बिहार में 25 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों पर जल्द होगी भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स

Anjali Dwivedi | Published:
Share
bihar sarkari naukari
bihar sarkari naukari

बिहार पुलिस और संबंधित विभागों के 25 हजार 847 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज हुई। 19 हजार 838 कांस्टेबल पदों के लिए लिखित परीक्षा हो चुकी है। CSBC ने कहा कि Physical Test (PET/PST) दिसंबर 2025 से शुरू होगा। SI और अन्य पदों पर भी जल्द अपडेट मिलेगा।

पटना. बिहार के युवाओं के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। चुनाव के कारण अटकी भर्तियां अब पूरी होंगी। बीते कुछ दिनों में कुल 25 हजार 847 पदों पर यह भर्ती निकली थी। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा बिहार पुलिस कांस्टेबल का है।

यह भर्ती जल्द ही फाइनल होने वाली है। CSBC (Central Selection Board of Constable) और BPSSC (Bihar Police Subordinate Services Commission) ने यह बात साफ कर दी है। दिसंबर 2025 से भर्ती का प्रोसेस आगे बढ़ेगा।

कांस्टेबल के 19 हजार 838 पदों पर अपडेट

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती मार्च 2025 में शुरू हुई थी। इसमें 16 लाख से ज्यादा लोगों ने फॉर्म भरा था। जुलाई-अगस्त में रिटेन एग्जाम भी हो चुके हैं। करीब 13.30 लाख कैंडिडेट्स इसमें बैठे थे। रिटेन एग्जाम का रिजल्ट भी आ चुका है।

99 हजार 690 उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए चुने गए हैं। CSBC ने अब साफ घोषणा कर दी है। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) दिसंबर 2025 से शुरू होगी। इसकी डेट और जगह की डिटेल जल्द ही आएगी।

यह जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगी। Physical Test के समय ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। इसके लिए अलग से कोई मौका नहीं मिलेगा। मतलब जो पास करेंगे, उनको सीधी सरकारी नौकरी मिलेगी।

फिजिकल की तैयारी शुरू करें

PET/PST पास करना बहुत जरूरी और कंपल्सरी है। इसलिए अभी से दौड़ की प्रैक्टिस शुरू कर दें। हाइट जंप और शॉट पुट पर भी ध्यान देना होगा। दिसंबर में यह मौका हाथ से निकल न जाए।

ये खबरें भी पढ़ें...

सरकारी नौकरी: 12वीं पास युवाओं के लिए 3050 पदों पर रेलवे में भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

10वीं, ITI डिप्लोमा वालों के लिए HOCL में सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन

सब इंस्पेक्टर (SI) पदों के लिए गुड न्यूज

एसआईबनने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। si bhartiके 1 हजार 799 पदों पर आवेदन हो चुके हैं। आवेदन 26 सितंबर से 26 अक्टूबर 2025 तक चले थे। BPSSC जल्द ही परीक्षा का पूरा शेड्यूल देगा।

पहले प्रीलिम्स होगा, फिर मेन्स एग्जाम होगा। इसके बाद फिजिकल टेस्ट भी लिया जाएगा। बोर्ड ने कहा है कि अब काम तेजी से होगा। नोटिफिकेशन किसी भी दिन वेबसाइट पर आ सकता है।

जेल वार्डर और सिपाही के 4 हजार 128 पदों पर क्या है

जेल वार्डर, मद्य निषेध और सिपाही के 4 हजार 128 पद हैं। इन पदों के लिए आवेदन 6 अक्टूबर तक हुए थे। अभी सभी फॉर्म की जांच या छानबीन चल रही है। इस प्रोसेस के बाद रिटेन एग्जाम होगी। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि फिजिकल के लिए ज्यादा लोग बुलाए जाएंगे।

पांच गुना कैंडिडेट्स को फिजिकल के लिए बुलाया जाएगा। सिर्फ लिखित में कम से कम 30% मार्क्स लाने होंगे। भूतपूर्व सैनिक (Former serviceman) और गृह रक्षा कोटे वालों के लिए रूल अलग है।

उनके लिए मेरिट सिर्फ रिटेन एग्जाम से बनेगी। बाकी सभी के लिए लिखित सिर्फ क्वालिफाइंग है। असली नौकरी फिजिकल टेस्ट से ही मिलेगी। यह प्रोसेस भी बहुत जल्द शुरू होने वाली है।

परिवहन और अन्य विभागों का हाल

परिवहन विभाग में 33 पदों की परीक्षा 14 दिसंबर को होगी। इसके एडमिट कार्ड 19 नवंबर यानी कल से वेबसाइट पर मिलेंगे। गृह विभाग में सहायक जेल अधीक्षक के 25 पदों की परीक्षा है।

यह परीक्षा भूतपूर्व सैनिकों के लिए 7 दिसंबर 2025 को है। रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर के 24 पदों के लिए इंटरव्यू हो रहा है। यह इंटरव्यू 19 से 21 नवंबर 2025 तक चल रहा है। कॉल लेटर पहले ही वेबसाइट पर अपलोड हो चुके हैं।

अगर आपने अप्लाई किया है तो अलर्ट हो जाइए। रोजाना ऑफिशियल वेबसाइट्स चेक करते रहें। जैसे csbc.bih.nic.in और bpssc.bih.nic.in देखें। फिजिकल की तैयारी में कोई कमी न छोड़ें।

25 हजार 847 पदों की यह भर्ती बिहार के युवाओं के लिए है। यह बिहार की जनता के लिए नया साल का एक शानदार गिफ्ट साबित होगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

Indian Army: अब महिलाएं भी टेरिटोरियल आर्मी में होंगी शामिल, यहां जानिए पूरी डिटेल

PDCC Bank में सरकारी नौकरी: पुणे डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • परिवहन विभाग
  • बिहार
  • सब इंस्पेक्टर
  • si bharti
  • बिहार पुलिस
  • एसआई
  • BPSSC
  • बिहार पुलिस कांस्टेबल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर