10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए 29 हजार टॉप सरकारी नौकरियां, करें अप्लाई
Manya Jain | Feb 08, 2026, 13:59 IST
top-sarkari-naukri-jobs-february-2026-list
फरवरी में 29 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों की घोषणा की है। रेलवे, UPSC और दिल्ली हाई कोर्ट जैसे विभागों में भर्ती निकली है। योग्यता के अनुसार के लिए तुरंत अप्लाई करें।
हफ्ते की टॉप 5 जॉब्स: साल 2026 युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी लाया है। सरकारी नौकरी के कई नए विज्ञापन जारी हुए हैं। रेलवे,यूपीएससी और दिल्ली हाई कोर्ट में भर्ती निकली है। कुल 29 हजारसे ज्यादा पदों पर आवेदन होंगे। 10वीं पास और ग्रेजुएट छात्रों को मौका मिलेगा। तकनीकी डिग्री वालों के लिए भी शानदार मौका है। इसी महीने आप इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। अपनी पसंद की नौकरी पाने का यह अच्छा समय है। तैयारी तेज करें और समय पर फॉर्म भरें।
भारतीय रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए RRB ने ग्रुप D के पदों पर विज्ञापन जारी किया है।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा (Latest Sarkari Naukri) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
गुजरात सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए हेड क्लर्क और अन्य पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर और अन्य पदों पर अनुभवी और नए प्रोफेशनल्स के लिए भर्ती निकाली है।
न्यायिक विभाग में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए दिल्ली हाई कोर्ट एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा है।
1. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB): ग्रुप D के 21,997 पदों पर बंपर मौका
- पद : कुल 21,997 वैकेंसी निकाली गई हैं।
- योग्यता: उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है, साथ ही ITI की डिग्री भी आवश्यक है।
- आयु और सैलरी: 18 से 33 साल के युवा इसके लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को 18 हजार रुपए हर महीने सैलरी दी जाएगा।
- महत्वपूर्ण तिथियां: आवेदन 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और इसकी अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 है।
- चयन: प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), फिजिकल टेस्ट और मेडिकल एग्जाम शामिल हैं।
2. UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026: IAS बनने का सपना होगा पूरा
- पद: IAS और अन्य प्रशासनिक सेवाओं के लिए 933 पद खाली हैं।
- योग्यता: किसी भी विषय में बैचलर डिग्री रखने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं।
- आयु सीमा: 21 से 32 साल।
- आवेदन: आवेदन की खिड़की 4 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक खुली रहेगी। चयन प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
3. गुजरात संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा: 5,370 पदों पर भर्ती
- वैकेंसी: कुल 5,370 पद।
- योग्यता: अभ्यर्थी के पास ग्रेजुएशन की डिग्री और कंप्यूटर नॉलेज होना चाहिए।
- सैलरी: यहा आकर्षक सैलरी 26 हजार से 49 हजार 600 तक दी जाएगी।
- समय सीमा: आवेदन 5 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक किए जा सकते हैं।
4. C-DAC में इंजीनियरिंग और टेक्निकल पदों की भर्ती
- पद और सैलरी: कुल 805 पदों के लिए सालाना पैकेज 4.49 लाख से 22.9 लाख तक है।
- योग्यता: BE/B.Tech, साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन में PG या PhD।
- आवेदन: आवेदन 1 फरवरी से शुरू हैं और 20 फरवरी 2026 को समाप्त होंगे।
5. दिल्ली हाई कोर्ट: जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट भर्ती
- पद: जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट सहित कुल 152 पद।
- योग्यता: ग्रेजुएशन के साथ अंग्रेजी टाइपिंग की गति 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
- सैलरी: 29 हजार 200 से 93 हजार 200 हर महीने।
- अंतिम तिथि: आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman