पीडीएस सिस्टम में लीकेज: एक रुपए वाला चावल 60 रुपए किलो में बिक रहा, पॉलिश के बाद लगता है ब्रांडेड

Deeksha Nandini Mehra | Jun 28, 2024, 09:32 IST
Share
cg PDS
cg PDS

छत्तीसगढ़ के पीडीएस सिस्टम के चावल को एक रुपए किलो में खरीदकर पॉलिश कराने के बाद उसे ब्रांडेड में बदलकर 50 से 60 रुपए किलो तक बेचा जा रहा है। इस चावल के नकली होने की भी संभावना है।

Chhattisgarh PDS Rice Scam : छत्तीसगढ़ के पीडीएस सिस्टम में बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां एक रुपए में बिकने वाले चावल को 60 रुपए किलो में बेचा जा रहा है। चावल को पॉलिश की मदद से ब्रांडेड में बदला जाता है। इसके बाद किराने की दुकान पर इसे 60 रुपए किलो तक बेचा जाता है। माना जा रहा है कि जिस चावल को लोग 50-60 रुपए में खरीद रहे हैं। यह चावल नकली भी हो सकता है।

ये खबर पढ़िए ...Chhattisgarh : मरीज के इलाज में लापरवाही के मामले में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. बंसारिया निलंबित

चावल को बेचा हुआ बताकर करते हैं स्टॉक

दरअसल, प्रदेश में कुल 57.11 लाख बीपीएल और 9.44 लाख एपीएल कार्ड हैं। बीपीएल कार्डधारकों को 1 रुपए किलो के हिसाब से 35 किलो चावल की पात्रता है। वहीं, एपीएल को 10 रुपए के हिसाब से 15 किलो चावल की पात्रता है। इनमें से कई कार्डधारी चावल नहीं खरीदते हैं। ऐसे में उस बचे हुए चावल को बिका हुआ बताकर स्टॉक किया जाता है। इसके बाद इसे पॉलिश की मदद से चमकाया जाता है। इससे ये चावल ब्रांडेड में बदल जाता है।

ये खबर पढ़िए ...छत्तीसगढ़ की पहली जेसीबी वूमेन को जापान से बुलावा, सीएम ने कहा सामान पैक कर लो

आधार लिंक के बाद भी लीकेज

पहले मैनुअल एंट्री होती थी। जो चावल नहीं लेता था, उसकी फर्जी एंट्री दिखाकर संचालक चावल गायब कर देते थे। इस पर लगाम लगाने के लिए कार्ड को आधार से लिंक इसके साथ थंब वेरीफिकेशन के बाद वितरण का सिस्टम शुरू किया गया।

अब आधार लिंक और थंब वेरिफिकेशन के बाद भी घोटाला सामने आ रहा है। दुकानदारों ने सीधे हितग्राहियों को पैसे देकर चावल गायब करने का खेल शुरू कर दिया। अगर थंब इंप्रेशन न मिले तो मैनुअल एंट्री का सिस्टम बनाकर इसे ऑपरेट करना शुरू कर दिया।

ये खबर पढ़िए ...बीजेपी नेता रतन दुबे मर्डर केस, नक्सल क्षेत्रों में NIA की तलाशी, 9 लाख से ज्यादा कैश मिला

thesootr links पीडीएस सिस्टम में लीकेज

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • chhattisgarh news in hindi
  • CG PDS System
  • पीडीएस सिस्टम में घोटाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा