IBPS RRB Jobs: ग्रामीण बैंकों में हजारों पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर तक करें अप्लाई

Kaushiki | Updated:
Share
IBPS RRB Jobs
IBPS RRB Jobs

IBPS ने देश के 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें ऑफिस असिस्टेंट के 8,183 पद शामिल हैं। उम्मीदवार 21 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। चयन प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा के आधार पर होगा।

IBPS RRB Recruitment 2026: अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) ने एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस नोटिफिकेशन के जरिए देश भर के ग्रामीण बैंकों में खाली पदों को भरा जाएगा। कुल 13 हजार 706 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अगर आपका सपना बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का है, तो ये सही मौका है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग तरह के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आप अपनी पढ़ाई और योग्यता के हिसाब से सही पद चुन सकते हैं। आप इस लिंक पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं ibps.in।

चार तरह के पदों पर होगी सीधी भर्ती

IBPS ने कुल चार अलग-अलग कैटेगरी में वैकेंसी निकाली है। सबसे ज्यादा वैकेंसी ऑफिस असिस्टेंट यानी मल्टीपर्पज पदों पर आई है।

  • ऑफिस असिस्टेंट के लिए कुल 8 हजार 183 पद तय किए गए हैं।
  • इसके अलावा ऑफिसर स्केल-I यानी असिस्टेंट मैनेजर के 4 हजार 256 पद हैं।
  • वहीं मैनेजर पद यानी ऑफिसर स्केल-II के एक हजार 47 पद खाली हैं।
  • सीनियर मैनेजर यानी ऑफिसर स्केल-III के लिए 220 पद तय हैं।
  • इन सभी पदों को मिलाकर कुल 13 हजार 706 वैकेंसी जारी हुई है।

क्या है आवेदन की जरूरी योग्यता

  • ऑफिस असिस्टेंट (gramin bank bharti) और स्केल-I के लिए ग्रेजुएशन होना जरूरी है।
  • असिस्टेंट पद के लिए आपको कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज होना चाहिए।
  • स्केल-I में एग्रीकल्चर, आईटी, लॉ और मैनेजमेंट वालों को प्राथमिकता मिलेगी।
  • ऑफिसर स्केल-II के लिए ग्रेजुएशन में 50% अंक होना आवश्यक है।
  • साथ ही किसी फाइनेंसियल इंस्टीटूशन्स में दो साल का अनुभव चाहिए।
  • स्केल-III पद के लिए पांच साल का कार्य अनुभव मांगा गया है।
  • लोकल लैंग्वेज का नॉलेज होना हर उम्मीदवार के लिए जरूरी है।

जरूरी जानकारी

  • ऑफिस असिस्टेंट के लिए एज 18 से 28 साल होनी चाहिए।
  • ऑफिसर स्केल-I के लिए एज लिमिट 18 से 30 साल है।
  • स्केल-II के लिए 21 से 32 साल के युवा अप्लाई करेंगे।
  • स्केल-III पद के लिए उम्र 21 से 40 साल रखी गई है।
  • जनरल और ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए तय है।
  • एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपए है।
  • ऑनलाइन मोड के जरिए ही आप अपनी एप्लीकेशन फीस जमा करेंगे।

सिलेक्शन प्रोसेस

  • ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा होगी।
  • प्रीलिम्स परीक्षा में रीजनिंग और मैथ्स से 40-40 सवाल आएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए कुल 45 मिनट का समय मिलेगा।
  • गलत जवाब देने पर 1/4 नेगेटिव मार्किंग का नियम लागू होगा।
  • मेन्स परीक्षा में कुल 200 नंबर के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • ऑफिसर स्केल-I के उम्मीदवारों को इंटरव्यू भी देना जरूरी होगा।
  • मेरिट लिस्ट केवल मेन्स परीक्षा के नंबरों पर तैयार होगी। official notificationibps job | RRB | जॉब्स
ये खबरें भी पढ़ें...

AI के दौर में टेक्निकल कोर्सेज से दूरी! MP में सीट ऑक्यूपेंसी 12% तक गिरी

AI Future Jobs: 40% कंपनियों को डिग्री के साथ चाहिए AI स्किल्स, जानें कैसे बचेगी नौकरी

Career in Journalism: बदलते मीडिया कल्चर में आपका मल्टी-टैलेंटेड होना है जरूरी

Career in Robotics: टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में है इंटरेस्ट, तो रोबोटिक्स में बना सकते हैं करियर

Tags:
  • IBPS
  • official notification
  • RRB
  • जॉब्स
  • ibps job
  • gramin bank bharti
सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस किस का घर

By Arun Tiwari

सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस किस का घर
मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार

By Aman Vaishnav

मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार
नर्सिंग भर्ती 2023 पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- दूसरे काउंसिल से रजिस्टर्ड नर्स को बाहर करना गलत

By Jageshwar Prasad

नर्सिंग भर्ती 2023 पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- दूसरे काउंसिल से रजिस्टर्ड नर्स को बाहर करना गलत
एमपी में बिजनेस को मिलेगा नया बूस्ट: इंवेस्टर्स की राह आसान करेगी मोहन सरकार, जल्द बनेगा नया बिजनेस सचिवालय

By Arohi Raj

एमपी में बिजनेस को मिलेगा नया बूस्ट: इंवेस्टर्स की राह आसान करेगी मोहन सरकार, जल्द बनेगा नया बिजनेस सचिवालय
बिजली बिल ने उड़ाए उपभोक्ताओं के होश : औसत खपत बढ़ने से 2 से 8 हजार तक का अतिरिक्त भार, बिगड़ा घर का बजट

By Umeshwari Baghel

बिजली बिल ने उड़ाए उपभोक्ताओं के होश : औसत खपत बढ़ने से 2 से 8 हजार तक का अतिरिक्त भार, बिगड़ा घर का बजट
विधायक ने एहसान जताया तो युवक ने उतार दिया कर्ज! जनता से पैसे इकट्ठा कर लाइव ट्रांजक्शन किया, बोला-अब कोई लेना देना नहीं

By Aman Vaishnav

विधायक ने एहसान जताया तो युवक ने उतार दिया कर्ज! जनता से पैसे इकट्ठा कर लाइव ट्रांजक्शन किया, बोला-अब कोई लेना देना नहीं
उदयपुर पंचायत चुनाव में 1 वोट का थ्रिलर, गोगुंदा में छगनी बाई ने रेखा बाई को हराया, 18 मुकाबले 64 वोट से कम अंतर के

By Jageshwar Prasad

उदयपुर पंचायत चुनाव में 1 वोट का थ्रिलर, गोगुंदा में छगनी बाई ने रेखा बाई को हराया, 18 मुकाबले 64 वोट से कम अंतर के