महाशिवरात्रि 2025: महाकुंभ का अंतिम दिन आज, संगम पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Kaushiki | Feb 26, 2025, 09:59 IST
Share
MAHASHIVRATRI MAHAKUNBH
MAHASHIVRATRI MAHAKUNBH

महाशिवरात्रि 2025 के साथ महाकुंभ का अंतिम अमृत स्नान, संगम पर भक्तों का महासंगम उमड़ रहा है। हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते प्रयागराज में आस्था की ऐतिहासिक डुबकी जारी है!

महाशिवरात्रि 2025 का पर्व इस बार एक ऐतिहासिक संयोग लेकर आया है, क्योंकि इस शुभ दिन के साथ ही महाकुंभ का समापन हो रहा है। 13 जनवरी 2025 से शुरू हुए इस दिव्य आयोजन का आज 45वां और अंतिम दिन है। संगम नगरी प्रयागराज में हजारों नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए उमड़ पड़े हैं।

श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं और चारों ओर हर-हर महादेव और हर-हर गंगे के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई प्रमुख हस्तियां इस आयोजन का हिस्सा बनीं, जबकि बॉलीवुड और खेल जगत के सितारों ने भी श्रद्धा पूर्वक संगम स्नान किया। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें..

Prayagraj Maha Kumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में महासैलाब, सुबह से एक करोड़  लोगों ने प्रयागराज में संगम तट पर लगाई डुबकी - Maha Kumbh Mela at Prayagraj  in Uttar Pradesh Bathing Schedule
Prayagraj Maha Kumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में महासैलाब, सुबह से एक करोड़ लोगों ने प्रयागराज में संगम तट पर लगाई डुबकी - Maha Kumbh Mela at Prayagraj in Uttar Pradesh Bathing Schedule

संगम में भक्तों का महासंगम

बता दें कि, सुबह से ही श्रद्धालुओं का संगम में स्नान करने का सिलसिला जारी है। दूर-दूर से आए भक्त स्नान कर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर संगम में स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है, जिससे व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। मेला क्षेत्र में जहां तक नजर जाती है, केवल भक्तों का महासंगम दिखाई दे रहा है। लाखों श्रद्धालु एक साथ पवित्र जल में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की इस डुबकी के साथ ही भक्त भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर रहे हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
The Great Confluence Of Faith At The Confluence On The First Bathing  Festival Of Paush Purnima - Amar Ujala Hindi News Live - Mahakumbh :प्रथम  स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर संगम पर
The Great Confluence Of Faith At The Confluence On The First Bathing Festival Of Paush Purnima - Amar Ujala Hindi News Live - Mahakumbh :प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर संगम पर

सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। संगम क्षेत्र को पूरी तरह से नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। मंगलवार शाम 4 बजे से ही वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

शहर में आने वाले वाहनों को संगम से 10 किलोमीटर पहले ही रोक दिया जा रहा है और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने और सुरक्षा बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

ये खबर भी पढ़ें...

श्रद्धालुओं का पवित्र स्नान

महाकुंभ 2025 अब तक आस्था का सबसे बड़ा आयोजन बन चुका है। अब तक कुल 64 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में पवित्र स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ में न केवल भारत से बल्कि दुनिया भर से श्रद्धालु इस दिव्य आयोजन में शामिल होने पहुंचे हैं। विभिन्न अखाड़ों के साधु-संत, महामंडलेश्वर, नागा साधु और बड़े धार्मिक गुरु इस पर्व में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

Yogi took a bath along with all the ministers | योगी ने सभी मंत्रियों के  साथ किया स्नान: अपने हाथों से पक्षियों को दाना खिलाया; सीएम ने जमीन पर  बैठकर खाना खाया;
Yogi took a bath along with all the ministers | योगी ने सभी मंत्रियों के साथ किया स्नान: अपने हाथों से पक्षियों को दाना खिलाया; सीएम ने जमीन पर बैठकर खाना खाया;

देश-विदेश की हस्तियों ने भी किया स्नान

वहीं, महाकुंभ में कई राजनेता, फिल्मी सितारे, खिलाड़ी और प्रसिद्ध हस्तियां भी संगम में डुबकी लगाने पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य केंद्रीय और राज्य मंत्री इस पवित्र आयोजन का हिस्सा बने।

बॉलीवुड से हेमा मालिनी, अनुपम खेर, भाग्यश्री, दिनेश लाल यादव, मिलिंद सोमण और कैलाश खेर ने भी श्रद्धा भाव से संगम में स्नान किया। वहीं, क्रिकेटर सुरेश रैना, कवि कुमार विश्वास, ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल और अंतरराष्ट्रीय रेसलर ‘द ग्रेट खली’ भी महाकुंभ की भव्यता का हिस्सा बने।

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर होगा महाकुंभ का आखिरी महास्नान, जानिए  इस दिन त्रिवेणी संगम में स्नान का महत्व | last great bath of Mahakumbh will  take place on Mahashivratri
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर होगा महाकुंभ का आखिरी महास्नान, जानिए इस दिन त्रिवेणी संगम में स्नान का महत्व | last great bath of Mahakumbh will take place on Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर संगम में डुबकी का महत्व

महाशिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का पावन दिन माना जाता है। माना जाता है कि, इस दिन संगम में स्नान करने का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन संगम में आस्था की डुबकी लगाने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसीलिए लाखों श्रद्धालु इस दिन त्रिवेणी संगम में स्नान कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • महाशिवरात्रि
  • Mahashivratri
  • latest news
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • महाशिवरात्रि 2025
  • prayagraj mahakumbh 2025
  • महाकुंभ 2025 में रिकॉर्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई