इंजीनियर की बेटी का फिजिक्स-केमेस्ट्री, मैथ्स का पेपर बिगड़ा, दी जान

Kanak Durga Jha | Apr 07, 2025, 14:00 IST
Share
12th class student committed suicide by hanging herself in Bhilai the sootr
12th class student committed suicide by hanging herself in Bhilai the sootr

छात्रा पहले हिंदी मीडियम से पढ़ रही थी। 10वीं में उसे इंग्लिश मीडियम स्कूल में डाला गया। उसने 10वीं में 89 प्रतिशत नंबर लाकर फर्स्ट क्लास पास किया था। 11वीं से उसका रिजल्ट बिगड़ने लगा था।

छत्तीसगढ़ के भिलाई में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा के पिता आनंद कराब CSEB नेहरू नगर में जेई हैं। परिजनों के मुताबिक एरिना 12वीं में एक बार फेल हो चुकी थी। इस बार भी पेपर अच्छे नहीं गए, जिसे लेकर वह परेशान थी।

0be7a174-2d3
0be7a174-2d3

आनंद कराब के अनुसार उनकी बेटी एरिना पढ़ने में काफी अच्छी थी। पहले वो हिंदी मीडियम से पढ़ रही थी। 10वीं में उसे इंग्लिश मीडियम स्कूल में डाला गया। उसने 10वीं में 89 प्रतिशत नंबर लाकर फर्स्ट क्लास पास किया। जैसे ही वो 11वीं में गई और उसने मैथ, फिजिक्स और केमेस्ट्री सब्जेक्ट लेकर पढ़ाई शुरू की, लेकिन उसके नंबर कम आने लगे।

ये खबर भी पढ़ें... बाहरी स्टूडेंट्स को भी स्कॉलरशिप देगी सरकार, बस करना होगा ये काम

3 बार सप्लीमेंट्री दी थी 11वीं में

अंजली रात दिन पढ़ाई करती थी, लेकिन उसे समझ में ही नहीं आता था। इसके चलते 11वीं में उसने 3 बार सप्लीमेंट्री दी और पास हुई। इसके बाद 12वीं में वह फेल हो गई। पिता ने उसे कई बार समझाया कि अगर समझ नहीं आ रहा तो टेंशन मत लो सब्जेक्ट चेंज कर दो या जितना समझ में आता है, उतना पढ़ो, लेकिन अंजली कम नंबर की बात मन में बैठाते चली जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें... DSP ने हैवानियत की हदें पार कीं...रॉड से पीटा, सरकारी बंगले में रेप...

केबल वायर के सहारे फंदे से झूली

चार अप्रैल को दोपहर आनंद रोज की तरह नेहरू नगर ऑफिस ड्यूटी चले गए। इधर उनकी पत्नी अपने बड़े बेटे रितेश को लेकर छोटी बेटी हिमांशी का चेकअप कराने हॉस्पिटल चली गई। वे लोग दोपहर 12 बजे घर से गए और सवा एक बजे वास आए तो देखा घर का दरवाजा बाहर से बंद है।

ये खबर भी पढ़ें... रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए ASI को नहीं मिली जमानत,कोर्ट ने भेजा जेल

आनंद की वाइफ ने पीछे के रास्ते से किचन का दरवाजा खोला तो वो खुल गया। अंदर जाकर देखी तो कमरे में उनकी बेटी केबल के वायर के सहारे फंदे पर झूल रही थी। जब तक उसे नीचे उतारा गया, उसकी सांसें थम चुकी थी। उसे सुपेला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 5 अप्रैल को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... नरेंद्र मोदी किराए की कार से अटल जी की सभा के लिए जुटाते थे भीड़

भिलाई न्यूज | दुर्ग-भिलाई न्यूज | 12वीं रिजल्ट | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today | Bhilai News | Durg-Bhilai News | chhatisgarh durg bhilai news

Tags:
  • CG News
  • Bhilai News
  • भिलाई न्यूज
  • Durg-Bhilai News
  • दुर्ग-भिलाई न्यूज
  • 12वीं रिजल्ट
  • cg news in hindi
  • chhatisgarh durg bhilai news
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज