छत्तीसगढ़ की सभी 9 यूनिवर्सिटीज में 70 फीसदी पद खाली, ना टीचर,ना बाबू, ना प्यून और ना माली

Arun Tiwari | Jun 26, 2025, 17:29 IST
Share
70 of the posts are vacant in all the 9 universities of Chhattisgarh
70 of the posts are vacant in all the 9 universities of Chhattisgarh

रायपुर : नया शिक्षा सत्र शुरु हो गया है लेकिन छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। सरकार स्कूल शिक्षा दुरुस्त कर रही है तो उच्च शिक्षा बिगड़ रही है।

रायपुर : नया शिक्षा सत्र शुरु हो गया है लेकिन छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। सरकार स्कूल शिक्षा दुरुस्त कर रही है तो उच्च शिक्षा बिगड़ रही है। प्रदेश में सरकार के सभी विश्वविद्यालय खाली पड़े हैं। इन यूनिवर्सिटीज में न सिर्फ टीचर के पद बल्कि गैर शैक्षणिक पद भी खाली पड़े हैं। द सूत्र ने जब इन सभी यूनिवर्सिटीज की पड़ताल की तो पता चला कि शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक 70 फीसदी पद खाली पड़े हैं। कैबिनेट विस्तार न होने से स्कूल शिक्षा और शिक्षा का जिम्मा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास ही है। यानी इन अहम विभागों का एक अदद मंत्री भी नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क हादसों पर जताई चिंता, शराब दुकानों और ढाबों के खिलाफ सख्ती का निर्देश

खाली पड़ीं सभी 9 यूनिवर्सिटी :

सरकार ने नए शिक्षा सत्र में स्कूलों और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण कर कुछ हद तक स्कूलों की पढ़ाई व्यवस्था को बेहतर करने की कोशिश की है। लेकिन छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की हालत भी खराब है। द सूत्र की पड़ताल में सामने आया है कि प्रदेश की सभी यूनवर्सिटीज खाली पड़ी हैं। ना वहां पर पढ़ने वाला शैक्षणिक स्टाफ है और न ही गैर शैक्षणिक प्रबंधकीय स्टॉफ। प्रदेश मे 9 विश्वविद्यालय हैं। इनमें दोनों संवर्ग के 2255 पद हैं। इनमें से 1524 पद यानी 70 फीसदी पद खाली पड़े हैं। इनमें 533 शैक्षणिक पद तो 991 गैर शैक्षणिक पद शामिल हैं। यानी यहां पर पढ़ाने वाले तो है हीं नहीं बल्कि क्लर्स, प्यून, चौकीदार और माली तक के पद खाली पड़े हैं। इन खाली पदों के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है जिससे यहां पढ़ने वाले हजारों छात्रों के भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें... हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन, साहित्य और आयुर्वेद जगत में शोक की लहर

इन यूनिवर्सिटीज में दोनों संवर्ग के कुल इतने पद :

- पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर : शैक्षणिक पद - 449 अशैक्षणिक पद - 592 कुल पद - 841

- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग : शैक्षणिक पद - 35 अशैक्षणिक पद - 140 कुल पद - 175

- अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्याल बिलासपुर : शैक्षणिक पद - 35 अशैक्षणिक पद - 157 कुल पद - 192

- संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा : शैक्षणिक पद - 41 अशैक्षणिक पद - 155 कुल पद - 196

- शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर : शैक्षणिक पद - 201- अशैक्षणिक पद - 194 कुल पद - 395

- शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ : शैक्षणिक पद - जानकारी उपलब्ध नहीं अशैक्षणिक पद - 62 कुल पद - 62

- इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ : शैक्षणिक पद - 101 अशैक्षणिक पद - 126 कुल पद - 227

- कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर : शैक्षणिक पद - 34 अशैक्षणिक पद - 57 कुल पद - 91

- पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्याल बिलाससपुर : शैक्षणिक पद - 21 अशैक्षणिक पद - 55 कुल पद - 76

ये खबर भी पढ़ें... ई-रिक्शा चलाते दिखे कलेक्टर गौरव कुमार, रायपुर में EV ट्रैफिक पेट्रोलिंग की शुरुआत



इन विश्वविद्यालयों में इतने पद खाली :

- पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर : 459

- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग : 151

- अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्याल बिलासपुर : 140

- संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा : 173

- शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर : 358

- शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ : 57

- इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ : 102

- कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर : 55

- पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्याल बिलाससपुर : 29


निम्न व्यवस्था में कैसे होगी उच्च शिक्षा :

छत्तीसगढ़ सरकार के सामने ये बड़ा सवाल है कि निम्न व्यवस्था में उच्च शिक्षा कैसे होगी। मानाकि स्कूल शिक्षक हों या कालेज के टीचर, नई भर्तियों के लिए सरकार का खजाना इजाजत नहीं दे रहा। लेकिन सरकार को यह जरुर सोचना होगा कि आखिर सारे विकास की नींव तो शिक्षा ही है। यदि शिक्षा की स्थिति बदतर रही तो फिर प्रदेश किस विकास के पथ पर गे बढ़ पाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... CG Train Cancel: छत्तीसगढ़ में कैंसिल हुई कई ट्रेनें, ट्रैफिक ब्लॉक के कारण सेवाएं प्रभावित

छत्तीसगढ़ यूनिवर्सिटीज | यूनिवर्सिटीज में पद खाली | छत्तीसगढ़ शिक्षा नीति | chattisgarh education | University | Chattisgarh News

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Chattisgarh News
  • University
  • छत्तीसगढ़ शिक्षा नीति
  • छत्तीसगढ़ यूनिवर्सिटीज
  • यूनिवर्सिटीज में पद खाली
  • chattisgarh education
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा