विक्रमादित्य स्कॉलरशिप योजना: MP के सामान्य वर्ग के छात्रों को सरकार से आर्थिक मदद
Kaushiki | Apr 20, 2025, 16:21 IST
Vikramaditya Scholarship Yojana
मध्यप्रदेश सरकार सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को विक्रमादित्य स्कॉलरशिप दे रही है। स्नातक स्तर पर 25 सौ रुपए तक की सहायता के लिए 12वीं में 60% अंक जरूरी हैं।
Vikramaditya Scholarship Yojana: मध्यप्रदेश सरकार राज्य के सामान्य वर्ग के होनहार छात्रों के लिए Vikramaditya Scholarship Yojana चला रही है। अक्सर देखा जाता है कि आर्थिक तंगी के कारण जनरल कैटेगरी के मेधावी छात्र अपनी हायर एजुकेशन पूरी नहीं कर पाते।
इसी समस्या को दूर करने के लिए यह योजना बनाई गई है। इसका मकसद गरीब परिवारों के बच्चों को स्नातक (UG) स्तर पर पढ़ाई जारी रखने में मदद करना है। अगर आपने 12वीं अच्छे नंबरों से पास की है और आपके परिवार की इनकम कम है, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए एक बेहतरीन मौका है।
इस स्कॉलरशिप योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले सामान्य वर्ग के मेधावी छात्रों को आर्थिक रूप से सहयोग करना है, ताकि वे बिना किसी रुकावट के अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं।
योजना के तहत विद्यार्थियों को 25 सौ तक की छात्रवृत्ति फीस माफी के रूप में दी जाती है (छात्रों को मिल रहा स्कॉलरशिप)।
यह राशि सीधे छात्रों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। चयनित विद्यार्थियों को कॉलेज फीस में भी छूट का लाभ मिलता है।
Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस
Career in Freelancer: अगर फ्रीलांसिंग में बनाना चाहते हैं करियर, तो ऐसे करें इसकी शुरुआत
New Career Options: ये हैं नए जमाने के 10 नए कोर्स, जो कर सकते हैं आपकी जेब की कड़की दूर
Career Tips: करियर ग्रोथ के लिए नई स्किल्स सीखना जरूरी, जानें करियर बूस्टिंग की सीक्रेट ट्रिक
इसी समस्या को दूर करने के लिए यह योजना बनाई गई है। इसका मकसद गरीब परिवारों के बच्चों को स्नातक (UG) स्तर पर पढ़ाई जारी रखने में मदद करना है। अगर आपने 12वीं अच्छे नंबरों से पास की है और आपके परिवार की इनकम कम है, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए एक बेहतरीन मौका है।
उद्देश्य
एलिजिबिलिटी
- निवासी- मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए
- श्रेणी- केवल सामान्य वर्ग के छात्र
- शैक्षणिक योग्यता- कक्षा 12वीं में न्यूनतम 60% अंक
- पारिवारिक आय- UG के लिए 54 हजार रुपए, PG के लिए एक लाख 20 हजार रुपए वार्षिक से कम
- कॉलेज- सरकारी या अनुदान प्राप्त (aided colleges) नॉन -गवर्नमेंट कॉलेज में नामांकन अनिवार्य
- इसके अलावा, आपका एडमिशन सरकारी या अनुदान प्राप्त (Aided) कॉलेज में होना अनिवार्य है।
डाक्यूमेंट्स
- 12वीं की मार्क्स लिस्ट
- समग्र ID
- कॉलेज कोड और ब्रांच कोड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- माता-पिता की आय प्रमाण पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
आवेदन कैसे करें
- आवेदन की प्रक्रिया scholarshipportal.mp.nic.in पोर्टल पर होती है।
- स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल 2.0 scholarshipportal.mp.nic.in पर जाएं।
- ‘स्टूडेंट कॉर्नर’ में जाकर ‘Register Yourself’ पर क्लिक करें।
- आधार नंबर से वेरिफिकेशन करें (OTP या बायोमेट्रिक)।
- गाइडलाइंस पढ़ें और सहमति देकर आगे बढ़ें।
- फॉर्म भरें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करके फॉर्म सबमिट करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- तिथि हर वर्ष बदलती है, इसलिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखें।
- आवेदन की अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज अपलोड अनिवार्य है।
स्कॉलरशिप बेनिफिट्स
यह राशि सीधे छात्रों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। चयनित विद्यार्थियों को कॉलेज फीस में भी छूट का लाभ मिलता है।
आवेदन की सिचुएशन ट्रैक कैसे करें
- सबसे पहले scholarshipportal.mp.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- “Track Application Status” सेक्शन में ‘विक्रमादित्य योजना एप्लीकेशन स्टेटस’ चुनें।
- अपना एप्लीकेशन ID और अकादमिक ईयर भरें।
- “Show My Application” पर क्लिक कर एप्लीकेशन को ट्रैक करें।
Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस
Career in Freelancer: अगर फ्रीलांसिंग में बनाना चाहते हैं करियर, तो ऐसे करें इसकी शुरुआत
New Career Options: ये हैं नए जमाने के 10 नए कोर्स, जो कर सकते हैं आपकी जेब की कड़की दूर
Career Tips: करियर ग्रोथ के लिए नई स्किल्स सीखना जरूरी, जानें करियर बूस्टिंग की सीक्रेट ट्रिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari