सात परसेंट वाले मंत्री
सिंहासन छत्तीसी : मंत्रीजी को चाहिए 7 परसेंट कमीशन,बदली कैबिनेट पर कैंची की तारीख
Arun Tiwari | Published:
आयोग की मांग करने वाले मंत्री, कैबिनेट में देरी
छत्तीसगढ़ में सात परसेंट लेने वाले वरिष्ठ मंत्री की चर्चा है। कॉकरोच आंदोलन से कैबिनेट फेरबदल अब सितंबर तक टल गया है, वहीं भाजपा नेता स्पा विवाद में घिरे हैं।
RAIPUR : छत्तीसगढ़ में सत्ता के गलियारों में सात परसेंट वाले मंत्री की बहुत चर्चा है। उनको हर काम में सात परसेंट चाहिए। उनको अब सात परसेंट वाले मंत्रीजी के नाम से ही पहचाना जाने लगा है। कौन हैं यह मंत्री हम आपको इशारों में बताएंगे,संभवत: आप जरुर पहचान जाएंगे। हो सकता है आपका भी पाला इनसे पड़ा हो। वहीं कॉकरोच आंदोलन दिल्ली में हुआ लेकिन यहां के मंत्रियों ने इससे राहत की सांस ली है। कैबिनेट पर चलने वाली कैंची अब कुछ दिनों बाद चलेगी यानी यह तारीख आगे बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों की ऐसी ही अनसुनी खबरों के लिए द सूत्र पर पढ़िए सिंहासन छत्तीसी
![सात परसेंट वाले मंत्री]()
छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों की इन दिनों बहुत बातें हो रही हैं। कुछ मंत्रियों ने तो अपना अपना हिस्सा तय कर रखा है। कुछ ने जिलों में कमीशन एजेंट तैनात कर दिए हैं। सरकार में एक बड़े सीनियर और प्रभावशाली मंत्री हैं। उनको आजकल 7 परसेंट वाले मंत्री के नाम से पहचाना जाने लगा है। बीजेपी के लोग चर्चा में उनका यही नाम लेते हैं। नेताओं के बीच चर्चा में आता है कि कौन वे 7 परसेंट वाले। अब उनको ऐसा क्यों कहा जाता है इसके पीछे भी कारण है।
उन्होंने अपने विभाग के काम में अपना हिस्सा सात प्रतिशत तय कर रखा है। कोई ठेका हो, टेंडर हो या दूसरे कोई काम, मंत्रीजी को सात परसेंट चाहिए। उनके चढ़ावे के बाद ही काम की मंजूरी मिलती है। मंत्रीजी के पास विभाग भी बड़े बड़े हैं और ओहदा भी बड़ा है इसलिए इन्कम की धारा बहती ही रहती है। सीएम सुशासन का दावा कर रहे हैं और मंत्री कमीशन का हिस्सा फिक्स करके बैठे हैं। आपको बता दें कि यह टॉप 4 में शुमार हैं।
![कैबिनेट पर कब चलेगी कैंची]()
भला हो कॉकरोच आंदोलन का जिसने छत्तीसगढ़ के मंत्रियों को कुछ राहत की सांस दी है। यदि सब कुछ ठीक रहता तो अब तक कैबिनेट पर कैंची चल गई होती। सूत्र बताते हैं कि फिलहाल मंत्रिमंडल फेरबदल की तारीख आगे बढ़ गई है। अब यह मामला सितंबर में आगे बढ़ेगा। सूत्रों की मानें तो चार नए मंत्री आएंगे।
एक का बड़ा विभाग बदला जाएगा। और एक मंत्री की दिल्ली में संगठन में ताजपोशी हो सकती है। अमित शाह चाहते हैं कि राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ को तवज्जो दी जाए। इसका मैजेस छत्तीसगढ़ सरकार को भी मिल चुका है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि एक तेज तर्रार मंत्री नितिन नबीन की टीम का हिस्सा बनेंगे।
![बीजेपी नेताओं को पसंद स्पा सेंटर]()
जब से बीजेपी सरकार में आई है तब से बड़े तो बड़े इनके छुटभैया नेताओं की भी पांचों उंगलियां घी और सिर कढ़ाई में है। बड़े नेताओं के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाने वाले ये छुटभैया नेताओं को स्पा का शौक लग गया है। जब तब वे स्पा में ही नजर आते हैं। ये बात तो चर्चा में तब आई जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ।
इस वीडियो में वे स्पा के अंदर के लोगों से मारपीट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इन लोगों ने स्पा के मजे लिए और जब उनसे पैसे मांगे गए तो वे मारपीट पर उतारु हो गए। यह एक जिले में बीजेपी की कमेटी के पदाधिकारी भी हैं। इनको स्थानीय मंत्रीजी का करीबी भी माना जाता है। खैर सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का।
द सूत्र पर पढ़िए
सिंहासन छत्तीसी : BJP MLA ने दी खुलेआम महिला नेता को गाली,एकात्म परिसर में अखाड़ा
सिंहासन छत्तीसी : दिल्ली मेहरबान तो सब कुछ आसान,3 कैटेगरी की पत्रकार सूची रेडी
सिंहासन छत्तीसी : नाक काट रहे मिनिस्टर, पिछली गली से ग्रिल तोड़कर भागे कलेक्टर
सिंहासन छत्तीसी : IPS अफसर की ED में जाने की आहट, बुलट पर सवार कोतवाल सैंया
सात परसेंट वाले मंत्री :
छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों की इन दिनों बहुत बातें हो रही हैं। कुछ मंत्रियों ने तो अपना अपना हिस्सा तय कर रखा है। कुछ ने जिलों में कमीशन एजेंट तैनात कर दिए हैं। सरकार में एक बड़े सीनियर और प्रभावशाली मंत्री हैं। उनको आजकल 7 परसेंट वाले मंत्री के नाम से पहचाना जाने लगा है। बीजेपी के लोग चर्चा में उनका यही नाम लेते हैं। नेताओं के बीच चर्चा में आता है कि कौन वे 7 परसेंट वाले। अब उनको ऐसा क्यों कहा जाता है इसके पीछे भी कारण है।
उन्होंने अपने विभाग के काम में अपना हिस्सा सात प्रतिशत तय कर रखा है। कोई ठेका हो, टेंडर हो या दूसरे कोई काम, मंत्रीजी को सात परसेंट चाहिए। उनके चढ़ावे के बाद ही काम की मंजूरी मिलती है। मंत्रीजी के पास विभाग भी बड़े बड़े हैं और ओहदा भी बड़ा है इसलिए इन्कम की धारा बहती ही रहती है। सीएम सुशासन का दावा कर रहे हैं और मंत्री कमीशन का हिस्सा फिक्स करके बैठे हैं। आपको बता दें कि यह टॉप 4 में शुमार हैं।
कैबिनेट पर कब चलेगी कैंची :
कैबिनेट पर कब चलेगी कैंची
भला हो कॉकरोच आंदोलन का जिसने छत्तीसगढ़ के मंत्रियों को कुछ राहत की सांस दी है। यदि सब कुछ ठीक रहता तो अब तक कैबिनेट पर कैंची चल गई होती। सूत्र बताते हैं कि फिलहाल मंत्रिमंडल फेरबदल की तारीख आगे बढ़ गई है। अब यह मामला सितंबर में आगे बढ़ेगा। सूत्रों की मानें तो चार नए मंत्री आएंगे।
एक का बड़ा विभाग बदला जाएगा। और एक मंत्री की दिल्ली में संगठन में ताजपोशी हो सकती है। अमित शाह चाहते हैं कि राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ को तवज्जो दी जाए। इसका मैजेस छत्तीसगढ़ सरकार को भी मिल चुका है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि एक तेज तर्रार मंत्री नितिन नबीन की टीम का हिस्सा बनेंगे।
बीजेपी नेताओं को पसंद स्पा सेंटर :
बीजेपी नेताओं को पसंद स्पा सेंटर
जब से बीजेपी सरकार में आई है तब से बड़े तो बड़े इनके छुटभैया नेताओं की भी पांचों उंगलियां घी और सिर कढ़ाई में है। बड़े नेताओं के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाने वाले ये छुटभैया नेताओं को स्पा का शौक लग गया है। जब तब वे स्पा में ही नजर आते हैं। ये बात तो चर्चा में तब आई जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ।
इस वीडियो में वे स्पा के अंदर के लोगों से मारपीट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इन लोगों ने स्पा के मजे लिए और जब उनसे पैसे मांगे गए तो वे मारपीट पर उतारु हो गए। यह एक जिले में बीजेपी की कमेटी के पदाधिकारी भी हैं। इनको स्थानीय मंत्रीजी का करीबी भी माना जाता है। खैर सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का।
द सूत्र पर पढ़िए सिंहासन छत्तीसी ...
सिंहासन छत्तीसी : दिल्ली मेहरबान तो सब कुछ आसान,3 कैटेगरी की पत्रकार सूची रेडी
सिंहासन छत्तीसी : नाक काट रहे मिनिस्टर, पिछली गली से ग्रिल तोड़कर भागे कलेक्टर
सिंहासन छत्तीसी : IPS अफसर की ED में जाने की आहट, बुलट पर सवार कोतवाल सैंया
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari