अग्नि अखाड़े की पहल : घर बैठे भक्तों तक पहुंचेगी संगम की रेत और जल

Siddhi Tamrakar | Jan 09, 2025, 15:05 IST
Share
prasaad
prasaad

भारत का प्रमुख धार्मिक आयोजन महाकुंभ जल्द शुरू होने वाला है। इस बार श्रीशंभू पंच अग्नि अखाड़ा श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित करेगा, जिसमें तिल, गुड़, खिचड़ी और अन्य धार्मिक खाद्य पदार्थ होंगे।

भारत का सबसे बड़े और प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ, कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रहा है। हर बार 12 साल के अंतराल में इस इसका आयोजन प्रयागराज के त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित किया जाता है। ये आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी बहुत ही जरूरी है। लाखों श्रद्धालु हर बार की तरह पुण्य लाभ लेने के लिए महाकुंभ में आने को आतुर हैं। लेकिन, कई भक्त ऐसे भी हैं जो शारीरिक, पारिवारिक या अन्य कारणों से इस पवित्र अवसर पर त्रिवेणी संगम नहीं पहुंच सकते। ऐसे भक्तों के लिए श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़े (Shri Shambhu Panch AgniAkhara)ने एक विशेष पहल की है।

Mahaprasad-of-Maha-Kumbh
Mahaprasad-of-Maha-Kumbh

घर-घर पहुंचेगा महाकुंभ का पवित्र प्रसाद

महाकुंभ में इस बार श्रीशंभू पंच अग्नि अखाड़ा की विशेष भूमिका होगी, जो श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण करेगा। इस महाप्रसाद में तिल, गुड़, खिचड़ी और अन्य धार्मिक खाद्य पदार्थों का वितरण किया जाएगा, जो पुण्य और शांति के प्रतीक माने जाते हैं। यही नहीं, अखाड़ा महाकुंभ का महाप्रसाद हर भक्त के घर तक पहुंचाएगा। इस प्रसाद में त्रिवेणी का पवित्र जल, संगम की पवित्र रेत, और त्रिवेणी कोतवाल महाबली (हनुमान जी) की संस्कारित प्रतिमा शामिल होगी। बता दें कि, महंत बीरेंद्र नंद ब्रह्मचारी के देख-रेख में अखाड़ा ये सुनिश्चित कर रहा है कि, देश के हर कोने में भक्त त्रिवेणी का आशीर्वाद ले सकें। कड़कड़ाती ठंड में बुजुर्ग, दिव्यांग और अन्य जरूरतमंद भक्त जो महाकुंभ नहीं पहुंच सकते, उनके लिए ये प्रसाद घर बैठे महाकुंभ का अनुभव लाने जैसा होगा।

प्रयागराज में अनोखा अनुभव

महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज के पवित्र संगम स्थल पर होता है जो गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम स्थल के रूप में विश्व प्रसिद्ध है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ये केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि एक अनोखा अनुभव होता है। माना जाता है कि संगम में स्नान के बाद, श्रद्धालु अपने पापों को धोकर एक नई शुरुआत की ओर कदम बढ़ाते हैं। महाकुंभ में शामिल होने वाले लोग इसे अपने जीवन का सबसे अहम और पवित्र अनुभव मानते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • National News
  • latest news
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
  • प्रयागराज महाकुंभ मेला
  • Prayagraj Mahakumbh 2025
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब