लोकसभा चुनाव : मध्य प्रदेश में युवा वोटर्स की पसंद बीजेपी, फर्स्ट टाइम वोटर्स ने 17 सीटों पर जिताई बाजी

Shreya Nakade | Jun 16, 2024, 09:24 IST
Share
एमपी में फर्स्ट टाइम वोटर्स
एमपी में फर्स्ट टाइम वोटर्स

मध्य प्रदेश में पहली बार वोट देने वाले मतदाता भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिखाई दिए हैं। प्रदेश की 17 सीटों पर 18 और 19 साल के वोटर्स ने अहम भूमिका निभाई है...

मध्य प्रदेश में 27 परसेंट से ज्यादा युवा वोटर्स हैं ( mp young voters )। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में मतदाताओं की इस श्रेणी ने अहम भूमिका निभाई है। द सूत्र के डेटा डिकोडिंग में सामने आया है कि मध्य प्रदेश में फर्स्ट टाइम वोटर्स का साथ बीजेपी को मिला है ( mp first time voters )।

मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 17 सीटें ऐसी हैं जहां 18 और 19 साल के वोटर्स 3 परसेंट से ज्यादा हैं। यह कुल मतदाताओं में युवा वोटर्स की एक बड़ी संख्या है।

इन 17 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को न सिर्फ जीत मिली है बल्कि उनका वोट परसेंट भी बढ़ा है।

इन सीटों पर फर्स्ट टाइम वोटर्स ज्यादा

मध्य प्रदेश की 17 लोकसभा सीटों पर फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या कुल मतदाताओं में 3 परसेंट से ज्यादा है। यह सीटें हैं- खरगोन, विदिशा, गुना, राजगढ़, होशंगाबाद, मंडला, छिंदवाड़ा, शहडोल, देवास, सिधि, धार, मौरेना, रतलाम, बालाघाट, मंदसौर, सागर और दमोह लोकसभा सीट।

ये खबर भी पढ़िए...

घट गया SC-ST सीटों पर BJP की जीत का आंकड़ा, वोट मार्जिन में भी कांग्रेस ने बढ़त बनाई

युवा वोटर्स की पसंद शिवराज-सिंधिया

मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट पर 3.5 परसेंट फर्स्ट टाइम वोटर्स थे। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 8 लाख से ज्यादा मतों से जीत हुई है।

दूसरी तरफ गुना लोकसभा सीट से बीजेपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 5.4 लाख वोटों से जीत दर्ज की है। इस सीट पर भी फर्स्ट टाइम वोटर्स 3.55 परसेंट हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

मोदी के साथ काम करेंगे महाराज, ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिली कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी

49 लाख मतदाताओं ने लोकसभा के लिए दिया पहला वोट

मध्य प्रदेश में 16.89 लाख मतदाता 18 और 19 साल के हैं। इन्होंने पहली बार किसी चुनाव में मतदान किया। इसके अलावा प्रदेश में 18 से 23 साल के मतदाताओं की संख्या करीब 49 लाख है।

20 से 23 साल के वे वोटर्स है जिन्होंने विधानसभा चुनाव में वोट दिया था, पर पिछले लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं किया था। लोकसभा चुनाव 2024 इनका पहला लोकसभा चुनाव था। जिन इलाकों में इस आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या ज्यादा रही है, बीजेपी को ज्यादा वोट मिले हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

छिंदवाड़ा महापौर Vikram Ahake फिर बीजेपी में, आखिर कितनी बार बदलेंगे पार्टी

29 में से 29 सीटें जीती बीजेपी

लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश में भाजपा का बोलबाला रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में पहली बार 29 में से 29 सीटों पर कब्जा किया है।

कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाली छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां कमलनाथ के बेटे और 2019 के सांसद नकुल नाथ को भाजपा के विवेक बंटी साहू ने हराया।

ये खबर भी पढ़िए...

लाड़ली बहना को झटका, इन 2 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगा पैसा, देख लें आपका नाम तो नहीं कटा

Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • mp young voters
  • मध्य प्रदेश में फर्स्ट टाइम वोटर्स
  • फर्स्ट टाइम वोटर्स
  • mp first time voters
  • फर्स्ट टाइम वोटर्स का साथ बीजेपी को
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज