सिंगल लिविंग का बढ़ता क्रेज: शादी से पहले इंडिपेंडेंट बनने पर महिलाओं का फोकस

Manya Jain | Jul 12, 2026, 18:25 IST
Share
girls prefer single living over marriage
girls prefer single living over marriage

आजकल कई लड़कियां शादी के बजाय सिंगल लिविंग को प्राथमिकता दे रही हैं। फ्रीडम, फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस और रिश्तों में झगड़ों से बचने की चाहत इसकी बड़ी वजहें हैं।

पहले के समय में शादी को महिलाओं के लिए सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से जोड़कर देखा जाता था। बेटी समय पर विदा हो जाए, यही सोच पुराने समाज में आम थी। लेकिन अब यह सोच बदल रही है। आज ज्यादातर महिलाएं अपने फैसले खुद लेना पसंद कर रही हैं। इसी वजह से कई लड़कियां अब सिंगल लिविंग को शादी से बेहतर ऑप्शन मान रही हैं।

पहले के दौर में शादी को महिलाओं की जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा माना जाता था। बेटियों की शादी जल्दी करवा देना परिवारों की प्राथमिकता होती थी। लेकिन बदलते वक्त के साथ महिलाओं की सोच में बड़ा बदलाव आया है।

अब महिलाएं समाज के दबाव में आकर शादी करने के बजाय सोच-समझकर फैसला लेना पसंद करती हैं। यही वजह है कि कुछ महिलाओं को अब शादी ही जिंदगी का इकलौता मकसद नहीं लगता। वे अकेले रहने को तरजीह दे रही हैं।

फ्रीडम और पूरी आजादी की चाहत

सिंगल लिविंग अब एक बड़ा ट्रेंड बनता जा रहा है। लड़कियों को अकेले रहना खूब पसंद आ रहा है। इसकी एक बड़ी वजह है पूरी आजादी।

सिंगल लिविंग में लड़कियां अपने मन का फैसला बिना सोचे-समझे ले लेती हैं। उन्हें किसी से पूछने या इजाजत लेने की जरूरत नहीं पड़ती। कुछ महिलाओं के लिए यह आजादी जैसा अहसास देता है।

वे जहां जाना चाहें, वहां आसानी से जा सकती हैं। लेकिन शादी के बाद ऐसा करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। शादी के बाद महिलाओं को अक्सर पति की राय भी लेनी पड़ती है, भले ही वे ऐसा न चाहें।

खुद फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट होना

पहले के समय में लड़कियों को नौकरी करने या कमाने की इजाजत आसानी से नहीं मिलती थी। लेकिन आज का दौर पूरी तरह बदल चुका है। अब लड़कियां आर्थिक रूप से खुद पर निर्भर होती जा रही हैं।

वे खुद कमाती हैं और अपना घर-खर्च खुद संभालती हैं। किसी से पैसे मांगने के बजाय वे अपने शौक भी खुद पूरे कर लेती हैं। इसी वजह से उन्हें अपनी जिंदगी में किसी दूसरे इंसान पर निर्भर रहने की जरूरत महसूस नहीं होती।

रिश्तों में झगड़े और तलाक के मामले देखना

सिंगल लिविंग की एक और बड़ी वजह है आसपास के रिश्तों में आ रही दरारें। जब लड़कियां अपने आसपास ऐसे कपल्स देखती हैं, जिनके बीच रोज झगड़े होते हैं या रिश्ता टूटने की कगार पर होता है, तो उन पर इसका असर पड़ता है।

तलाक जैसे मामले देखकर कई महिलाएं इन सब झंझटों से दूर रहना ही बेहतर समझती हैं। यही वजह है कि ज्यादातर महिलाएं अकेले रहने को प्राथमिकता दे रही हैं।

खुद को चुनना बन गया है बेहतरीन ऑप्शन

महिलाओं का सिंगल लिविंग पसंद करना कई झंझटों से बचने की चाहत से भी जुड़ा है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि सिंगल लिविंग सही है और शादी करना गलत। कई महिलाएं शादी भी कर रही हैं, और कई लिव-इन में भी रह रही हैं।

हर महिला की पसंद अलग होती है। कुछ महिलाओं को अकेले रहना ज्यादा सुकून देता है। ऐसी महिलाओं के लिए खुद को चुनना ही सबसे बेहतर तीसरा विकल्प बन गया है।

ये भी पढ़ें...

लिव-इन पार्टनर से पीछा छुड़ाना नहीं होगा आसान, कराना होगा ब्रेकअप रजिस्ट्रेशन

लिव-इन रिलेशनशिप पर हाईकोर्ट का फैसला, रिश्ते में बालिगों की मर्जी काफी, परिवार का दखल गलत

लिव-इन रिलेशनशिप पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, बालिगों को साथ रहने का पूरा अधिकार

छत्तीसगढ़ में यूसीसी : लिव-इन के बच्चों को मिलेगा पूरा संपत्ति हक

Tags:
  • लिव-इन रिलेशनशिप
  • शादी
  • रिलेशनशिप
  • आर्थिक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच