एक ही सेवा के लिए 2 दर, 50 करोड़ की अतिरिक्त कमाई

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
2 rates for the same service, additional earning of 50 crores the sootr
2 rates for the same service, additional earning of 50 crores the sootr

छत्तीसगढ़ में वाहन मालिकों के लिए अनिवार्य की गई हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) योजना अब विवादों के घेरे में है। कुछ जिलों में यह सेवा सस्ती दरों पर दी जा रही है, वहीं करीब 30 जिलों में अधिक वसूला जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में वाहन मालिकों के लिए अनिवार्य की गई हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) योजना अब विवादों के घेरे में है। आरोप है कि सरकार द्वारा इस योजना के क्रियान्वयन में भारी भेदभाव बरता गया है। एक ओर जहां राज्य के कुछ जिलों में यह सेवा सस्ती दरों पर दी जा रही है, वहीं करीब 30 जिलों में जनता से अनावश्यक रूप से अधिक शुल्क वसूला जा रहा है। इससे न केवल आर्थिक असमानता पैदा हुई है, बल्कि प्रशासन की नीयत और नीति दोनों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों को बड़ा झटका, खास आदमी ने पुलिस के सामने झुकाया बंदूक

दो अलग-अलग कंपनियों से अनुबंध

सरकार ने एक ही राज्य में एक ही सेवा के लिए दो अलग-अलग कंपनियों से अनुबंध कर लिए और उन कंपनियों ने अपने-अपने जोन में अलग-अलग दरें लागू कर दीं। इस असमान दर निर्धारण का सबसे बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है, परिवहन विभाग की इस गलती के कारण मालिकों से 50 करोड़ रुपए से अधिक की अतिरिक्त वसूली होगी। भौगोलिक दृष्टि से एक-दूसरे से सटे हुए जिले हैं, लेकिन प्रशासन ने इन्हें अलग-अलग जोन में बांटकर शुल्क में स्पष्ट भेद किया है।

ये खबर भी पढ़ें... अनुशासनहीनता पर गिरी गाज! 7 शिक्षक-कर्मचारी तत्काल बर्खास्त

सरकारी तर्क बनाम जनता

परिवहन विभाग के अपर आयुक्त डी. रविशंकर ने बयान दिया है कि यह दरों में अंतर दो अलग कंपनियों से अनुबंध होने की वजह से है। एक कंपनी (रियल मेजान इंडिया प्रा. लि.) जोन ए में कार्यरत है। और दूसरे रोजिन सेफ्टी सिस्टम लिमिटेड जोन बी में...लेकिन सवाल यह है कि क्या अलग-अलग कंपनियों से अनुबंध का मतलब यह है कि एक ही सेवा के लिए अलग-अलग दरें वसूली जाएं।

ये खबर भी पढ़ें... हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में माली से प्रोफेसर तक 90% पद खाली

अतिरिक्त राशि वापस करने की मांग

समान शुल्क लेने और अतिरिक्त शुल्क राशि वापस करने की मांग उठ रही है कि पूरे प्रदेश में एक समान दरें तय की जाएं और जिन जिलों से अतिरिक्त वसूली हुई है वहां के वाहन मालिकों को यह राशि रिफंड की जाए। ऐसा करने के लिए विभाग ने जिलों को 2 जोन में बांट दिया है। और बड़ी चालाकी से अधिक शुल्क वाले जोन में जिलों की संख्या बढ़ा दी गई है। दूसरे जोन में तुलनात्मक रूप से कम जिलों को रखा गया है। जिसमें रायपुर बिलासपुर जांजगीर चांपा कोरबा कवर्धा बेमेतरा मुंगेली गौरेला पेंड्रा मरवाही बीजापुर सुकमा नारायणपुर कोंडागांव सूरजपुर और बलरामपुर।

ये खबर भी पढ़ें... नई बहुओं को भी मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

जोन बी के अधिक शुल्क वाले जिले

राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, महासमुंद, गरियाबंद, रायगढ़, जशपुर, धमतरी, बलौदा बाजार, दंतेवाड़ा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कांकेर, बैकुंठपुर, बलरामपुर



no transfer of vehicles without high security number plate | controversies | government | Raipur | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • no transfer of vehicles without high security number plate
  • Raipur
  • रायपुर
  • government
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • controversies
  • सेवा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर