एसबीआई क्लर्क परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड आज जारी, यहां जानें पूरी डिटेल्स

Kaushiki | Feb 10, 2025, 11:31 IST
Share
sbi
sbi

एसबीआई क्लर्क परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को होगी, उम्मीदवार समय पर तैयारी और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 10 फरवरी यानी आज क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा की तिथियां 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को निर्धारित की गई हैं।

हालांकि, ये तिथियां अस्थायी हैं और इसमें बदलाव भी हो सकता है। बता दें कि, एसबीआई द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 13 हजार 735 पदों पर क्लर्क की नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।

ये खबर भी पढ़ें...

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आसान स्टेप्स का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को sbi.co.in वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर एसबीआई क्लर्क परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  • उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा के लिए प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

परीक्षा का फार्मेट और समय-सारणी

  • एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 1 घंटे की होगी।
  • इसमें कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता (numerical ability) और तार्किक क्षमता(logical ability) से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।
  • इंग्लिश सेक्शन के लिए 30 अंक और संख्यात्मक और तार्किक क्षमता के लिए 35-35 अंक निर्धारित किए गए हैं।
  • परीक्षा में हर सेक्शन के लिए 20 मिनट का समय मिलेगा।
  • अभ्यर्थियों को ध्यान देना होगा कि हर गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्क मिलेंगे।

ये खबर भी पढ़ें..

चयन प्रक्रिया

  • एसबीआई क्लर्क भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी।
  • पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा (preliminary examination) का आयोजन होगा।
  • इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को स्थानीय भाषा के टेस्ट से गुजरना होगा।
  • आवेदन के समय जिस स्थानीय भाषा का चयन किया गया है, उसी भाषा में यह टेस्ट होगा।
  • चयन प्रक्रिया के सभी चरणों में पास होने के बाद ही उम्मीदवार को अंतिम रूप से चयनित माना जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

महत्वपूर्ण जानकारी

  • एसबीआई क्लर्क परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड 10 फरवरी यानी आज जारी कर दिया गया है।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें।
  • परीक्षा में सफलता के लिए सिलेबस और पैटर्न को समझना बेहद जरूरी है।
  • मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करके अपनी तैयारी को मजबूत करें।
  • परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
  • समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की योजना बनाएं ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

FAQ

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की वेबसाइट कौन सी है?
    उम्मीदवार sbi.co.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  2. एसबीआई क्लर्क परीक्षा की तिथि क्या है?
    प्रारंभिक परीक्षा 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को आयोजित होगी।
  3. परीक्षा में कौन-कौन से विषय शामिल होंगे?
    परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और तार्किक क्षमता के प्रश्न शामिल होंगे।
  4. प्रारंभिक परीक्षा में पास होने के बाद क्या होगा?
    प्रारंभिक परीक्षा में पास उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और फिर स्थानीय भाषा के टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

    Tags:
    • सरकारी नौकरी
    • एसबीआई बैंक
    • एसबीआई
    • SBI
    • sbi bank job
    • एसबीआई भर्ती
    • जॉब्स न्यूज
    • JOBS 2025
    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

    By Atul Dwivedi

    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

    By Ramanand Tiwari

    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

    By Ramanand Tiwari

    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

    By Jitendra Shrivastava

    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

    By Sanjay Dhiman

    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

    By Sanjay Gupta

    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा