इस राज्य में बंपर पदों पर शिक्षक भर्ती, ये उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

Manya Jain | Feb 11, 2025, 15:57 IST
Share
Shiksha Bharti
Shiksha Bharti

अगर आप सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए गोल्डन चांस है। हाल ही में झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर शिक्षक भर्ती अभियान की घोषणा की है। इस घोषणा के मुताबिक झारखंड सरकार करीब 60,000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

Shikshak Bharti 2025: अगर आप सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए गोल्डन चांस है। हाल ही में झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर शिक्षक भर्ती अभियान की घोषणा की है। राज्य के स्कूल शिक्षा और साक्षरता मंत्रीरामदास सोरेन ने बताया कि यह प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। गोलमुरी में उत्कल समाज के स्थापना दिवस समारोह में इसकी जानकारी दी गई। इस जानकारी के मुताबिक झारखंड सरकार करीब 60 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में बिना CTET वाले आवेदन कर सकते हैं।

तीन चरणों में होगी भर्ती

बता दें इस भर्ती में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के जरिए 26 हजार नियुक्ति होंगी। वहीं क्षेत्रीय भाषा के लिए 10 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। इसके बाद25 हजार से 26 हजारशिक्षकों की और नियुक्ति की जाएगी।

ये भी पढ़ें

CMPFO Recruitment 2025 : हर महीने मिलेंगे 80 हजार, जल्द करें अप्लाई

जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं पर जोर

राज्य सरकार स्कूलों मेंजनजातीय (Tribal) और क्षेत्रीय भाषा (Regional Language)शिक्षा को बढ़ावा दे रही है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनने इसे पाठ्यक्रम में शामिल करने पर जोर दिया है। इसके लिए एकशैक्षणिक अध्ययन दलपहले हीपश्चिम बंगाल (West Bengal)का दौरा कर चुका है। जरूरत पड़ने परओडिशा (Odisha)के मॉडल का अध्ययन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

RBI Recruitment : मेडिकल कंसल्टेंट के पदों के लिए करें आवेदन

शिक्षक-छात्र रेश्यो में बदलाव

सरकार शिक्षक-छात्र रेश्यो (Teacher-Student Ratio) सुधारने के लिए नियम बदल रही है। जिसमें हर 10-30 छात्रों के लिए एक शिक्षक होगा। अगर कक्षा में 30 से अधिक छात्र होंगे तो दो शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। यह बदलाव जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा शिक्षकों की भर्ती में मदद करेगा।
ये भी पढ़ें

सरकारी नौकरी का अच्छा मौका, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

सुप्रीम कोर्ट का आदेश

यह घोषणा झारखंड सहायक शिक्षक भर्ती 2025 को प्रभावित करने वाले सुप्रीम कोर्ट के एक महत्वपूर्ण फैसले के बीच हुई है। कोर्ट ने फैसला सुनाया कि केवल JTET-योग्य उम्मीदवार ही चयन के लिए पात्र होंगे। यह निर्णय झारखंड उच्च न्यायालय के पहले के आदेश के विपरीत था, जिसमें CTET और अन्य राज्य TET उम्मीदवारों को 26,001 सहायक शिक्षक रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अनुमति दी गई थी।

thesootr links

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • Jharkhand News
  • GOVERMENT JOB
  • शिक्षक भर्ती
  • teacher recruitment
  • new goverment jobs
  • shikshak bharti
  • JOBS 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई