DSSSB Vacancy 2026: सरकारी विभाग में 216 पदों पर भर्ती, कल आवेदन की लास्ट डेट

Manya Jain | Updated:
Share
dsssb vacancy 2026 steno assistant application details
dsssb vacancy 2026 steno assistant application details

DSSSB ने 216 स्टेनो, असिस्टेंट और अन्य पदों के लिए भर्ती (Recruitment) निकाली है। इचिछुक उम्मीदवार 27 फरवरी 2026 से 28 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने साल 2026 के लिए भर्ती नोटिफिकेशन (DSSSB Recruitment) जारी किया है। इस भर्ती में Stenographer, Assistant Manager, Radiographer, Patwari और अन्य विभिन्न पदों पर कुल 216 पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

यदि आप सरकारी विभागों में सरकारी नौकरी (govt jobs 2026) की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 27 फरवरी 2026 से 28 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट (https://dsssb.delhi.gov.in/) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन (Online Application) कर सकते हैं।

पदों की जानकारी

  • Assistant Manager (Tourism/General/Accounts/Legal): 17 पद
  • Radiographer: 96 पद (सर्वाधिक रिक्तियां)
  • Patwari: 15 पद
  • Reporter: 10 पद
  • Meter & Relay Tester Grade-II: 34 पद
  • Stenographer Grade-I: 03 पद
  • अन्य पद: बुक बाइंडर, केमिकल असिस्टेंट, ऑप्टोमेट्रिस्ट आदि।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  1. असिस्टेंट मैनेजर (Assistant Manager): संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (MBA/M.Com/LLB) और कार्य अनुभव।
  2. रेडियोग्राफर (Radiographer): 12वीं (विज्ञान) के साथ रेडियोग्राफी में डिप्लोमा या बी.एससी।
  3. पटवारी (Patwari): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री।
  4. स्टेनोग्राफर (Stenographer): स्नातक डिग्री के साथ शॉर्टहैंड और टाइपिंग में दक्षता।
  5. आईटीआई पद: बुक बाइंडर और मीटर टेस्टर जैसे पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) अनिवार्य है।
नोट: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पद-वार विस्तृत योग्यता के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) को ध्यान से पढ़ें।

आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा 18 से 32 साल के बीच रखी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट (Age Relaxation) प्रदान की जाएगी:

  • SC/ST: 05 साल की छूट
  • OBC (Delhi): 03 साल की छूट
  • PwBD: 10-15 साल की छूट

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

  • Pay Level 1 से Level 8 तक के पद शामिल हैं।
  • अनुमानित सैलरी 18 हजार से 1 लाख 51 हजार रुपए हर महीने तक हो सकता है, जो पद की श्रेणी (Group B or C) पर निर्भर करता है।

चयन प्रक्रिया

DSSSB द्वारा चयन के लिए 'वन टियर' (One Tier) और 'टू टियर' (Two Tier) परीक्षा योजना अपनाई जाएगी:

  1. लिखित परीक्षा (Written Exam): सभी पदों के लिए वस्तुनिष्ठ (MCQ) आधारित परीक्षा होगी।
  2. स्किल टेस्ट (Skill Test): स्टेनो और रिपोर्टर जैसे पदों के लिए टाइपिंग और शॉर्टहैंड टेस्ट लिया जाएगा।
  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): मेरिट सूची के आधार पर सफल उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
नकारात्मक अंकन (Negative Marking): प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले DSSSB के पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाएं।
  2. यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो 'Registration' बटन पर क्लिक कर अपना पंजीकरण पूरा करें।
  3. पंजीकरण के बाद लॉगइन करें और 'Apply Online' पर क्लिक करें।
  4. पद का चयन करें और अपनी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरें।
  5. फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क (Application Fee): सामान्य/ओबीसी के लिए ₹100 का भुगतान करें (महिला/SC/ST/PwBD के लिए कोई शुल्क नहीं)।
  7. फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
Apply Online: Click here

Official Notification PDF: Click here

Official Website: Click here

ये भी पढ़ें...

HPCL Vacancy 2026: इंजीनियर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 731 पदों पर भर्ती

MP ऑनलाइन भर्ती पोर्टल से मिलेगी जॉब, जानें क्वालिफिकेशन और अप्लाई प्रोसेस

एमपी बिजली विभाग भर्ती: 979 पदों पर सरकारी नौकरी, बिना परीक्षा चयन

BPSC Civil Judge Vacancy: बिहार में न्यायिक सेवा में निकली जज भर्ती

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • DSSSB
  • DSSSB Recruitment
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव: वोट डालने के लिए दिखाने होंगे 2 वकालतनामे या पेशी के सबूत, 23 नवंबर तक मिलेगा मौका

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव: वोट डालने के लिए दिखाने होंगे 2 वकालतनामे या पेशी के सबूत, 23 नवंबर तक मिलेगा मौका
इंदौर ने फिर मारी बाजी! पीएम स्वनिधि योजना में देशभर में बना नंबर वन, अहमदाबाद को छोड़ा पीछे

By Sandeep Kumar

इंदौर ने फिर मारी बाजी! पीएम स्वनिधि योजना में देशभर में बना नंबर वन, अहमदाबाद को छोड़ा पीछे
सिवनी में फिर पुलिस पर गांजा रखकर फंसाने का आरोप, घंसौर थाने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा

By Neel Tiwari

सिवनी में फिर पुलिस पर गांजा रखकर फंसाने का आरोप, घंसौर थाने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा
अवार्ड्स की झड़ी: 33 राष्ट्रीय सम्मान जीतकर मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम स्वनिधि में भी मारी बाजी

By Sumit Kumar

अवार्ड्स की झड़ी: 33 राष्ट्रीय सम्मान जीतकर मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम स्वनिधि में भी मारी बाजी
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए, यात्रा खर्च और खेल उपकरणों का पैसा देगी सरकार

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए, यात्रा खर्च और खेल उपकरणों का पैसा देगी सरकार
14 हार के बाद 15वीं बार भी नहीं जीते पोपटलाल, 11 वोट से जीत की खबर निकली अफवाह; लोकसभा से लेकर सरपंच तक का लड़ चुके है चुनाव

By Ashish Bhardwaj

14 हार के बाद 15वीं बार भी नहीं जीते पोपटलाल, 11 वोट से जीत की खबर निकली अफवाह; लोकसभा से लेकर सरपंच तक का लड़ चुके है चुनाव
नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी

By Arun Tiwari

नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी