NIA में नौकरी का सुनहरा मौका, एक लाख रुपए से ज्यादा है महीने की सैलरी

Amresh Kushwaha | Published:
Share
NIA Recruitment 2024
NIA Recruitment 2024

सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और जरूरी योग्यता भी रखते हैं तो NIA में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों पर आवेदन 14 जून से हो रहे हैं।

NIA Recruitment 2024 : गवर्नमेंट जॉब की तलाश करने वाले युवाओं के पास अच्छी अपॉर्चुनिटी है। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ( National Investigation Agency ) में कुल 114 पदों पर भर्ती की जा रही है।

NIA भारत सरकार के अधीन आती है और यहां की नौकरी काफी धमक वाली मानी जाती है। इच्छुक अभ्यर्थी एनआईए की ऑफिशिल वेबसाइट पर nia.gov.in जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इन वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन लिंक 14 जून से जारी हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...बिजली विभाग में कुल 2610 पदों पर निकली Government Job, ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर होगी भर्ती


नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें कुल 114 पदों पर भर्ती होगी। इनमें से 50 पद इंस्पेक्टर के और 64 पर सब इंस्पेक्टर के हैं।

कौन कर सकता है आवेदन


इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो। साथ ही उसके पास इस क्षेत्र में कम से कम 2 साल काम करने का अनुभव भी हो। इसमें 56 साल तक के कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...10वीं पास के लिए भारतीय नौसेना में नौकरी का सुनहरा मौका, 1 जुलाई से करें आवेदन

सेलेक्शन कैसे होगा


इन वैकेंसी के लिए सेलेक्ट होने के लिए कैंडिडेट को किसी प्रकार की परीक्षा नहीं देनी है बल्कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बेसिस पर उनका सेलेक्शन किया जाएगा। जो डॉक्यूमेंट वे एप्लीकेशन के साथ जमा करेंगे, उनके नंबरों के आधार पर और उनके वर्क एक्सपीरियंस के बेसिस पर चयन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...एसएससी सीजीएल नोटिफिकेशन हुआ जारी, जानें कब होगी परीक्षा

ऑफलाइन भी करना होगा अप्लाई


इन पदों के लिए ऑफलाइन भी आवेदन करना होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद आवेदन पत्र के साथ सभी डाक्यूमेंट्स लगाकर इस पते पर भी भेज दें। लास्ट डेट के पहले आवेदन ऑफलाइन पहुंच जाने चाहिए। पता है - एसपी (प्रशासन), जिला मुख्यालय, सीजीओ कंपलेक्स के सामने, लोधी रोड, नई दिल्ली 11003

NIA में आवेदन की लास्ट डेट


नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी के इन पदों पर आवेदन 14 जून से हो रहे हैं और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 अगस्त 2024 है। उम्मीदवार अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें।

ये खबर भी पढ़िए...भारतीय एविएशन ने निकाली 3500 पदों पर भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी

कितनी मिलेगी सैलरी


इन पदों पर सेलेक्ट होने पर सैलरी अलग-अलग है जैसे इंस्पेक्टर पद की सैलरी 34 हजार 800 रुपए महीने तक है। वहीं सब-इंस्पेक्टर पद की सैलरी 35 हजार 400 रुपए से लेकर 1 लाख 12 हजार 400 रुपए तक है। अन्य कोई भी डिटेल जानने के लिए वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें।

Tags:
  • National Investigation Agency
  • NIA
  • एनआईए
  • नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी
  • NIA Recruitment 2024
  • गवर्नमेंट जॉब
  • NIA में आवेदन की लास्ट डेट
  • NIA में कितनी मिलेगी सैलरी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर