Rahul Gandhi के हेलिकॉप्टर का 'पेट्रोल' खत्म, शहडोल में ही बिताई रात

Marut raj | Apr 08, 2024, 18:46 IST
Share
Rahul Gandhi helicopter ran out of fuel left standing in Shahdol द सूत्र the sootr
फाइल फोटो।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को मंडला और शहडोल लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा की। शहडोल से अन्य सभा के लिए जाते समय उनके हेलिकॉप्टर में फ्यूल की कमी बताई गई। इससे हेलिकॉप्टर वहीं खड़ा रहा। राहुल गांधी ने शहडोल में ही रात्रि विश्राम किया।

भोपाल. कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) के हेलिकॉप्टर का सोमवार को शहडोल में पेट्रोल यानी फ्यूल ( ATF ) खत्म हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शहडोल में सभा के बाद वे वहीं फंस गए। बताया जा रहा है कि उनका हेलिकॉप्टर फ्यूल की कमी के कारण नहीं उड़ पाया। देर शाम तक तेल का इंतजाम न हो पाने के कारण राहुल को शहडोल में ही रुकना पड़ा है। उन्हें स्थानीय एक होटल में ठहराया गया, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बताया गया कि तेल की व्यवस्था पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों को करनी थी, लेकिन वह नाकाम रहे।

अग्नि वीर योजना करेंगे खत्म


इससे पहले राहुल गांधी ने सोमवार को मंडला और शहडोल लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र के वादों को दोहराया। साथ ही कई मुद्दों पर मोदी सरकार को निशाने पर लिया। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर अग्नि वीर योजना को खत्म करेंगे। क्योंकि सेना भी इसे नहीं चाहती है।

किसानों का कर्जा करेंगे माफ


शहडोल के बाणगंगा मेला ग्राउंड में आयोजित सभा में राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर देश के किसानों का कर्जा माफ करेंगे। साथ ही किसानों को कानूनी न्यूनतम समर्थन मूल्य देंगे। उन्होंने महालक्ष्मी योजना के तहत हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपए देने की भी बात कही। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने 22-25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया है। मनरेगा को चलाने में 65 हजार करोड़ रुपए लगते हैं। मोदी जी ने 24 साल का मनरेगा का पैसा कर्जे का माफ कर दिया। लेकिन वो किसानों का, गरीबों का, मजदूरों का कर्जा माफ नहीं करते।

इस देश और धरती के असली मालिक आदिवासी


राहुल गांधी ने इससे पहले मंडला लोकसभा क्षेत्र के सिवनी जिले के धनौरा में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, आदिवासी इस देश के और इस जमीन के पहले मालिक हैं। राहुल ने कहा, मध्यप्रदेश में एक भाजपा नेता ने आदिवासी के सिर पर पेशाब किया। ये इनकी विचारधारा है।

30 लाख सरकारी नौकरी का वादा


राहुल ने युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरी, एससी, एसटी और ओबीसी के छात्रों को दोगुनी स्कॉलरशिप, किसानों को एमएसपी और गरीब महिलाओं के खाते में हर साल एक लाख रुपए जमा करने का वादा किया। राहुल ने आदिवासी वोटरों पर फोकस किया। उन्होंने कहा- जहां 50% आदिवासी आबादी है, वहां छठी अनुसूची लागू करेंगे, ताकि आदिवासी अपने निर्णय खुद ले सकें।

प्लेन में डलता है ATF यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल


जेट फ्यूल (हवाई ईंधन) या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) को विमानों में ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह एक विशेष प्रकार का पेट्रोलियम आधारित ईंधन है। एटीएफ दिखने में रंगहीन होता है। ज्यादातर कॉमर्शियल विमानन कंपनियों ईंधन के तौर पर जेट ए और जेट ए-1 ईंधन का इस्तेमाल करती हैं। एटीएफ कच्चे तेल के शोधन में डीजल और केरोसीन के साथ वर्गीकृत है। जेट ईंधन वास्तव में केरोसीन की एक उच्च परिष्कृत श्रेणी है। शहडोल में एटीएफ उपलब्ध न होने के कारण इसे भोपाल से मंगाया गया था।

राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर का फ्यूल खत्म Rahul Gandhi's helicopter runs out of fuel

Tags:
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर का फ्यूल खत्म
सीएम विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा: कर्मा पूजा महोत्सव और हेलमेट बैंक का करेंगे शुभारंभ, देखें पूरा शेड्यूल

By Harrison Masih

सीएम विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा: कर्मा पूजा महोत्सव और हेलमेट बैंक का करेंगे शुभारंभ, देखें पूरा शेड्यूल
सीएम भजनलाल शर्मा आज डूंगरपुर दौरे पर, बरबुदनिया गांव में स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

By Ashish Bhardwaj

सीएम भजनलाल शर्मा आज डूंगरपुर दौरे पर, बरबुदनिया गांव में स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल
दीपावली पर 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे प्रदेशभर के अस्पताल, गंभीर मरीजों को एयर एंबुलेंस सुविधा मिलेगी: एमपी सरकार की खास तैयारी

By Arohi Raj

दीपावली पर 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे प्रदेशभर के अस्पताल, गंभीर मरीजों को एयर एंबुलेंस सुविधा मिलेगी: एमपी सरकार की खास तैयारी
दिल्ली की वोट चोरी रैली में नहीं पहुंचे एमपी युवा कांग्रेस के नेता, 9 जिलाध्यक्षों समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड

By Aman Vaishnav

दिल्ली की वोट चोरी रैली में नहीं पहुंचे एमपी युवा कांग्रेस के नेता, 9 जिलाध्यक्षों समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड
आज भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

आज भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
राजस्थान में ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका, दो स्लीपर टूटे, ATS जांच में जुटी, ट्रेनें रद्द

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका, दो स्लीपर टूटे, ATS जांच में जुटी, ट्रेनें रद्द
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: ड्राइवर समेत दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, बंदूक छीनकर पुलिस पर किया था फायर

By Aman Vaishnav

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: ड्राइवर समेत दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, बंदूक छीनकर पुलिस पर किया था फायर