स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती के आवेदन शुरू, मिलेगा 50 लाख तक का पैकेज
Manya Jain | Feb 25, 2026, 19:34 IST
sbi sco vacancy 2026 specialist officer details
SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 116 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में CA और IT प्रोफेशनल्स उम्मीदवार भी 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने अनुभवी पेशेवरों के लिए बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का मौका दे रही है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, बैंक स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (govt jobs 2026) के विभिन्न पदों पर भर्ती कर रहा है। यह भर्ती नियमित (Regular) और संविदा (Contractual) दोनों आधारों पर की जाएगी।
यदि आप इंटरनल ऑडिट (Internal Audit), साइबर सुरक्षा (Cyber Security), या चार्टर्ड अकाउंटेंसी (Chartered Accountancy) के क्षेत्र में एक्सपर्टीज रखते हैं, तो SBI SCO भर्ती 2026 में 15 मार्च 2026 तकआवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 116 पदों को भरा जाएगा।
1. असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (IS Audit) - संविदात्मक (Contractual)
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) और अनुभव (Experience) की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
इस भर्ती की सबसे विशेष बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा (No Written Exam) आयोजित नहीं की जाएगी। चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों पर आधारित होगी:
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन (Online Application) कर सकते हैं:
ये भी पढ़ें...
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, गोवा SSC लाया 722 पदों पर भर्ती शुरू
JPSC Lecturer Vacancy: झारखंड लोक सेवा आयोग ने 349 पदों पर भर्ती
सरकारी स्वास्थ्य विभाग में करना है काम, तो JKSSB Vacancy में करें आवेदन
एमपी सरकारी नौकरी: लैंड रिकॉर्ड डिपार्टमेंट में 770 पदों पर आवेदन शुरू
यदि आप इंटरनल ऑडिट (Internal Audit), साइबर सुरक्षा (Cyber Security), या चार्टर्ड अकाउंटेंसी (Chartered Accountancy) के क्षेत्र में एक्सपर्टीज रखते हैं, तो SBI SCO भर्ती 2026 में 15 मार्च 2026 तकआवेदन कर सकते हैं।
पदों की जानकारी
1. असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (IS Audit) - संविदात्मक (Contractual)
- कुल पद: 12 (6 नियमित + 6 बैकलॉग)
- भूमिका: आईटी ऑडिट और सुरक्षा परामर्श।
- कुल पद: 43 (40 नियमित + 3 बैकलॉग)
- ग्रेड: MMGS-II
- कुल पद: 61 (57 नियमित + 4 बैकलॉग)
- ग्रेड: MMGS-II
जरूरी डेट्स
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 23 फरवरी 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 23 फरवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date): 15 मार्च 2026
- योग्यता गणना की कट-ऑफ तिथि: 31 जनवरी 2026
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- IS Audit पदों के लिए: उम्मीदवार के पास BE/B.Tech/B.Sc (कंप्यूटर साइंस/IT/इलेक्ट्रॉनिक्स) में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए। BCA/MCA या M.Tech करने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। CISA, CISSP, या CISM जैसी प्रमाणन (Certifications) रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- CA (इंटरनल ऑडिट) के लिए: उम्मीदवार का चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) होना अनिवार्य है और उसके पास ICAI की सक्रिय सदस्यता होनी चाहिए।
- AVP (IS Audit): न्यूनतम 6 साल का अनुभव, जिसमें से 3 साल IS ऑडिट या साइबर सुरक्षा ऑडिट में होना चाहिए।
- डिप्टी मैनेजर (IS Audit): न्यूनतम 3 साल का अनुभव, जिसमें 2 साल विशेषज्ञ क्षेत्र में हो।
- डिप्टी मैनेजर (CA): बैंक ऑडिट या CA फर्म में न्यूनतम 1 साल का अनुभव।
आयु सीमा और छूट
- AVP: 27 से 45 साल।
- डिप्टी मैनेजर (IS Audit): 25 से 35 साल।
- डिप्टी मैनेजर (CA): 21 से 35 साल।
सैलरी
- असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (AVP): इस पद के लिए CTC 50 लाख रुपए प्रति साल तक हो सकता है (85:15 फिक्स्ड और वेरिएबल अनुपात में)।
- डिप्टी मैनेजर (नियमित): सैलरी 64 हजार 820 से सैलरी 93 हजार 960 के बीच होगा। इसके अतिरिक्त DA, HRA, PF, और चिकित्सा सुविधाएं जैसे भत्ते भी दिए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- शॉर्टलिस्टिंग (Shortlisting): उम्मीदवारों के अनुभव और योग्यता के आधार पर आवेदन पत्रों की छंटनी की जाएगी।
- साक्षात्कार (Interview): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- मेरिट लिस्ट: अंतिम चयन इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
- SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
- 'Current Openings' सेक्शन में जाकर संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण (Registration) करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे रिज्यूमे, आईडी प्रूफ, शैक्षिक प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क: सामान्य/EWS/OBC के लिए ₹750 और SC/ST/PwBD के लिए कोई शुल्क नहीं है।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
| Apply Online | Click Here (active from 23.02.2026) |
| Notification PDF | Click Here |
| SBI Official Website | https://sbi.co.in |
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, गोवा SSC लाया 722 पदों पर भर्ती शुरू
JPSC Lecturer Vacancy: झारखंड लोक सेवा आयोग ने 349 पदों पर भर्ती
सरकारी स्वास्थ्य विभाग में करना है काम, तो JKSSB Vacancy में करें आवेदन
एमपी सरकारी नौकरी: लैंड रिकॉर्ड डिपार्टमेंट में 770 पदों पर आवेदन शुरू
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman