31 नक्सली मार गिराए, 1.72 करोड़ के ईनामी ढेर

Krishna Kumar Sikander | May 14, 2025, 18:52 IST
Share
31 Naxalites killed, rewards worth Rs 1.72 crores destroyed the sootr
31 Naxalites killed, rewards worth Rs 1.72 crores destroyed the sootr

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से सटी तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ 21 दिनों तक चले सबसे बड़े ऑपरेशन की जानकारी CRPF के DG और छत्तीसगढ़ DGP ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस अभियान में 31 नक्सली मारे गए, जिन पर कुल 1 करोड़ 72 लाख रुपये का इनाम था।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से सटी तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ 21 दिनों तक चले अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन की जानकारी CRPF के DG और छत्तीसगढ़ DGP ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस अभियान में 31 नक्सली मारे गए, जिन पर कुल 1 करोड़ 72 लाख रुपये का इनाम था। ऑपरेशन के दौरान 18 जवान घायल हुए।

ये खबर भी पढ़ें... बिल्डरों के जाल में फंसे आम लोग, राहत की उम्मीद टूटी

मुख्य उपलब्धियां

अधिकारियों के अनुसार, कर्रेगुट्टा पहाड़ और आसपास के रास्तों से 35 राइफलें, 450 IED, और 12,000 किलो राशन बरामद किया गया, जिसे नक्सलियों ने दो साल तक के लिए जमा किया था। इसके अलावा, 214 नक्सली बंकर और ठिकाने नष्ट किए गए। ऑपरेशन के दौरान 21 बार नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई।

ये खबर भी पढ़ें... युवक को एसपी आफिस के बाहर धरने पर बैठने पड़ा भारी, केस दर्ज

चुनौतियों का सामना

अभियान में शामिल अधिकारियों ने बताया कि जवानों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दिन में 45 डिग्री तापमान और रात में ठंड के बीच जवान डटे रहे। कई जवान डिहाइड्रेशन का शिकार हुए, जिन्हें बेस कैंप लाया गया। भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद जवानों ने इस अभियान को सफल बनाया।

ये खबर भी पढ़ें... लाखों के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 5 महिलाएं भी शामिल

बरामद हथियार और सामग्री

ऑपरेशन में नक्सलियों से इंसास राइफल, 303 राइफल, 315 बोर राइफल, एसएलआर राइफल, मजल लोडिंग राइफल, सैकड़ों BGL सेल, डेटोनेटर, सिंगल शॉट राइफल, तार और बड़ी मात्रा में गोलियां बरामद की गईं। यह अभियान नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिसने नक्सलियों के नेटवर्क को गहरा झटका दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... 415 करोड़ का फर्जीवाड़ा...पूर्व एसडीएम सहित कई अधिकारी नपे

killed | rewards | destroyed | Bijapur | ढेर

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • Bijapur
  • बीजापुर
  • नक्सली
  • Naxalites
  • killed
  • destroyed
  • ढेर
  • rewards
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई