बीजेपी नेता और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच क्यों हुई 55 करोड़ की डील

Arun Tiwari | Mar 30, 2025, 13:18 IST
Share
singhasan chhatisi 30 march 2025 journalist arun tiwari the sootr
singhasan chhatisi 30 march 2025 journalist arun tiwari the sootr

आने वाले समय में विधानसभा चुनाव बिहार में है और पैसा छत्तीसगढ़ से जाएगा। बीजेपी नेताओं के लिए छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार दुधारु गाय हो गई है। जब जितना चाहो उतना दूध निकाल लो, क्योंकि गाय इतनी सीधी है कि न लात मारती न और न पूंछ फड़फड़ाती है।

रायपुर : इन दिनों छत्तीसगढ़ पूरे देश में छाया हुआ है। कभी ईडी की रेड होती तो कभी सीबीआई नेताओं के साथ बड़े अफसरों को रडार पर ले लेती है। वैसे तो छत्तीसगढ़ को गरीब राज्य माना जाता है लेकिन यहां करोड़ों से नीचे बात नहीं हो रही तभी तो एक के बाद एक छापे पड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ का पैसा दूसरे राज्यों के चुनाव में भी लगने वाला है। वहां से फरमान आ गया है कि विधानसभा चुनाव के लिए पैसा चाहिए। अब फरमान है तो पूरा तो करना ही पड़ेगा। वहीं इन छापों के बाद एक और डील की तैयारी हो रही है। ऐसी ही अनसुनी राजनीतिक और प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़िए द सूत्र का सिंहासन छत्तीसी।

1 अप्रैल से सस्ती मिलेगी शराब , इस बड़ी शराब कंपनी के पव्वा पर लगा बैन


चुनाव के लिए 55 करोड़ की डील


आने वाले समय में विधानसभा चुनाव बिहार में है और पैसा छत्तीसगढ़ से जाएगा। बीजेपी नेताओं के लिए छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार दुधारु गाय हो गई है। जब जितना चाहो उतना दूध निकाल लो क्योंकि गाय इतनी सीधी है कि न लात मारती न और न पूंछ फड़फड़ाती है। चुनाव बिहार में आने वाले हैं और पैसा छत्तीसगढ़ से जाएगा जबकि वहां भी बीजेपी सरकार में है। बिहार का छत्तीसगढ़ से खास कनेक्शन है। अब बताते हैं खास कहानी। सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ पर प्रभाव रखने वाले बिहारी बाबू ने छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया से कह दिया कि बिहार में चुनाव आने वाले हैं इसलिए उनको 100 करोड़ रुपए महीने चाहिए। उपर बात हो गई है। इस पर बीजेपी संगठन के एक नेता ने कहा कि प्रदेश में संगठन चलाने के लिए भी रुपए लगते हैं तो इतना पैसा कैसे दे पाएंगे। फिर भाव ताव हुआ और डील 55 करोड़ रुपए में फिक्स हो गई। यानी छत्तीसगढ़ सरकार 55 करोड़ रुपए महीने बिहार के नेताजी को देगी। वाह भाई वाह मुफ्त का चंदन घिस मेरे नंदन।

55 एकड़ के विशाल मैदान में होगी मोदी की आमसभा, 2 लाख लोग होंगे शामिल


छत्तीसगढ़ में लिट्टी चोखा सरकार


जब से छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनी है तब से लिट्टी चोखा बहुत पसंद किया जा रहा है। यानी जहां का ये भोजन है वहां के लोगों को सरकार में खूब पसंद किया जा रहा है। यहां तक की सारी की पोस्ट पर यहां के लोग ही बैठे हैं फिर चाहे वो राजनीतिक पद हो या फिर प्रशासनिक पोस्ट। सरकार के मुखिया भले ही खांटी छत्तीसगढ़िया हो लेकिन आसपास लिट्टी चोखा खाने वाले होग ही हैं। सीएम सचिवालय के यानी सीएम से सीधे जुड़े हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन प्रमुख अफसर लिट्ठी चोखा प्रदेश से है। सीएम के सलाहकार भी इसी प्रदेश से आते हैं। रायपुर रेंज के पुलिस प्रमुख भी यहीं से आते हें। यहां तक कि बीजेपी के प्रदेश प्रभारी भी लिट्टी चोखा प्रदेश से ही हैं। अब यह संयोग है या जमावट लेकिन है गजब। इसीलिए लोग कहने लगे हैं कि छत्तीसगढ़ में तो लिट्टी चोखा सकार चल रही है इसीलिए यहां के लोगों को कुछ खास भला होने वाला नहीं है।


मुश्किल में काका,जुगाड़ जमा रहा बेटा


कांग्रेस के एक नेता अपने पुत्र के जरिए एक बड़ी डील की जुगत में हैं। छत्तीसगढ़ के सबसे प्रभावशाली कांग्रेस नेता जो ईडी,सीबीआई की रडार पर हैं, उनका पुत्र रायपुर से कोलकाता और कोलकाता से पटना पहुंचा। यहां पर बीजेपी के एक नेताजी से मुलाकात करनी थी जिनका कनेक्शन छत्तीसगढ़ से है। नेताजी ने पुत्र को छह घंटे इंतजार कराया। इसके बाद नेताजी का मैसेज आया कि चुनाव के चक्कर में यहां पर इंटेलीजेंस, विभिन्न एजेंसियां, केंद्रीय नेताओं और अन्य लोगों की आवाजाही बहुत बढ़ गई है इसलिए यहां मिलना मुनासिब नहीं है। अगल मिले तो बात लीक हो जाएगा। जो भी डील है वो दिल्ली में होगी। पुत्र वापस लौट आया और अब डील के लिए दिल्ली की तैयारी है।

रायपुर में जापानी महिला का लावारिस हालत में मिला बैग...तलाश जारी



विष्णुदेव साय सरकार | Chhattisgarh Government | Chhattisgarh Vishnudev Sai Government | छत्तीसगढ़ कांग्रेस | Chhattisgarh Congress | छत्तीसगढ़ बीजेपी | Chhattisgarh BJP

Tags:
  • Chhattisgarh BJP
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी
  • Chhattisgarh Congress
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • Chhattisgarh Government
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • विष्णुदेव साय सरकार
  • Chhattisgarh Vishnudev Sai Government
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज