57 हजार शिक्षकों की भर्ती का था वादा, मोदी की गारंटी पूरा करने अब DMF का सहारा, नियमों में फंसे

VINAY VERMA | Published:
Share
57-thousand-teachers-recruitment-dmf-rules-challenge (2)
Photograph: (The Sootr)

छत्तीसगढ़ सरकार मोदी की गारंटी के तहत DMF फंड से शिक्षकों की भर्ती कर रही है। हालांकि, नियमों के तहत इस फंड से राज्य स्तर की योजनाओं का संचालन और वेतन देना मना है। शिक्षा अधिकारी वेतन देने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की गारंटी के तहत शिक्षकों की भर्ती करने के लिए सरकार को DMF का सहारा लेना पड़ रहा है। नियमों के मुताबिक, इस फंड से न तो राज्य स्तर की योजना संचालित हो सकती है और न ही इससे वेतन दिया जा सकता है। इसके बावजूद राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए जिला स्तर पर शिक्षकों की नियुक्तियां कर रही हैं। इनका वेतन जिला खनिज न्यास निधि यानि डीएमएफ से दिया जाएगा। इधर जिलों के शिक्षा अधिकारी पूछ रहे कि नियम नहीं तो वेतन कैसे देंगे?

बेमेतरा में शिक्षकों को निकाला गया

बेमेतरा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल (छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद स्कूल) के 7 प्री-प्राइमरी शिक्षिकाओं सहित 11 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में इन्हें बुलाकर आदेश सौंपे गए। इनकी नियुक्ति वर्ष 2022-23 में की गई थी।

इन सभी के मानदेय का भुगतान जिला खनिज न्यास फंड से किया जाता था। पिछले एक वर्ष से अधिक समय से वेतन का भुगतान नहीं हुआ था। इससे शिक्षिकाएं आर्थिक तंगी से गुजर रही थीं। उन्होंने कई बार जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से अपनी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

ये भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में SIR शुरू: वोटर लिस्ट की होगी विशेष जांच, इस दिन से हर घर पहुंचेंगे BLO, सीएम ने किया फैसले का स्वागत

जिला खनिज न्यास फंड खर्च करने के नियम

जिला खनिज न्यास मद को लेकर केंद्र सरकार के खान मंत्रालय ने 15 जनवरी 2024 को संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म को लेटर भेजा। नई गाइडलाइन के मुताबिक अब डीएमएफ से प्राप्त राशि दूसरे जिलों को स्थानांतरण नहीं किया जा सकेगा।

इसी तरह खनन प्रभावित क्षेत्र के 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले प्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्र में खनिज न्यास मद की राशि में से 70 फीसदी राशि खर्च की जाएगी, जबकि खनन प्रभावित क्षेत्र के 25 किलोमीटर दूरी तक अप्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्रो में 30 फीसदी राशि खर्च किया जाएगा।

इन जिलों को राज्य सरकार ने भेजा पत्र

खनिज विभाग के संचालक ने खनन प्रभावित कोरबा जिला सहित दंतेवाड़ा, बालोद, बलौदा बाजार, रायगढ़, कांकेर, सूरजपुर और कोरिया जिला के कलेक्टर को पत्र लिखा है। इस नई गाइडलाइन को लागू करने के लिए प्रदेश के सभी 8 खनन प्रभावित जिलों के कलेक्टर से 10 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है।

ये भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालयों में होगा राज्योत्सव,मंत्री,सांसद और विधायक होंगे चीफ गेस्ट

57 पदों पर भर्ती की थी योजना

पिछले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में 57 हजार रिक्त पदों को भरने का वादा किया गया था। लेकिन, अब केवल 5000 शिक्षकों की नियमित भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसके अलावा जिला स्तर पर भर्तियां की जा रहीं हैं। लेकिन, जिला शिक्षा अधिकारियों को चिंता है कि वे इनका वेतन कैसे देंगे।

8 जिलों में ही शिक्षकों की नियुक्ति

केद्र सरकार के पत्र के अनुसार राज्य में केवल 8 जिले ही ऐसे हैं जहां खनिज के माध्यम से अच्छा खासा फंड आता है। इससे अन्य जिलों में या तो खनन नहीं हो रहा या आंशिक रुप से फंड मौजूद है। ऐसे में केंद्र सरकार की नई गाईडलाईन ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ के बलोदा बाज़ार की नई सब्जी मंडी में लगी भीषण आग,80 दुकानें खाक, दुकानदारों को हुआ लाखों का नुकसान

खुशखबरी: छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाई पीएम आवास की राशि, मकान बनाने मिलेंगे अब इतने रूपए

Tags:
  • पीएम मोदी
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद स्कूल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर