MMRDA Jobs: इंजीनियर्स के लिए 235 पदों पर सरकारी नौकरी, जानिए सैलरी

Manya Jain | Feb 25, 2026, 15:45 IST
Share
mmrda vacancy 2026 junior engineer jobs
mmrda vacancy 2026 junior engineer jobs

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने जूनियर इंजीनियर और डिप्टी प्लानर के 235 पदों पर भर्ती निकाली है। 18 फरवरी से आवेदन शुरू हो गए हैं।

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने नई भर्ती निकाली है। इसमें कुल 235 खाली पदों को भरा जाएगा। आप जूनियर और असिस्टेंट इंजीनियर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

डिप्टी प्लानर के पदों पर भी भर्ती (govt jobs 2026) होनी है। मुंबई के विकास में योगदान देने का यह बड़ा मौका है। यह महाराष्ट्र सरकार के अधीन एक शानदार सरकारी नौकरी है। आवेदन की प्रक्रिया 18 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर दें।

पदों की जानकारी

पद का नाम (Post Name)पदों की संख्या (No. of Posts)
असिस्टेंट इंजीनियर Class-1 (सिविल/रेलवे/सिग्नल)09
जूनियर इंजीनियर / असिस्टेंट इंजीनियर Class-2104
डिप्टी प्लानर (Deputy Planner)21
सर्वेयर (Surveyor)31
डिप्टी अकाउंटेंट (Deputy Accountant)33
अन्य पद (कानूनी अधिकारी, कंप्यूटर तकनीशियन आदि)37
कुल योग235

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इसMMRDA भर्ती 2026 (Latest Sarkari Naukri)के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है।

  1. इंजीनियरिंग पद (Engineering Posts):सिविल,इलेक्ट्रिकल,या रेलवे इंजीनियरिंग में डिग्री (BE/B.Tech) या डिप्लोमा (Diploma)।
  2. डिप्टी प्लानर (Deputy Planner):प्लानिंग (Planning) में डिग्री अनिवार्य है।
  3. असिस्टेंट लीगल ऑफिसर (Assistant Legal Officer):कानून में ग्रेजुएट (LLB)।
  4. डिप्टी अकाउंटेंट (Deputy Accountant):वाणिज्य ग्रेजुएट (B.Com) की डिग्री।
  5. सर्वेयर और तकनीशियन:SSC के साथ संबंधित ट्रेड में ITI या सर्वेयर कोर्स का सर्टिफिकेट।

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु20 मार्च 2026तक निम्नलिखित होनी चाहिए।

  • न्यूनतम आयु:18 साल
  • अधिकतम आयु (सामान्य वर्ग):38 साल
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS):43 साल तक की छूट।
  • दिव्यांग उम्मीदवार:45 साल तक की छूट।

सैलरी

MMRDA में चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार सैलरी दी जाती हैं।

  • असिस्टेंट इंजीनियर (Class-1):56 हजार– 1 लाख77 हजार500
  • जूनियर इंजीनियर (Class-2):38 हजार600 – 1 लाख32 हजार300
  • डिप्टी अकाउंटेंट:38 हजार600 – 1 लाख22 हजार800
  • कंप्यूटर तकनीशियन:19 हजार900 – 63 हजार200

चयन प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Online CBT):उम्मीदवारों की योग्यता परखने के लिए लिखित परीक्षा।
  2. कौशल परीक्षण (Skill Test):स्टेनो और सर्वेयर जैसे पदों के लिए ट्रेड टेस्ट लिया जाएगा।
  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification):सफल उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Online Payment) से किया जा सकता है:

  • सामान्य और ओबीसी वर्ग (General/OBC):1 हजार
  • अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST): 100 रुपए
  • दिव्यांग (PwBD):कोई शुल्क नहीं (Nil)

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले MMRDA की आधिकारिक वेबसाइट https://mmrda.maharashtra.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "Recruitment" या "Vacancy" सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. MMRDA Recruitment 2026का चयन करें।
  4. "New Registration" पर क्लिक करके अपना विवरण भरें।
  5. अपनी फोटो,हस्ताक्षर और जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  7. अंत में फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Apply Online: Click here

Official Notification PDF: Click here

Official Website: Click here

ये भी पढ़ें...

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, गोवा SSC लाया 722 पदों पर भर्ती शुरू

JPSC Lecturer Vacancy: झारखंड लोक सेवा आयोग ने 349 पदों पर भर्ती

सरकारी स्वास्थ्य विभाग में करना है काम, तो JKSSB Vacancy में करें आवेदन

एमपी सरकारी नौकरी: लैंड रिकॉर्ड डिपार्टमेंट में 770 पदों पर आवेदन शुरू

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज