बस्तर में 140KM लंबी बिछेगी रेल लाइन,केंद्र ने दिया 3513.11 करोड़ रुपए
Kanak Durga Jha | May 09, 2025, 11:58 IST
140 KM long railway line laid Bastar Centre gives Rs 3513.11 crore the sootr
रेल मंत्रालय ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन (140 किमी) परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 3513.11 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
रेल मंत्रालय ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन (140 किमी) परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 3513.11 करोड़ रुपए की लागत आएगी, जिसका वहन केन्द्रीय बजट से किया जाएगा। रावघाट-जगदलपुर रेललाइन बनने पर कोंडागांव और नारायणपुर जैसे जिलों में पहली बार रेल लाइन बिछेगी। प्रस्तावित रेललाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। रेल लाइन बनने के बाद छत्तीसगढ़ के पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
ये खबर भी पढ़िए...ऑपरेशन सिंदूर : रायपुर की मुस्लिम लड़की का देश विरोधी पोस्ट, मचा बवाल
इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट करता हूं। बस्तर के दूरस्थ और जनजातीय जिलों को रेल नेटवर्क से जोड़ने का सपना अब साकार होगा। यह परियोजना बस्तर अंचल के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
ये खबर भी पढ़िए...मौसम विभाग की भविष्यवाणी... 48 घंटे तक होगी जोरदार बारिश, ऑरेंज अलर्ट
रावघाट से जगदलपुर रेल लाइन 2028 तक बनकर तैयार हो जाएगी। अभी रायपुर से जगदलपुर ट्रेन से जाने के लिए तितलागढ़ होकर जाना पड़ता है। ये रूट 626 किमी लंबा है, जिसमें 14 घंटे लगते हैं। नई लाइन के बिछते ही रायपुर से भिलाई, दल्ली राजहरा होकर 360 किमी की दूरी तय कर जगदलपुर पहुंच जाएंगे। अगर इस रूट पर वंदे भारत चली तो 4 घंटे में ही पहुंच जाएंगे।
ये खबर भी पढ़िए...7 साल की मासूम से रेप, कोर्ट ने कहा - आरोपी को मरते दम तक कैद
इसमें 10 क्रॉसिंग, 2 हॉल्ट होंगे। बता दें कि 140 किमी के प्रोजेक्ट के लिए 776.34 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण 2023 से चल रहा है। इसमें अब तक 264.6 हेक्टेयर जमीन ली जा चुकी है। रावघाट से जगदलपुर के बीच 12 स्टेशन बना रहे हैं। इनमें पल्लीगांव, कुरकानार बस्तर, सोनारपा, भनपुरी, दहीकोंगा, बनियागांव, कोंडागांव, जुगनी, चांदगांव, नारायणपुर, भरनदा शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़िए...अब परीक्षा फॉर्म में बतानी होगी दिव्यांगता, व्यापमं का नया नियम
ये खबर भी पढ़िए...ऑपरेशन सिंदूर : रायपुर की मुस्लिम लड़की का देश विरोधी पोस्ट, मचा बवाल
इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट करता हूं। बस्तर के दूरस्थ और जनजातीय जिलों को रेल नेटवर्क से जोड़ने का सपना अब साकार होगा। यह परियोजना बस्तर अंचल के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
ये खबर भी पढ़िए...मौसम विभाग की भविष्यवाणी... 48 घंटे तक होगी जोरदार बारिश, ऑरेंज अलर्ट
2028 तक बनकर तैयार हो जाएगी रेल लाइन
ये खबर भी पढ़िए...7 साल की मासूम से रेप, कोर्ट ने कहा - आरोपी को मरते दम तक कैद
इसमें 10 क्रॉसिंग, 2 हॉल्ट होंगे। बता दें कि 140 किमी के प्रोजेक्ट के लिए 776.34 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण 2023 से चल रहा है। इसमें अब तक 264.6 हेक्टेयर जमीन ली जा चुकी है। रावघाट से जगदलपुर के बीच 12 स्टेशन बना रहे हैं। इनमें पल्लीगांव, कुरकानार बस्तर, सोनारपा, भनपुरी, दहीकोंगा, बनियागांव, कोंडागांव, जुगनी, चांदगांव, नारायणपुर, भरनदा शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़िए...अब परीक्षा फॉर्म में बतानी होगी दिव्यांगता, व्यापमं का नया नियम
FAQ
- रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन परियोजना की कुल लंबाई और लागत कितनी है?
रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन परियोजना की कुल लंबाई 140 किलोमीटर है और इसकी अनुमानित लागत ₹3513.11 करोड़ है, जिसे केन्द्र सरकार के बजट से वहन किया जाएगा। - इस परियोजना से छत्तीसगढ़ के किन जिलों में पहली बार रेल पहुंचने वाली है और इसका क्या महत्व है?
इस रेल परियोजना से कोंडागांव और नारायणपुर जैसे जिलों में पहली बार रेल लाइन बिछेगी। इससे इन दूरस्थ और जनजातीय जिलों को रेल नेटवर्क से जोड़ने का सपना साकार होगा और यह क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक व औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। - नई रेल लाइन बन जाने के बाद रायपुर से जगदलपुर की यात्रा में क्या बदलाव आएगा?
अभी रायपुर से जगदलपुर जाने के लिए तितलागढ़ होकर 626 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है, जिसमें लगभग 14 घंटे लगते हैं। लेकिन नई रेल लाइन बन जाने पर यह दूरी घटकर 360 किमी रह जाएगी और यदि इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाई जाती है, तो यह यात्रा महज 4 घंटे में पूरी की जा सकेगी।
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग