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा ने भी अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है।

फिल्म की स्टोरी केरल, राजस्थान और मध्यप्रदेश के बैकग्राउंड पर बेस है। विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कंटेंट दमदार हो तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज करती है। सिनेमाघरों में नई फिल्में आने के बावजूद द केरल स्टोरी 2 का दबदबा कम नहीं हो रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

एस्पिरेंट्स 3 से लेकर जूटोपिया 2 तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं 21 धमाकेदार फिल्में

धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, रिलीज से पहले ही तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड

थिएटर खुलने से पहले ही धुरंधर 2 फिल्म हुई सुपरहिट, महज कुछ घंटों में बिके लाखों टिकट

Bollywood अनिल कपूर की सुबेदार से लेकर अलख पांडे की हैल्लो बच्चों तक, देखें March OTT Dhamaka

Tags:
  • Bollywood
  • The Kerala Story
  • Movie The Kerala Story
  • बॉक्स ऑफिस
  • बॉक्स ऑफिस हिट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि