सुरक्षा बलों के 5 हजार जवानों ने 300 बड़े नक्सली नेताओं को घेरा, पांच मार गिराए
Krishna Kumar Sikander | Apr 24, 2025, 12:29 IST
5 thousand security personnel surrounded 300 big Naxalite leaders killed five the sootr
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खात्मे के लिए सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। मुठभेड़ अब तक पांच नक्सली मार गिराए गए हैं। उनके शवों को भी बरामद कर लिया गया है।
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खात्मे के लिए सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। पिछले 30 घंटे से चल रहे इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों के 5 हजार जवानों ने 300 बड़े नक्सली नेताओं को घेर रखा है। मुठभेड़ अब तक पांच नक्सली मार गिराए गए हैं। उनके शवों को भी बरामद कर लिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... लॉ ग्रेज्युएट और रिटायर्ड अफसरों के लिए अवसर, हाई कोर्ट ने मांगे आवेदन
मोस्ट वांटेड नक्सली नेताओं को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कराने और न मानने पर मार गिराने के लिए बस्तर के बहादुर डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा, सीआरपीएफ, बस्तर फाइटर को उतारा गया है। उधर, महाराष्ट्र से सी 60 कमांडो और आंध्र प्रदेश के ग्रेहाउंड्स फोर्स के जवानों ने घेर रखा है। सुरक्षा बलों की सहायता के लिए वायु सेना को भी शामिल किया गया है। वायु सेना के हेलीकाप्टर लगातार निगरानी रख रहे हैं और सुरक्षा बलों को नक्सलियों के मुवमेंट का इनपुट भी दे रहे हैं। इस ऑपरेशन में अब तक 5 नक्सलियों के मारे जा चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें... अफसर के 2 नवजात बच्चों की जान खतरे में, एयर एंबुलेंस से ले गए हैदराबाद
खुफिया इनपुट मिलने के बाद आपरेशन से दो दिन पहले अत्याधुनिक हथियारों से लैस वायु सेना के MI17 हेलिकॉप्टर जगदलपुर, बीजापुर, तेलंगाना, आंध्र और महाराष्ट्र में तैनात किए गए हैं। ड्रोन के जरिए पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। साथ ही हेलीकॉप्टर के जरिए जवानों के लिए खान-पान के सामान भी भेजे जा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... यहां तो गजब ही हो गया..कार्रवाई करने गई पुलिस को ही डेढ़ घंटे रखा बंधक
नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन पर देशभर की सुरक्षा एजेंसियों की नजर लगी हुई है। मौके पर छत्तीसगढ, महाराष्ट्र और तेलंगाना में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कैंप किए हुए हैं। सुरक्षा बलों के निशाने पर कररेगुट्टा और नीलम सराय पहाड़ी है। यहां बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमा होने के इनपुट मिलने के बाद ऑपरेशन लॉन्च किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... देश का नया टेक्सटाइल हब बनने की तैयारी में छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़-तेलंगाना-महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टुकड़ी ने हिड़मा, दामोदर, देवा समेत कई बड़े नक्सल नेताओं समेत 300 नक्सलियों को घेर रखा है। सुरक्षा बलों के पास सूचना है कि अब नक्सलियों के पास पर्याप्त राशन-पानी तक नहीं है। इस क्षेत्र में नक्सलियों की बटालियन नंबर 1,2 समेत अन्य कंपनियां सक्रिय हैं।
Tags : Security | naxalite | leaders | Security Force | Bijapur | CG News | छत्तीसगढ़ की खबर
ये खबर भी पढ़ें... लॉ ग्रेज्युएट और रिटायर्ड अफसरों के लिए अवसर, हाई कोर्ट ने मांगे आवेदन
नक्सलियों के मुवमेंट का इनपुट दे रहे हेलीकाप्टर
ये खबर भी पढ़ें... अफसर के 2 नवजात बच्चों की जान खतरे में, एयर एंबुलेंस से ले गए हैदराबाद
खुफिया इनपुट मिलने के बाद आपरेशन
ये खबर भी पढ़ें... यहां तो गजब ही हो गया..कार्रवाई करने गई पुलिस को ही डेढ़ घंटे रखा बंधक
ऑपरेशन पर देशभर की सुरक्षा एजेंसियों की नजर
ये खबर भी पढ़ें... देश का नया टेक्सटाइल हब बनने की तैयारी में छत्तीसगढ़
हिड़मा, दामोदर, देवा समेत 300 नक्सलियों को घेरा
Tags : Security | naxalite | leaders | Security Force | Bijapur | CG News | छत्तीसगढ़ की खबर
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari