अमित शाह के कार्यक्रम में जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत

Kanak Durga Jha | Apr 05, 2025, 14:59 IST
Share
A pickup full of villagers going to Amit Shah program overturned 2 died the sootr
A pickup full of villagers going to Amit Shah program overturned 2 died the sootr

छत्तीसगढ़ हादसे के शिकार सभी ग्रामीण दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावती इलाके पोटली के रहने वाले हैं। बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी ग्रामीणों को पिकअप से दंतेवाड़ा लाया जा रहा था, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 2 ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि 30 ग्रामीण घायल हैं। इनमें 6 लोगों की हालत गंभीर है। वहीं एक महिला की अंगुलियां भी कट गईं। मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।

ये खबर भी पढ़ें... अमित शाह नई सरेंडर नीति को लेकर दंतेवाड़ा में कर सकते हैं बड़ी घोषणा

नक्सल प्रभावती इलाके के रहने वाले

जानकारी के अनुसार यह सभी ग्रामीण दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावती इलाके पोटली के रहने वाले हैं। हाई स्कूल मैदान में बस्तर पंडुम का कार्यक्रम है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी ग्रामीणों को पिकअप से दंतेवाड़ा लाया जा रहा था, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें... DSP ने हैवानियत की हदें पार कीं...रॉड से पीटा, सरकारी बंगले में रेप...

ग्रामीणों में मची चीख-पुकार

जानकारी के अनुसार पालनार के पास पिकअप बेकाबू होकर पलटी है। हादसे के बाद ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। वो खून से लहूलुहान हो गए। घायलों को फौरन निजी वाहन और एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं कुछ घायलों का कुआकोंडा में इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... न्यायधानी के महामाया मंदिर कुंड में 23 कछुओं की मौत, ट्रस्टियों पर केस

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पिकअप पलटने से कितने लोग घायल हुए और कितने की मौत हुई ?
    इस हादसे में 2 ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि 30 ग्रामीण घायल हुए हैं, जिनमें 6 की हालत गंभीर है।
  2. यह हादसा कहां हुआ और किस प्रकार के कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों को लाया जा रहा था ?
    यह हादसा दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में हुआ। ग्रामीणों को बस्तर पंडुम कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हाई स्कूल मैदान में लाया जा रहा था, जब पिकअप पलट गई।
  3. पिकअप पलटने के बाद घायलों को कहां इलाज के लिए भेजा गया ?
    हादसे के बाद घायलों को निजी वाहनों और एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं कुछ घायलों का इलाज कुआकोंडा में चल रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... पीएम नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड की PM को गिफ्ट की छत्तीसगढ़ की मोर नाव

गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरा | अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरा | Home Minister Amit Shah Chhattisgarh visit | Amit Shah Chhattisgarh visit | Amit Shah Chhattisgarh tour | amit shah chhattisgarh news

Tags:
  • अमित शाह
  • Amit Shah Chhattisgarh tour
  • अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरा
  • Amit Shah Chhattisgarh visit
  • गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरा
  • Home Minister Amit Shah Chhattisgarh visit
  • amit shah chhattisgarh news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई