फैक्ट चेक : बांग्लादेश में हिंदुओं के समर्थन में सड़कों पर निकला भगवा सैलाब, जानें वायरल वीडियो का सच
Amresh Kushwaha | Aug 13, 2024, 13:35 IST
बांग्लादेश में हिंदुओं के समर्थन में सड़कों पर निकला भगवा सैलाब
सोशल मीडिया पर बांग्लादेश में हिंदुओं के एक जन सैलाब का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध में हिंदुओं ने रैली निकाली है।
बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बीच मची उथल- पुथल से वहां के हिंदुओं के खिलाफ हिंसा होने की कई खबरें सामने आ चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। जिसे शेयर कर लोग दावा कर रहे हैं कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर हिंदुओं ने विरोध करते हुए रैली निकाली है। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल वीडियो ( Viral Video ) की सच्चाई...
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : शेख हसीना के बेडरूम और स्वीमिंग पूल का जमकर उपयोग करते प्रदर्शनकारी, जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
1 मिनट 18 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भगवा रंग का कपड़ा पहने और टोपी लगाए हजारों लोगों का जन सैलाब सड़कों पर नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो को यूजर्स ने एक्स, फेसबुक और थ्रेड्स पर शेयर किया है।
वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि ढाका की सड़कों पर भगवा सैलाब देख जा रहा है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में हिंदू सड़कों पर उतर आए हैं।
वायरल वीडियो को इन्हीं दावों के साथ फेसबुक और थ्रेड्स पर भी शेयर किया गया है। ऐसे एक पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : कांवड़ियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
वायरल वीडियो का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें 1 सितंबर 2023 का एक फेसबुक पोस्ट मिला। इस पोस्ट में वायरल वीडियो से मिलती-जुलती तस्वीरें शेयर की गई हैं। यह पोस्ट शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेता और पूर्व संसद सदस्य फहमी गुलन्दाज बाबेल ने किया था।
![बांग्लादेश में हिंदुओं]()
इस पोस्ट में बांग्ला में लिखे कैप्शन के अनुसार, यह गफरगांव उपजिला की बांग्लादेश छात्र लीग ( अवामी लीग का छात्र संगठन ) की रैली की है। इससे ये बात तो साफ हो गई कि वायरल वीडियो अभी का नहीं बल्कि 2023 का है।
thesootr ने इस पोस्ट में मिली जानकरी के की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें एक यूट्यूब चैनल मिला जहां 2 सितंबर 2023 को वायरल वीडियो अपलोड किया हुआ मिला। यहां दी गई जानकारी में बताया गया है कि ये रैली ढाका के सुहरावर्दी उद्यान में शामिल होने के लिए गफरगांव उपजिला से पहुंची थी। इस रैली का नेतृत्व गफरगांव उपजिला क्षेत्र की मैमनसिंह सीट से पूर्व संसद सदस्य फहमी गुलन्दाज बाबेल कर रहे थे। इन वीडियो में लोगों को “शेख हसीना” के नारे लगाते हुए भी सुना जा सकता है।
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : नितिन गडकरी ने कहा स्थानीय लोगों के लिए टोल टैक्स हो फ्री, जानें इस बयान की सच्चाई
द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बांग्लादेश छात्र लीग की रैली के पुराने वीडियो को बांग्लादेश के हिंदुओं द्वारा किये गए विरोध प्रदर्शन का बताकर शेयर किया जा रहा है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहे, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : शेख हसीना के बेडरूम और स्वीमिंग पूल का जमकर उपयोग करते प्रदर्शनकारी, जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
क्या है वायरल वीडियो में...
ढाका की सड़कों पर भगवा सैलाब
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में बांग्लादेश के हिंदू सड़कों पर उतर आए हैं.#hindulifematters pic.twitter.com/iJiJYUhn7X
— हम लोग We The People 🇮🇳 (@ajaychauhan41) August 10, 2024
वायरल हो रहा वीडियो...
वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि ढाका की सड़कों पर भगवा सैलाब देख जा रहा है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में हिंदू सड़कों पर उतर आए हैं।
ढाका की सड़कों पर भगवा सैलाब
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में बांग्लादेश के हिंदू सड़कों पर उतर आए हैं.#hindulifematters pic.twitter.com/iJiJYUhn7X
— हम लोग We The People 🇮🇳 (@ajaychauhan41) August 10, 2024
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : कांवड़ियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
जानें क्या है इस वीडियो का सच...
बांग्लादेश में हिंदुओं
इस पोस्ट में बांग्ला में लिखे कैप्शन के अनुसार, यह गफरगांव उपजिला की बांग्लादेश छात्र लीग ( अवामी लीग का छात्र संगठन ) की रैली की है। इससे ये बात तो साफ हो गई कि वायरल वीडियो अभी का नहीं बल्कि 2023 का है।
thesootr ने इस पोस्ट में मिली जानकरी के की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें एक यूट्यूब चैनल मिला जहां 2 सितंबर 2023 को वायरल वीडियो अपलोड किया हुआ मिला। यहां दी गई जानकारी में बताया गया है कि ये रैली ढाका के सुहरावर्दी उद्यान में शामिल होने के लिए गफरगांव उपजिला से पहुंची थी। इस रैली का नेतृत्व गफरगांव उपजिला क्षेत्र की मैमनसिंह सीट से पूर्व संसद सदस्य फहमी गुलन्दाज बाबेल कर रहे थे। इन वीडियो में लोगों को “शेख हसीना” के नारे लगाते हुए भी सुना जा सकता है।
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : नितिन गडकरी ने कहा स्थानीय लोगों के लिए टोल टैक्स हो फ्री, जानें इस बयान की सच्चाई
गलत है वायरल वीडियो का दावा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari