80 के दौर में आया सीएम साय का मंत्रिमंडल, कोई अमिताभ तो किसी का रंजीत जैसा लुक
Arun Tiwari | Sept 10, 2026, 17:36 IST
बेलबॉटम लुक में सीएम साय का मंत्रिमंडल
छत्तीसगढ़ की सियासत पर 80s Retro AI Trend का रंग चढ़ गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा समेत कई मंत्रियों की AI से बनी 1980 के दशक की रेट्रो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक की यादें एक बार फिर लौट आई हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार पुरानी यादों के साथ-साथ AI का तड़का भी है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लोग अपनी आज की तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ऐसा रूप दे रहे हैं, जैसे तस्वीर किसी पुराने कैमरे से 1980 के दशक में खींची गई हो।
अब इस रेट्रो ट्रेंड का रंग छत्तीसगढ़ की सियासत पर भी चढ़ गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा समेत कैबिनेट के मंत्रियों ने अपने-अपने 80 के दशक लुक वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
तस्वीरों में नेताओं का अंदाज देखकर ऐसा लगता है, मानो पूरा मंत्रिमंडल कुछ देर के लिए आज के दौर से निकलकर सीधे 80 के दशक में पहुंच गया हो। मंत्री बड़ी कॉलर और बेलबॉटम लुक में दिखाई दे रहे हैं। कोई अमिताभ बच्चन जैसा दिख रहा है तो कोई रंजीत जैसा फिल्मस्टार।
AI से तैयार इन तस्वीरों में मंत्रियों का लुक पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है। कहीं पुराने जमाने की हेयरस्टाइल है, तो कहीं रंगीन कपड़े, डेनिम जैकेट और उस दौर की स्टाइलिश एक्सेसरीज। तस्वीरों के बैकग्राउंड और रंगों में भी 80s का असर साफ दिखाई देता है। फोटो की क्वालिटी को जानबूझकर उस दौर की पुरानी कैमरा क्वालिटी जैसा रखा गया है।
हल्के फीके रंग, वॉर्म टोन, विंटेज इंटीरियर और फिल्म-ग्रेन इफेक्ट तस्वीरों को और ज्यादा वास्तविक रेट्रो फील देते हैं। यही वजह है कि इन तस्वीरों को देखकर लोगों को अपने घरों में रखे पुराने फोटो एलबम और पीले पड़ चुके फोटो प्रिंट याद आ रहे हैं।
1980s Retro AI Trend की खासियत यही है कि इसमें किसी सामान्य फोटो को कुछ ही निर्देशों के आधार पर पूरी तरह अलग दौर का लुक दिया जा सकता है। AI टूल चेहरे की पहचान को बरकरार रखते हुए हेयरस्टाइल, कपड़े, रंग, रोशनी, बैकग्राउंड और फोटो की क्वालिटी को 80 के दशक के अंदाज में बदल देता है। नतीजा ऐसा आता है कि कुछ सेकंड के लिए यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है कि तस्वीर पुरानी है या AI से बनाई गई है।
इस ट्रेंड की दिलचस्प बात यह है कि इसका आकर्षण सिर्फ नेताओं और सेलिब्रिटीज तक सीमित नहीं है। आम सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी तस्वीरों के साथ तरह-तरह के प्रयोग कर रहे हैं। कोई खुद को 80s की फिल्म के हीरो-हीरोइन जैसा दिखा रहा है, तो कोई अपनी तस्वीर को पुराने कॉलेज फोटो, शादी के एलबम या पारिवारिक तस्वीर का रूप दे रहा है।
पुराने जमाने का फैशन, हेयरस्टाइल और विंटेज कैमरा इफेक्ट लोगों को खासा पसंद आ रहा है। शायद इसकी एक वजह यह भी है कि डिजिटल दौर में पुरानी तस्वीरों की वह सादगी और अपनापन लोगों को फिर से आकर्षित कर रहा है।
![v714kl_1789023231]()
![9ufqx6_1789023269]()
![w086gv_1789023269]()
![asvxn1_1789023269]()
यदि आप भी अपनी इमेज 80 के दशक की बनाना चाहते हैं तो आपको एआई का इस्तेमाल करना होगा। अगर कोई अपनी तस्वीर को 80s टच देना चाहता है, तो प्रॉम्प्ट में वॉल्यूमिनस हेयरस्टाइल, रंगीन कपड़े, डेनिम जैकेट, स्टेटमेंट एक्सेसरीज, विंटेज इंटीरियर, बॉलीवुड-इंस्पायर्ड बैकग्राउंड, वॉर्म लाइटिंग और फिल्म-ग्रेन जैसे निर्देश दिए जा सकते हैं। यानी पसंद आपकी और कल्पना AI की।
सोशल मीडिया पर AI और फोटो ट्रेंड का सिलसिला नया नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में कई ऐसे ट्रेंड आए, जिन्होंने लोगों को अपनी तस्वीरों के साथ प्रयोग करने का मौका दिया।
80 के दशक में ऐसे दिखते थे ये नेता, ट्रेंड में हुए शामिल, देखिए तस्वीरें
वायरल प्रपोज ट्रेंड की नकल: हाईटेंशन टावर पर चढ़ा जोड़ा, पुलिस ने दबोचा
पीएम मोदी के गिफ्ट से ट्रेंड हुई पारले मेलोडी, जानिए कैसे शुरू हुआ था मेलोडी टॉफी सफर
महंगे सोने-चांदी ने बदला राखी का ट्रेंड, बाजार में कस्टमाइज्ड राखियों का बढ़ा क्रेज
अब इस रेट्रो ट्रेंड का रंग छत्तीसगढ़ की सियासत पर भी चढ़ गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा समेत कैबिनेट के मंत्रियों ने अपने-अपने 80 के दशक लुक वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
तस्वीरों में नेताओं का अंदाज देखकर ऐसा लगता है, मानो पूरा मंत्रिमंडल कुछ देर के लिए आज के दौर से निकलकर सीधे 80 के दशक में पहुंच गया हो। मंत्री बड़ी कॉलर और बेलबॉटम लुक में दिखाई दे रहे हैं। कोई अमिताभ बच्चन जैसा दिख रहा है तो कोई रंजीत जैसा फिल्मस्टार।
सीएम साय
किसी के बाल बदले, तो किसी का अंदाज:
उप मुख्यमंत्री अरुण साव
हल्के फीके रंग, वॉर्म टोन, विंटेज इंटीरियर और फिल्म-ग्रेन इफेक्ट तस्वीरों को और ज्यादा वास्तविक रेट्रो फील देते हैं। यही वजह है कि इन तस्वीरों को देखकर लोगों को अपने घरों में रखे पुराने फोटो एलबम और पीले पड़ चुके फोटो प्रिंट याद आ रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
AI ने कैसे बदल दिया आज का चेहरा :
स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल
नेताओं से लेकर आम लोगों तक, हर कोई बन रहा रेट्रो :
पुराने जमाने का फैशन, हेयरस्टाइल और विंटेज कैमरा इफेक्ट लोगों को खासा पसंद आ रहा है। शायद इसकी एक वजह यह भी है कि डिजिटल दौर में पुरानी तस्वीरों की वह सादगी और अपनापन लोगों को फिर से आकर्षित कर रहा है।
v714kl_1789023231
9ufqx6_1789023269
w086gv_1789023269
asvxn1_1789023269
आप भी बनाएं अपनी रेट्रो इमेज :
सोशल मीडिया पर AI और फोटो ट्रेंड का सिलसिला नया नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में कई ऐसे ट्रेंड आए, जिन्होंने लोगों को अपनी तस्वीरों के साथ प्रयोग करने का मौका दिया।
ये खबरें भी पढ़ें...
वायरल प्रपोज ट्रेंड की नकल: हाईटेंशन टावर पर चढ़ा जोड़ा, पुलिस ने दबोचा
पीएम मोदी के गिफ्ट से ट्रेंड हुई पारले मेलोडी, जानिए कैसे शुरू हुआ था मेलोडी टॉफी सफर
महंगे सोने-चांदी ने बदला राखी का ट्रेंड, बाजार में कस्टमाइज्ड राखियों का बढ़ा क्रेज
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra