MP NEPA Recruitment: एमपी में फिर निकली गवर्मेंट जॉब वेकेंसी, जानें आवेदन प्रक्रिया

Manya Jain | Apr 18, 2026, 23:14 IST
Share
MP SARKARI NAUKRI
MP SARKARI NAUKRI

बुरहानपुर की नेपा लिमिटेड ने इंजीनियर और ऑपरेटर समेत 27 पदों पर भर्ती निकाली है। पेपर इंडस्ट्री के अनुभवी लोग बिना किसी फीस के आवेदन कर सकते हैं।



बुरहानपुर की प्रसिद्ध नेपा लिमिटेड कंपनी ने नई भर्ती निकाली है। नेपामिल्स के नाम से मशहूर इस यूनिट में कई पद खाली हैं। यहां शिफ्ट इंजीनियर और बॉयलर ऑपरेटर की भर्ती की जा रही है। शिफ्ट इंचार्ज जैसे पदों के लिए भी आवेदन मांगे हैं।

कुल 27 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। पेपर इंडस्ट्री में अनुभव रखने वाले युवाओं के लिए यह बड़ा मौका है। आप एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान का हिस्सा बन सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। सबसे अच्छी बात यह है कि कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।

पदों की जानकारी और सैलरी

पद का नाम (Post Name)कुल पद (No. of Posts)मासिक वेतन (Remuneration)
शिफ्ट इंचार्ज (Shift Incharge)0450 हजार रुपए
शिफ्ट इंजीनियर (Shift Engineer)0235 हजार रुपए
बॉयलर डीसीएस ऑपरेटर (Boiler DCS Operator)0335 हजार रुपए
इलेक्ट्रिकल शिफ्ट इंजीनियर0135 हजार रुपए
इंस्ट्रूमेंट इंजीनियर0135 हजार रुपए
वेट एंड ऑपरेटर (Wet End Operator)0335 हजार रुपए
बैक टेंडर (Back Tender)0535 हजार रुपए
वाइंडर ऑपरेटर (Winder Operator)0435 हजार रुपए
सेकंड क्लास बॉयलर ऑपरेटर0430 हजार रुपए

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

विभिन्न पदों के अनुसार योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई (ITI), डिप्लोमा, बीई (BE) या बी.टेक (B.Tech) निर्धारित की गई है।

  • तकनीकी पदों के लिए संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
  • बॉयलर ऑपरेटर पदों के लिए वैध बॉयलर अटेंडेंट सर्टिफिकेट आवश्यक है।

2. कार्य अनुभव (Work Experience)

सभी पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव (Relevant Work Experience) आवश्यक है। पेपर इंडस्ट्री (Paper Industry) में काम कर चुके उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता (Preference) दी जाएगी।

3. आयु सीमा (Age Limit - 15/04/2026 तक)

  • अधिकतम आयु: 55 साल।
  • आयु में छूट: एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. शॉर्टलिस्टिंग: प्राप्त आवेदनों में से योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  2. साक्षात्कार (Interview): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। यह इंटरव्यू ऑनलाइन (वीडियो कॉल) या फिजिकल (नेपानगर कार्यालय में) आयोजित किया जा सकता है।

आवेदन कैसे करें?

  • अपनी शैक्षिक योग्यता, जन्म तिथि, अनुभव और जाति प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित कॉपियां तैयार करें।
  • आवेदन पत्र भरें और सभी दस्तावेजों को स्कैन करें।
  • फिर, अपना आवेदन ईमेल से careers@nepamills.nic.inपर भेजें।
  • अगर आप डाक से भेजना चाहते हैं, तो अपना आवेदन इस पते पर भेजें:
    वरिष्ठ प्रबंधक (P&A),
    नेपा लिमिटेड,
    नेपानगर, जिला - बुरहानपुर,
    मध्य प्रदेश - 450221

जरूरी डेट्स

  • नोटिफिकेशन डेट: 13 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अप्रैल 2026
ये भी पढ़ें...

सरकारी नौकरी अलर्ट: 16 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स

MPPCB Vacancy 2026: एमपी में इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी

Assam Rifles Vacancy: असम राइफल्स में जानें का सुनहरा मौका

SECL Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 1 हजार पदों पर भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

    By Atul Dwivedi

    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

    By Ramanand Tiwari

    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

    By Ramanand Tiwari

    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

    By Jitendra Shrivastava

    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

    By Sanjay Dhiman

    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

    By Sanjay Gupta

    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा