फ्री कोचिंग योजना से अब बिल्कुल फ्री में करें UPSC, NEET और JEE की तैयारी, जानें पूरी डिटेल
Kaushiki | Apr 07, 2026, 12:57 IST
free-coaching
12वीं पास और ग्रेजुएट छात्र अब यूपीएससी, नीट और जेईई की मुफ्त कोचिंग पा सकते हैं। इन सरकारी योजनाओं में फ्री हॉस्टल की सुविधा भी मिलेगी। अभी आवेदन करें।
UPSC Free Coaching:कॉम्पिटिटिव एक्साम्स के इस दौर में तैयारी के लिए सही गाइडेंस मिलना बेहद जरूरी है। अक्सर टैलेंटेड छात्र पैसों की तंगी के कारण बड़े कोचिंग संस्थानों की फीस नहीं भर पाते। इसी समस्या को दूर करने के लिए सरकार कई फ्री कोचिंग योजनाएं लेकर आई है।
कई गवर्नमेंट इंस्टीटूशन्स और यूनिवर्सिटीज फ्री में कोचिंग की सुविधा दे रही हैं। यहां रहने के लिए फ्री हॉस्टल और खाना भी मिलता है। अब 12वीं पास और ग्रेजुएट युवा यूपीएससी, नीट और जेईई जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी बिल्कुल फ्री कर सकते हैं।
अगर आप 12वीं पास हैं या ग्रेजुएट हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें। सही गाइडेंस और मेहनत से आप भी अपनी मंजिल पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन सरकारी सुविधाओं के बारे में।
जामिया मिलिया इस्लामिया अपनी फ्री कोचिंग के लिए मशहूर है। यहां से हर साल कई छात्र यूपीएससी क्लियर करते हैं। यहां माइनॉरिटी, एससी, एसटी और महिलाओं को मौका मिलता है।
आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। आवेदन करने के लिए छात्र का ग्रेजुएट होना जरूरी है। देश के 13 बड़े शहरों में एंट्रेंस एग्जाम होगी। परीक्षा पास करने पर फ्री हॉस्टल की सुविधा मिलेगी। इसकी अंतिम तिथि 26 मई तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए www.admission.jmi.ac.in पर जाएं।
ये योजना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (Ministry of Social Justice and Empowerment) द्वारा ऑपरेट किया जाता है। देश की 31 केंद्रीय यूनिवर्सिटीज में ये सेंटर चल रहे हैं। इसमें बीएचयू और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
यहां यूपीएससी और एसएससी की फ्री कोचिंग दी जाती है। एससी और एसटी वर्ग के छात्र इसका लाभ उठाएं। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन वाले छात्र भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।
फैमिली इनकम 8 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। आवेदन की प्रक्रिया अक्सर ambedkarfoundation.nic.in पर नवंबर और दिसंबर में होती है।
मध्यप्रदेश सरकार की MP आकांक्षा योजना के तहत SC/ST वर्ग के 10वीं पास (60% अंक) छात्रों को भोपाल, इंदौर जैसे शहरों में JEE, NEET, AIIMS और CLAT की फ्री कोचिंग, आवास और भोजन की सुविधा दी जाती है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए फैमिली इनकम 6 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। सिलेक्शन कोचिंग इंस्टिट्यूट की एंट्रेंस एग्जाम के बेस पर किया जाता है।
इच्छुक छात्र जरूरी डाक्यूमेंट्स के साथ MPTAAS पोर्टल (www.tribal.mp.gov.in) पर जाकर अपना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान सरकार अपने छात्रों के लिए बहुत अच्छी स्कीम लाई है। इसमें नीट, जेईई और यूपीएससी की फ्री कोचिंग मिलती है। रेपुटेड इंस्टीटूशन्स की पूरी फीस राज्य सरकार खुद भरती है। अगर आप दूसरे शहर में कोचिंग करते हैं तो मदद मिलेगी। रहने और खाने के लिए 40 हजार रुपए एनुअल एक्स्ट्रा मिलते हैं।
इसके लिए 10वीं या 12वीं के नंबर देखे जाते हैं। फैमिली इनकम की सीमा 8 लाख रुपए सालाना रखी गई है। आवेदन जुलाई-अगस्त और दिसंबर-जनवरी के दौरान www.aso.rajasthan.gov.in पर भरे जाते हैं।
सरदार पटेल इंस्टीट्यूट गुजरात सरकार का प्रमुख संस्थान है। यहां यूपीएससी की तैयारी के लिए मॉडर्न लाइब्रेरी उपलब्ध है। छात्रों को मॉक टेस्ट और इंटरव्यू की ट्रेनिंग मिलती है।
आवेदन के लिए उम्मीदवार को www.spipa.gujarat.gov.in यहां जाना होता है। ग्रेजुएट या फाइनल ईयर के छात्र फॉर्म भर सकते हैं। यहां बहुत ही मामूली या जीरो फीस लगती है। अपनी राज्य सरकार की वेबसाइट पर अपडेट्स जरूर चेक करें।
ये खबरें भी पढ़ें...
विदेश में करनी है पढ़ाई, तो अभी National Overseas Scholarship Scheme में करें आवेदन
MMVY Scholarship: MP सरकार की इस योजना से आपका करियर बनेगा स्ट्रॉन्ग, यहां से लें पूरी डिटेल
10वीं के बाद पढ़ाई का खर्च उठाएगी MP Post Matric Scholarship, ऐसे करें अप्लाई
डिजास्टर मैनेजमेंट में बनाना है करियर, तो NIDM Internship 2026 में ऐसे करें अप्लाई
कई गवर्नमेंट इंस्टीटूशन्स और यूनिवर्सिटीज फ्री में कोचिंग की सुविधा दे रही हैं। यहां रहने के लिए फ्री हॉस्टल और खाना भी मिलता है। अब 12वीं पास और ग्रेजुएट युवा यूपीएससी, नीट और जेईई जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी बिल्कुल फ्री कर सकते हैं।
अगर आप 12वीं पास हैं या ग्रेजुएट हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें। सही गाइडेंस और मेहनत से आप भी अपनी मंजिल पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन सरकारी सुविधाओं के बारे में।
जामिया रेसिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA)
आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। आवेदन करने के लिए छात्र का ग्रेजुएट होना जरूरी है। देश के 13 बड़े शहरों में एंट्रेंस एग्जाम होगी। परीक्षा पास करने पर फ्री हॉस्टल की सुविधा मिलेगी। इसकी अंतिम तिथि 26 मई तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए www.admission.jmi.ac.in पर जाएं।
डॉ. अंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (DACE)
यहां यूपीएससी और एसएससी की फ्री कोचिंग दी जाती है। एससी और एसटी वर्ग के छात्र इसका लाभ उठाएं। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन वाले छात्र भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।
फैमिली इनकम 8 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। आवेदन की प्रक्रिया अक्सर ambedkarfoundation.nic.in पर नवंबर और दिसंबर में होती है।
एमपी आकांक्षा योजना, मध्यप्रदेश
इस योजना का लाभ लेने के लिए फैमिली इनकम 6 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। सिलेक्शन कोचिंग इंस्टिट्यूट की एंट्रेंस एग्जाम के बेस पर किया जाता है।
इच्छुक छात्र जरूरी डाक्यूमेंट्स के साथ MPTAAS पोर्टल (www.tribal.mp.gov.in) पर जाकर अपना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना
इसके लिए 10वीं या 12वीं के नंबर देखे जाते हैं। फैमिली इनकम की सीमा 8 लाख रुपए सालाना रखी गई है। आवेदन जुलाई-अगस्त और दिसंबर-जनवरी के दौरान www.aso.rajasthan.gov.in पर भरे जाते हैं।
SPIPA: सिविल सेवा के लिए बेहतरीन मंच
आवेदन के लिए उम्मीदवार को www.spipa.gujarat.gov.in यहां जाना होता है। ग्रेजुएट या फाइनल ईयर के छात्र फॉर्म भर सकते हैं। यहां बहुत ही मामूली या जीरो फीस लगती है। अपनी राज्य सरकार की वेबसाइट पर अपडेट्स जरूर चेक करें।
ये खबरें भी पढ़ें...
विदेश में करनी है पढ़ाई, तो अभी National Overseas Scholarship Scheme में करें आवेदन
MMVY Scholarship: MP सरकार की इस योजना से आपका करियर बनेगा स्ट्रॉन्ग, यहां से लें पूरी डिटेल
10वीं के बाद पढ़ाई का खर्च उठाएगी MP Post Matric Scholarship, ऐसे करें अप्लाई
डिजास्टर मैनेजमेंट में बनाना है करियर, तो NIDM Internship 2026 में ऐसे करें अप्लाई
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman