बिजली विभाग में कुल 2610 पदों पर निकली Government Job, ऐसे करें आवेदन
Amresh Kushwaha | Published:
job in electricity department
सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और जरूरी योग्यता भी रखते हैं तो बिजली विभाग में कुल 2610 पदों पर नौकरी निकली है। जिसके लिए आप कल ( 15 जून ) से आवेदन कर सकते हैं।
BSPHCL Recruitment 2024 : बीएसपीएचसीएल ( BSPHCL ) ने 2 हजार से ज्यादा पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन लिंक कल यानी 15 जून 2024 दिन शनिवार को खोला जाएगा।
वे कैंडीडेट्स जो इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की जरूरी योग्यता और इच्छा रखते हों वे बताए गए प्रारूप में अंतिम तारीख के पहले फॉर्म भर दें। ऐसा करने के लिए उन्हें बीएसपीएचसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
ये खबर भी पढ़िए...कर लो तैयारी...निकलने वाली हैं नौकरियां 46 हजार
इन पदों पर होगी भर्ती
बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ( Bihar State Power Holding Company Limited ) की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 2 हजार 6 सौ 10 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी।
इसमें अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 40 पद, जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 40 पद, कॉरेस्पोंडेंस क्लर्क के 80 पद, स्टोर अस्सिटेंट और जूनियर अकाउंट क्लर्क के 300 पद और टेक्नीशियन ग्रेड III के 2 हजार पद है।
ये खबर भी पढ़िए...UPSSSC में निकली 4 हजार से ज्यादा भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई
कैंडीडेट्स यहां करें आवेदन
BSPHCL के इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। कैंडीडेट्स BSPHCL के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bsphcl.co.in/ पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। यह भी जान लें कि इन पदों पर आवेदन कल 15 जून 2024 दिन शनिवार से शुरू हो रहे हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 15 जुलाई 2024 है।
कौन कर सकता है अप्लाई
इन वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पद के मुताबिक अलग-अलग है। अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पद पर बीई, बीटेक या बीएससी (इंजीनियरिंग) करें कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं।
इसी तरह से सबसे ज्यादा भर्तियां हो रही हैं टेक्निशियन ग्रेड 3 पद पर। इन पद के लिए 10वीं पास कैंडिडेट जिनके पास 2 साल का आईटीआई सर्टिफिकेट इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में हो वे आवेदन कर सकते हैं।
जूनियर अकाउंट क्लर्क पद के लिए कॉमर्स में ग्रेजुएट करें कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। स्टोर असिस्टेंट पद के लिए और कॉरेस्पोंडेंस क्लर्क पद के लिए किसी भी फील्ड में ग्रेजुएशन किए उम्मीदवार आवेदन के पात्र माने जाएंगे।
ये खबर भी पढ़िए...CBI RECRUITMENT 2024: CBI में निकली 3 हजार पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई
शुल्क कितना देना है
सरकारी नौकरी ( Government Job ) के इन वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1500 रुपए शुल्क देना होगा। जबकि आरक्षित श्रेणी, पीएच कैटिगरी और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 375 रुपए है।
सेलेक्शन कैसे होगा
सेलेक्शन के लिए कई राउंड की परीक्षा होगी जिसमें लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है।
ये खबर भी पढ़िए...NVS Recruitment 2024 : नवोदय विद्यालय समिति के टीचर पदों पर चल रही भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई
सैलरी कितनी मिलेगी
बिजली विभाग ( Electricity Department ) के इन पदों पर सेलेक्ट होने पर सैलरी पद के मुताबिक अलग-अलग है। जैसे अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पद की सैलरी 36 हजार 800 रुपए महीने से लेकर 58 हजार 600 रुपए महीना तक है।
जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर पद की सैलरी 25 हजार 900 से लेकर 48 हजार 900 रुपए तक है। बाकी सभी पदों की सैलरी 9 हजार 200 से लेकर 15 हजार 500 रुपए महीना तक है।
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari