Relationship Tips: शादी के बाद हॉलिडे क्यों है असरदार मैरिज थेरेपी, यहां से लें इजी टिप्स

Kaushiki | Published:
Share
married-couples-travel-importance-relationship-goals
married-couples-travel-importance-relationship-goals

शादीशुदा जोड़ों के लिए ट्रिप पर जाना सिर्फ घूमना नहीं, बल्कि रिश्ते में नया रोमांस भरने का सबसे अच्छा तरीका है। रोज की जिम्मेदारियों से दूर, एक साथ यात्रा करना विश्वास को मजबूत करता है। ये जिंदगी की डलनेस को खत्म कर देता है।

Relationship Tips: शादी के बाद, हम सब एक रोबोट मोड में आ जाते हैं। सुबह उठो, ऑफिस, बच्चे, घर के काम और रात को थककर सो जाओ। इस भागदौड़ में कब हमारा प्यार कहीं कोने में छूट जाता है, हमें पता ही नहीं चलता।

रिश्ते की गाड़ी को स्मूथ चलाने के लिए, पेट्रोल (यानी प्यार) और ब्रेक (यानी छुट्टियां) दोनों जरूरी हैं। एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि जो शादीशुदा जोड़े रेगुलर साथ में यात्रा करते हैं, वे अपने रिश्ते से ज्यादा संतुष्ट होते हैं। यह बस एक छुट्टी नहीं है,यह आपके रिश्ते में किया गया एक अनमोल निवेश है। आइए जानें ट्रिप पर जाने के 5 बड़े फायदे...

ये खबर भी पढ़ें...

Relationship Tips: रिश्तों में चार्जिंग क्यों है जरूरी? इन गोल्डन रूल्स को अपनाकर अपने रिश्ते को बनाएं अटूट

7 Vital Choices for Happy Relationships
7 Vital Choices for Happy Relationships


रोज की बोरियत से छुटकारा

घर का एक ही रूटीन आपके रिलेशनशिप को डल बना देता है। जब आप ट्रिप पर जाते हैं, तो यह रूटीन टूट जाता है। आप सुबह उठकर एक साथ चाय पीते हैं, अनजान रास्तों पर भटकते हैं।

एक-दूसरे को उस तरह देखते हैं जैसे डेटिंग के दिनों में देखते थे यानी, बिना किसी तनाव या काम की लिस्ट के। इस बदलाव से रोमांस फिर से लौट आता है।

The Science Behind a Happy , Healthy Relationship | by Bearlybri | Medium
The Science Behind a Happy , Healthy Relationship | by Bearlybri | Medium


बेहतर बातचीत और टीमवर्क

क्या कभी आपका लगेज खोया है या फ्लाइट छूटी है? यात्रा के दौरान अचानक आई ऐसी मुश्किलों में, आपको एक-दूसरे पर निर्भर रहना पड़ता है। कहां जाना है, क्या खाना है, कैसे मैनेज करना है। ये सब मिलकर तय करने से आपका टीमवर्क निखरता है। इससे बातचीत की कमी दूर होती है और आप बिना किसी झगड़े के समस्याओं को सुलझाना सीख जाते हैं।

एक-दूसरे को फिर से जानना

ऑफिस और घर के माहौल में आप सिर्फ अपने पार्टनर की जिम्मेदारियों वाली साइड देखते हैं। लेकिन ट्रिप पर आप उन्हें शांत, रोमांचक, या शायद थोड़ा घबराया हुआ भी देखते हैं।

आप उनकी असली पर्सनैलिटी को समझते हैं। जब आप दोनों एक नई एक्टिविटी करते हैं, तो आप एक-दूसरे की कमजोरियों को पहचानते हैं। इससे विश्वास गहरा होता है।

Secrets of a happy relationship
Secrets of a happy relationship


यादों का खजाना बनाना

साल के अंत में (healthy lifestyle)आपको घर के बिल या बर्तन धोने की याद नहीं रहेगी। लेकिन आपको वो पहाड़ी रात, वो बीच पर सूर्यास्त या वो अजीबोगरीब खाना जरूर याद रहेगा जो आपने साथ में खाया था। ये अनमोल यादें ही रिश्ते का वो मजबूत धागा होती हैं, जो मुश्किल वक्त में आपको जोड़े रखता है।

Seven Ways To Have a Happy and Healthy Relationship - Impacting Righteously
Seven Ways To Have a Happy and Healthy Relationship - Impacting Righteously


नया रोमांस और अंतरंगता

तनाव और थकान आपके रिश्ते से इंटिमेसी को दूर कर देते हैं। एक नई जगह जहां कोई काम का टेंशन नहीं, कोई शोर नहीं, रोमांस को अपने आप जगह मिल जाती है। एक-दूसरे पर पूरा ध्यान देने से, शारीरिक और भावनात्मक नजदीकी बढ़ती है, जो शादीशुदा जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

ये खबर भी पढ़ें...

Rekha Relationships: अमिताभ बच्चन ही नहीं, इन 5 एक्टर्स के साथ भी चर्चा में रहा रेखा का नाम

Relationship Tips: इन 8 कारणों से टूटते हैं रिश्ते, नींद की कमी का मेंटल हेल्थ पर क्या होता है असर?

Relationship Tips: रिश्तों में सुधार और प्यार के लिए जरूरी है क्लीयर कम्युनिकेशन, ऐसे करें शुरूआत

Tags:
  • रिलेशनशिप
  • relation
  • lifestyle
  • healthy lifestyle
  • relationship tips
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर