IBPS RRB Jobs: ग्रामीण बैंकों में हजारों पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर तक करें अप्लाई
Kaushiki | Sept 02, 2026, 11:51 IST
IBPS RRB Jobs
IBPS ने देश के 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें ऑफिस असिस्टेंट के 8,183 पद शामिल हैं। उम्मीदवार 21 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। चयन प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा के आधार पर होगा।
IBPS RRB Recruitment 2026: अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) ने एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस नोटिफिकेशन के जरिए देश भर के ग्रामीण बैंकों में खाली पदों को भरा जाएगा। कुल 13 हजार 706 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अगर आपका सपना बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का है, तो ये सही मौका है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग तरह के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आप अपनी पढ़ाई और योग्यता के हिसाब से सही पद चुन सकते हैं। आप इस लिंक पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं ibps.in।
IBPS ने कुल चार अलग-अलग कैटेगरी में वैकेंसी निकाली है। सबसे ज्यादा वैकेंसी ऑफिस असिस्टेंट यानी मल्टीपर्पज पदों पर आई है।
AI के दौर में टेक्निकल कोर्सेज से दूरी! MP में सीट ऑक्यूपेंसी 12% तक गिरी
AI Future Jobs: 40% कंपनियों को डिग्री के साथ चाहिए AI स्किल्स, जानें कैसे बचेगी नौकरी
Career in Journalism: बदलते मीडिया कल्चर में आपका मल्टी-टैलेंटेड होना है जरूरी
Career in Robotics: टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में है इंटरेस्ट, तो रोबोटिक्स में बना सकते हैं करियर
इस नोटिफिकेशन के जरिए देश भर के ग्रामीण बैंकों में खाली पदों को भरा जाएगा। कुल 13 हजार 706 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अगर आपका सपना बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का है, तो ये सही मौका है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग तरह के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आप अपनी पढ़ाई और योग्यता के हिसाब से सही पद चुन सकते हैं। आप इस लिंक पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं ibps.in।
चार तरह के पदों पर होगी सीधी भर्ती
- ऑफिस असिस्टेंट के लिए कुल 8 हजार 183 पद तय किए गए हैं।
- इसके अलावा ऑफिसर स्केल-I यानी असिस्टेंट मैनेजर के 4 हजार 256 पद हैं।
- वहीं मैनेजर पद यानी ऑफिसर स्केल-II के एक हजार 47 पद खाली हैं।
- सीनियर मैनेजर यानी ऑफिसर स्केल-III के लिए 220 पद तय हैं।
- इन सभी पदों को मिलाकर कुल 13 हजार 706 वैकेंसी जारी हुई है।
क्या है आवेदन की जरूरी योग्यता
- ऑफिस असिस्टेंट (gramin bank bharti) और स्केल-I के लिए ग्रेजुएशन होना जरूरी है।
- असिस्टेंट पद के लिए आपको कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज होना चाहिए।
- स्केल-I में एग्रीकल्चर, आईटी, लॉ और मैनेजमेंट वालों को प्राथमिकता मिलेगी।
- ऑफिसर स्केल-II के लिए ग्रेजुएशन में 50% अंक होना आवश्यक है।
- साथ ही किसी फाइनेंसियल इंस्टीटूशन्स में दो साल का अनुभव चाहिए।
- स्केल-III पद के लिए पांच साल का कार्य अनुभव मांगा गया है।
- लोकल लैंग्वेज का नॉलेज होना हर उम्मीदवार के लिए जरूरी है।
जरूरी जानकारी
- ऑफिस असिस्टेंट के लिए एज 18 से 28 साल होनी चाहिए।
- ऑफिसर स्केल-I के लिए एज लिमिट 18 से 30 साल है।
- स्केल-II के लिए 21 से 32 साल के युवा अप्लाई करेंगे।
- स्केल-III पद के लिए उम्र 21 से 40 साल रखी गई है।
- जनरल और ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए तय है।
- एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपए है।
- ऑनलाइन मोड के जरिए ही आप अपनी एप्लीकेशन फीस जमा करेंगे।
सिलेक्शन प्रोसेस
- ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा होगी।
- प्रीलिम्स परीक्षा में रीजनिंग और मैथ्स से 40-40 सवाल आएंगे।
- पेपर हल करने के लिए कुल 45 मिनट का समय मिलेगा।
- गलत जवाब देने पर 1/4 नेगेटिव मार्किंग का नियम लागू होगा।
- मेन्स परीक्षा में कुल 200 नंबर के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- ऑफिसर स्केल-I के उम्मीदवारों को इंटरव्यू भी देना जरूरी होगा।
- मेरिट लिस्ट केवल मेन्स परीक्षा के नंबरों पर तैयार होगी। official notificationibps job | RRB | जॉब्स
AI के दौर में टेक्निकल कोर्सेज से दूरी! MP में सीट ऑक्यूपेंसी 12% तक गिरी
AI Future Jobs: 40% कंपनियों को डिग्री के साथ चाहिए AI स्किल्स, जानें कैसे बचेगी नौकरी
Career in Journalism: बदलते मीडिया कल्चर में आपका मल्टी-टैलेंटेड होना है जरूरी
Career in Robotics: टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में है इंटरेस्ट, तो रोबोटिक्स में बना सकते हैं करियर
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar