नई दिल्ली हादसा के बाद भी अलर्ट नहीं रेलवे, महाकुंभ जाने के लिए पटरी पर उतरे लोग

Sandeep Kumar | Feb 16, 2025, 13:50 IST
Share
satna-railway-station
satna-railway-station

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 से अधिक यात्रियों की मौत के बाद सुरक्षा को लेकर बड़े दावे किए गए थे, लेकिन सतना रेलवे स्टेशन पर वही चूक दोहराई जा रही है।

मध्य प्रदेश के सतना रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ स्नानार्थियों की भारी भीड़ ने रेलवे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। पचास हजार से अधिक महाकुंभ यात्री जब एक साथ स्टेशन पहुंचे, तो प्लेटफार्म और पटरियों पर अराजकता का आलम था। यात्रियों की जान जोखिम में डालकर सफर करने की तस्वीरें सामने आईं, जो सतना रेल प्रशासन के सुरक्षा दावों पर सवाल उठा रही हैं। सतना रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है स्टेशन में कितनी भीड़ है। कुंभ जाने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पटरियों पर उतर गए है। आपको बताते चले कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 महाकुंभ यात्रियों की मौत हो चुकी है।

महाकुंभ स्नान नहीं है आसान… नई दिल्ली भगदड़ हादसे के बाद भी सबक नहीं, सतना रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, प्रशासन के दावों की खुली पोल
महाकुंभ स्नान नहीं है आसान… नई दिल्ली भगदड़ हादसे के बाद भी सबक नहीं, सतना रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, प्रशासन के दावों की खुली पोल

ये खबर भी पढ़िए...नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत, कई घायल

रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़

सतना रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ स्नानार्थियों की भीड़ इतनी अधिक थी कि लोग किसी भी तरह से अपनी जगह पाने के लिए जद्दोजहद करते दिखे। सुरक्षा के नाम पर रेलवे ने RPF, GRP और सिविल पुलिस सहित एक्स्ट्रा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया था, लेकिन छुट्टी के दिन इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ को संभालने में रेलवे प्रशासन नाकाम रहा। महाकुंभ स्नानार्थियों के लिए मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी अपर्याप्त साबित हुआ।
ये खबर भी पढ़िए...डॉक्टर का क्लीनिक सील, महाकुंभ के श्रद्धालु की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन, जानें मामला

सुरक्षा व्यवस्था में भारी खामियां!

सतना रेलवे स्टेशन पर घटित यह घटना यह दर्शाती है कि रेल प्रशासन के दावों के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में भारी खामियां हैं। यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाली इस घटना के बाद सवाल उठता है कि क्या रेलवे प्रशासन इस सुरक्षा चूक से कुछ सीखेगा या फिर इन घटनाओं को नजरअंदाज करता रहेगा?

ये खबर भी पढ़िए...महाकुंभ में 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी, मौनी अमावस्या पर पहुंचे साढ़े सात करोड़

नई दिल्ली स्टेशन हादसे से नहीं ली सीख

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 महाकुंभ यात्रियों की मौत के बाद सुरक्षा को लेकर बड़े दावे किए गए थे, लेकिन सतना रेलवे स्टेशन पर वही चूक दोहराई जा रही। यहां प्लेटफार्म से लेकर पटरियों तक लोगों की भीड़ दिखाई दी, जबकि सुरक्षा बलों का कहीं कोई नामो-निशान नहीं था। इस दौरान हल्की भगदड़ भी हुई, लेकिन किसी प्रकार की गंभीर घटना टल गई।

ये खबर भी पढ़िए...दिग्विजय सिंह ने बेटे जयवर्धन के साथ महाकुंभ में लगाई डुबकी, भगदड़ पर जताया दुख

Tags:
  • नई दिल्ली
  • सतना न्यूज
  • रेलवे स्टेशन
  • भगदड़
  • Mahakumbh
  • रेल प्रशासन
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • प्रयागराज महाकुंभ
  • 2025 mahakumbh in prayagraj
  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई