ACB- EOW ने कई जिलों में मारा छापा, 14 ठिकानों से कैश और जेवरात जब्त

Kanak Durga Jha | Mar 09, 2025, 13:33 IST
Share
ACB-EOW raided several districts seized cash jewellery from 14 locations the sootr
ACB-EOW raided several districts seized cash jewellery from 14 locations the sootr

ACB, EOW Raid In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में ACB, EOW की रेड पड़ी है। रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा समेत 14 ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है।

छत्तीसगढ़ में ACB, EOW की रेड पड़ी है। रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा समेत 14 ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। सुकमा में निलंबित DFO अशोक पटेल सहित छिंदगढ़ और कोंटा के 2 शिक्षकों के घर जांच जारी है।

बीजापुर के सहायक आयुक्त के जगदलपुर स्थित मकान में भी दबिश दी गई। यहां उनके रिश्तेदारों के घर में भी कार्रवाई चल रही है। रायपुर से पहुंची ACB और EOW की 13 अफसरों की टीम जांच कर रही है। अब तक की कार्रवाई में नगदी और जेवरात मिलने की खबर है। सुबह करीब 13 टीमों ने दबिश दी है।

ये खबर भी पढ़िए...CG Breaking : बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

सुकमा में स्थानीय प्रशासन को नहीं थी खबर

सुकमा के DFO अशोक पटेल के घर टीम तड़के 4 बजे पहुंची। हालांकि, इस कार्रवाई की स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना नहीं थी। DFO के घर में ACB और EOW की टीम ने एक साथ दबिश दी। वहीं रायगढ़ के कृष्णा वाटिका और पैतृक ग्राम झालमुड़ा में भी कार्रवाई चल रही है।

ये खबर भी पढ़िए...बीआईटी में पकड़ी गई बड़ी गड़बड़ी, हिमांशु की जगह दिव्यांशु दे रहा था एग्जाम

इसी तरह छिंदगढ़ और कोंटा के 2 शिक्षकों के घर में भी जांच जारी है। एक शिक्षक कांग्रेस सरकार के दौरान DMC भी रह चुके हैं। फिलहाल कार्रवाई जारी है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। बीजापुर के सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के निवास में भी छापा पड़ा है। आनंदजी सिंह पहले दंतेवाड़ा में भी सहायक आयुक्त के पद पर रह चुके हैं। वे वर्तमान में बीजापुर में पोस्टेड हैं। जगदलपुर में भी उनका निवास है।

ये खबर भी पढ़िए...सुरक्षित नहीं पत्रकार, माफिया बना रहे निशाना... ये 5 घटनाएं कह रहीं आतंक की कहानी

रायपुर-जगदलपुर के 10 ठिकानों में पड़ी थी IT की रेड

जगदलपुर और रायपुर में कुछ दिन पहले ही IT ने 3 कारोबारियों के ऑफिस और फैक्ट्री समेत 10 ठिकाने पर छापेमारी की थी। इनमें बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी, रामा स्टील और रामा उद्योग ग्रुप पर छापा पड़ा था। टैक्स चोरी की शिकायत पर रेड की गई थी। बिल्डर श्याम सोमानी के जगदलपुर निवास और दफ्तर में रायपुर की टीम ने सुबह दबिश दी। करीब 10 से 12 अधिकारी पहुंचे थे।

ये खबर भी पढ़िए...BJP में बड़ी बगावत...पार्षदों की क्रॉस वोटिंग से बागी उम्मीदवार की जीत

Tags:
  • CG News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • cg news in hindi
  • cg crime news
  • cg news update
  • cg news hindi
  • crime news today
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई