तीरथगढ़ वॉटरफॉल में डूबकर आंध्र प्रदेश के 17 वर्षीय किशोर की मौत
Harrison Masih | Jun 01, 2025, 19:06 IST
17 year old boy Andhra Pradesh Tirathgarh waterfall chattisgarh the sootr
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तीरथगढ़ जलप्रपात में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से अपने परिजनों के साथ घूमने आए 17 वर्षीय किशोर सात्विक की पानी में डूबने से मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तीरथगढ़ जलप्रपात में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से अपने परिजनों के साथ घूमने आए 17 वर्षीय किशोर सात्विक की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पर्यटकों में दहशत का माहौल बन गया।
ये खबर भी पढ़ें... इस गांव में जो बनता है सरपंच... उसकी हो जाती है मौत
जानकारी के अनुसार, मृत किशोर रवि शंकर का बेटा था जो परिवार के साथ बस्तर भ्रमण पर आया था। रविवार की सुबह सभी लोग तीरथगढ़ वाटरफॉल पहुंचे और पानी के पास मौज-मस्ती करने लगे। इसी दौरान सात्विक अनजाने में गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया।
ये खबर भी पढ़ें... 24 घंटे में तीन आत्महत्याएं, एक साथ हिली जिंदगी की बुनियादें
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने मदद के लिए आवाजें लगाईं। वहां मौजूद अन्य पर्यटक, पुलिस जवान और सुरक्षा गार्ड भी तत्काल मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की टीम को बुलाया गया और घंटों की मेहनत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया।
ये खबर भी पढ़ें... वक्फ की जमीन पर बनेगा अस्पताल, बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सलीम का ऐलान
पुलिस ने शव को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने पर्यटकों से अपील की है कि तीरथगढ़ जैसे गहरे और फिसलन भरे क्षेत्रों में अत्यधिक सावधानी बरतें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। वहीं सुरक्षा के लिए वहां अतिरिक्त गार्डों की तैनाती की बात भी कही जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... 18 महीने पुराने शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम, वकील और डॉक्टर पर साजिश का आरोप
ये खबर भी पढ़ें... इस गांव में जो बनता है सरपंच... उसकी हो जाती है मौत
परिवार की खुशी मातम में बदली
ये खबर भी पढ़ें... 24 घंटे में तीन आत्महत्याएं, एक साथ हिली जिंदगी की बुनियादें
परिजनों की चीख-पुकार
ये खबर भी पढ़ें... वक्फ की जमीन पर बनेगा अस्पताल, बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सलीम का ऐलान
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
ये खबर भी पढ़ें... 18 महीने पुराने शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम, वकील और डॉक्टर पर साजिश का आरोप
FAQ
- 1. तीरथगढ़ वॉटरफॉल में क्या हुआ था?
उत्तर: आंध्र प्रदेश से बस्तर घूमने आए एक 17 वर्षीय नाबालिग सात्विक की तीरथगढ़ वॉटरफॉल में गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ मौज-मस्ती कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। - 2. रेस्क्यू ऑपरेशन में कितना समय लगा और कौन-कौन शामिल थे?
उत्तर: हादसे के बाद तुरंत पुलिस और सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की टीम को बुलाया गया और कई घंटों की मशक्कत के बाद नाबालिग का शव बरामद किया गया। - 3. पर्यटकों के लिए क्या सावधानियां बरती जा रही हैं?
उत्तर: प्रशासन द्वारा पर्यटकों को वॉटरफॉल के खतरनाक और गहरे इलाकों में न जाने की चेतावनी दी गई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को बढ़ाने की बात भी कही गई है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman