महाकुंभ में भगदड़ के अगले दिन मेला क्षेत्र में लगी आग, एक दर्जन से अधिक पंडाल जले
Ravi Singh | Jan 30, 2025, 15:34 IST
Maha Kumbh Mela Sector 22
प्रयागराज महाकुंभ मेले में मची भगदड़ के अगले दिन आग लग गई। मेला क्षेत्र के सेक्टर-22 में कई पंडाल जल गए हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई है।
प्रयागराज महाकुंभ मेले में मची भगदड़ के अगले दिन गुरुवार 30 जनवरी को आग लग गई। मेला क्षेत्र के सेक्टर-22 में एक दर्जन से अधिक पंडाल जल गए हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई है। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। जिस जगह आग लगी, वहां आम लोग नहीं थे, इसलिए किसी की जान जाने की खबर नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि, आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। बुधवार यानी कल मौनी अमावस्या के मौके पर भगदड़ मच गई थी। प्रशासन ने 30 लोगों की मौत की बात स्वीकार की थी।
इससे पहले 19 जनवरी को गोरखपुर में गीता प्रेस के कैंप में आग लग गई थी। उस समय 150 से ज़्यादा झोपड़ियां जलकर राख हो गई थीं। गीता प्रेस का कैंप शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 में स्थित था। उस समय प्रशासन ने कहा था कि छोटे सिलेंडर में लीकेज की वजह से आग लगी थी। हालांकि, गीता प्रेस के लोगों का कहना था कि आग बाहर से आई थी।
ये खबर भी पढ़ें...
महाकुंभ भगदड़ में छतरपुर की महिला के अलावा MP के 3 अन्य श्रद्धालुओं की मौत
महाकुंभ भगदड़ से ताजा हुई पुरानी यादें, 1954 कुंभ में लगा था लाशों का ढेर, नेहरू पर लगे थे गंभीर आरोप
पिछली बार जब आग लगी थी, तब सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में थे। आज जब आग लगी, तब प्रदेश के दोनों बड़े अधिकारी मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार महाकुंभ मेला क्षेत्र में हैं। दोनों अधिकारी कल हुई भगदड़ के कारणों की जांच करने पहुंचे हैं। इस भगदड़ में तीस लोगों की मौत हो गई। करीब 60 लोग घायल हैं। 36 का मेडिकल कॉलेज में ही इलाज चल रहा है।
इससे पहले सेक्टर 19 में लगी थी आग

खबर अपडेट हो रही है...
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman